जल्द आने वाला है मॉनसून

Posted Star News Agency Thursday, June 02, 2016


नई दिल्ली. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अगले चार-पांच दिन में केरल पहुंच जाएगा. मौसम विभाग ने गुरुवार को मॉनसून के दूसरे चरण का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि हवा का प्रवाह अब तक अनुकूल नहीं होने के कारण इस साल मॉनसून में देरी हुई है, लेकिन अब प्रवाह अनुकूल बनता दिख रहा है और अगले चार-पांच दिन में मॉनसून के केरल के तट पर आने की उम्मीद है.
आम तौर पर केरल में मानसून 1 जून को आ जाता है. भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. एलएस राठौर ने दूसरे चरण का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि इस बार ला-नीना प्रभाव के कारण मॉनसून के दौरान बारिश दीर्घावधि औसत से अधिक होगी. इसके औसत का 106 प्रतिशत रहने का अनुमान है. उत्तर-पूर्व में बारिश औसत से कम (94 प्रतिशत) होगी. उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में यह औसत से अधिक (108 प्रतिशत) रहेगी. वहीं, दक्षिणी प्रायद्वीप तथा मध्य भारत में इस बार अतिवृष्टि (113 प्रतिशत) होगी.
उन्होंने बताया कि एक बार केरल तट पर आने के बाद मॉनसून तेज़ई से आगे बढ़ेगा. केंद्रीय तथा पूर्वी भारत में इसके समय से पहले पहुंचने की उम्मीद है. जुलाई में देश भर में मॉनसूनी बारिश दीर्घावधि औसत का 107 प्रतिशत और अगस्त में 104 प्रतिशत रहने का अनुमान है. उन्होंने बताया कि पिछले साल दिसंबर के बाद से प्रशांत महासागर में अल-नीनो प्रभाव कमजोर पड़ने लगा था. अब यह पूरी तरह ख़त्म हो चुका है.
वहीं, मानसून के दौरान बाद में ला-नीना प्रभाव जोर पकड़ेगा. इससे ज्यादा बारिश होगी. अल-नीनो के कारण पिछले दो साल के दौरान मॉनसून में औसत से कम बारिश हुई है. साल1901 से 2015 तक कुल 24 बार मॉनसून के दौरान ला-नीना प्रभाव रहा है.
इसमें 16 साल सामान्य से अधिक तथा सात साल सामान्य बारिश हुई है. सिर्फ एक साल ऐसा रहा जब ला-नीना के बावजूद बारिश सामान्य से कम हुई है. पिछले 10 साल के दौरान 2007 और 2010 में ला-नीना प्रभाव था और दोनों वर्ष क्रमश: 105.7 प्रतिशत तथा 102 प्रतिशत बारिश हुई थी.केरल समेत लगभग पूरे भारत में मानसून पूर्व बारिश शुरू हो गई है. दक्षिण बंगाल की खाड़ी तथा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में अगले 48 घंटे में मॉनसूनी बारिश शुरू हो जाएगी.
इससे पहले 12 मई को जारी पहले चरण के पूर्वानुमान में कहा गया था कि मॉनसून 7 जून को केरल पहुंचेगा, लेकिन पूर्वानुमान में चार दिन की रियायत रखी गई थी. उस समय भी मॉनसूनी बारिश के दीर्घावधि औसत का 106 प्रतिशत ही रहने का अनुमान जाहिर किया गया था. मॉनसून के आने से गर्मी से राहत मिल सकेगी.


أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ

أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ
I Love Muhammad Sallallahu Alaihi Wasallam

फ़िरदौस ख़ान का फ़हम अल क़ुरआन पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें

या हुसैन

या हुसैन

फ़िरदौस ख़ान की क़लम से

Star Web Media

सत्तार अहमद ख़ान

सत्तार अहमद ख़ान
संस्थापक- स्टार न्यूज़ एजेंसी

ई-अख़बार पढ़ें

ब्लॉग

  • इंसान - दुनिया की हर चीज़ टूटने के बाद फ़ना हो जाती है, लेकिन इंसान टूटने के बाद बनता है और अपने असली मुक़ाम को पहुंचता है. इसलिए ज़िन्दगी में कभी टूट जाओ, तो उदा...
  • ऐ इत्मीनान पाने वाली जान - मौत जब भी आए, तो अपनों के बीच चहारदीवारी में आए. और रूह क़ब्ज़ करने वाला फ़रिश्ता ये पैग़ाम लेकर आए- ऐ इत्मीनान पाने वाली जान ! तू अपने परवरदिगार की तरफ़ इस ...
  • True Goal - Everything in the world is destroyed when it breaks, but a human being is built up after breaking and reaches their true goal. Therefore, if you ever fin...
  • Dr. Firdaus Khan - Dr Firdaus Khan is an Islamic scholar, poetess, author, script writer, essayist, journalist, editor and translator. She is called the princess of the isl...
  • उमरपुरा के सिख भाइयों ने बनवाई मस्जिद - *डॉ. फ़िरदौस ख़ान * हमारे प्यारे हिन्दुस्तान की सौंधी मिट्टी में आज भी मुहब्बत की महक बरक़रार है. इसलिए यहां के बाशिन्दे वक़्त-दर-वक़्त इंसानियत, प्रेम और भाई...
  • 25 सूरह अल फ़ुरक़ान - सूरह अल फ़ुरक़ान मक्का में नाज़िल हुई और इसकी 77 आयतें हैं. *अल्लाह के नाम से शुरू, जो बड़ा मेहरबान निहायत रहम वाला है*1. वह अल्लाह बड़ा ही बाबरकत है, जिसने हक़ ...
  • ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ - ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਕਿਤੋਂ ਕਬੱਰਾਂ ਵਿਚੋਂ ਬੋਲ ਤੇ ਅੱਜ ਕਿਤਾਬੇ-ਇਸ਼ਕ ਦਾ ਕੋਈ ਅਗਲਾ ਵਰਕਾ ਫੋਲ ਇਕ ਰੋਈ ਸੀ ਧੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤੂੰ ਲਿਖ ਲਿਖ ਮਾਰੇ ਵੈਨ ਅੱਜ ਲੱਖਾਂ ਧੀਆਂ ਰੋਂਦੀਆਂ ਤ...

एक झलक

Followers

Search

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

साभार

इसमें शामिल ज़्यादातर तस्वीरें गूगल से साभार ली गई हैं