स्टार न्यूज़ एजेंसी
हम सभी जानते हैं कि ऊर्जा दुर्लभ और महंगी है और ऐसे समय में जब देश ऊर्जा की कमी का सामना कर रहा है, इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। ऊर्जा प्रबंधन ऊर्जा कौशल ऊर्जा क्षेत्र के लिए नवयुगीन मांग है। 2012 तक सभी के लिए ऊर्जा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विकसित नीति के साथ ऊर्जा कौशल को प्रोत्साहन देना और देश में ऊर्जा का संरक्षण शामिल है। यह मांग और आपूर्ति के बीच अंतर को कम करने का सबसे किफायती उपाय है।

ऊर्जा बचत की विशाल क्षमता और ऊर्जा कौशल के लाभों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ऊर्जा संरक्षण अधिनियम 2001 पारित किया। इस अधिनियम में केन्द्रीय और राज्य स्तर पर वैधानिक ढांचे, संस्थागत व्यवस्था और नियामक तरीके का प्रावधान है ताकि देश में ऊर्जा कौशल का अभियान चलाया जा सके।

सरकार ने 11वीं पंचवर्षीय योजना (2007-12) के दौरान 10,000 मैगावाट की अतिरिक्त क्षमता के बराबर ऊर्जा की बचत का लक्ष्य रखा है। ऊर्जा मंत्रालय के अधीन स्वायत्तशासी निकाय ऊर्जा कौशल कार्यालय ने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए छह राष्ट्रीय योजनाओं की शुरूआत की है। ये विभिन्न क्षेत्र हैं - व्यावसायिक भवन, उपभोक्ताओं के लिए मानक, उपकरण और यंत्र, कृषि और नागरिक मांग प्रबंधन, लघु और मझौले उद्यम, प्रकाश-व्यवस्था और बड़े उद्योगों के लिए ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार।

सभी योजनाएं सरकार द्वारा स्वीकृत हैं और कार्यान्वित की जा रही हैं। ऊर्जा कौशल कार्यालय को प्रदत्त अन्य महत्वपूर्ण भूमिका संस्थागत ऊर्जा बचत की क्षमता को सुदृढ करना है। राज्य स्तर पर गठित ये संस्थाएं राज्य निर्दिष्ट एजेंसियों (एसडीए) के जरिये इन योजनाओं पर नजर रखती हैं। इसका उद्देश्य अपने -अपने राज्यों में ऊर्जा कौशल उपायों का कार्यान्वयन करवाना, अपनी मध्यस्थता से ऊर्जा की बचत का पता लगाना और ऊर्जा संरक्षण अधिनियम 2001 के प्रावधानों को कार्यान्वित कराना है।

सरकार के ऊर्जा कौशल संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों से ऊर्जा की बचत 2008-09 में करीब 51 लाख टन ईंधन के बराबर रही। यह देश में ऊर्जा की कुल आपूर्ति का लगभग एक प्रतिशत है। विद्युत बचत 6.6 अरब यूनिट यानि देश में बिजली की खपत के एक प्रतिशत के बराबर रही जो पैदा न की गई 1505 मेगावाट बिजली के बराबर थी।
ये बचत ऊर्जा कौशल कार्यालय (बीईई) के तारांकित फ्रिजों और एयर कंडीशनरों की अधिक बिक्री, उद्योग में संवृध्द ऊर्जा कौशल और सरकार द्वारा संचालित सीएफएल कार्यक्रमों के कारण संभव हो पाई है। 2008-09 में बेचे गए कुल फ्रिजों में से करीब 75 प्रतिशत तारांकित थे, जबकि पिछले वर्ष तारांकित फ्रिजों की बिक्री 50 प्रतिशत से भी कम रही थी। जहां तक एयर कंडीशनरों का संबंध है 2008-09 में बेचे गए लेबलशुदा उत्पाद 50 प्रतिशत थे जबकि एक वर्ष पहले इनका प्रतिशत 12 प्रतिशत रहा था। अकेले इन दो उत्पादों से 2.12 अरब यूनिट बिजली की बचत हुई।
बिजली की इस बचत को राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद द्वारा सत्यापित किया गया था। सरकार के ऊर्जा कौशल कार्यक्रमों से संबंधित उत्पादित परिहरित क्षमता 2007-08 में 621 मेगावाट रही। इस प्रकार 11वीं योजना के पहले दो वर्षों के लिए कुल परिहरित क्षमता 2126 मेगावाट रही। चालू वर्ष 2009-10 के लिए लक्ष्य 2600 मेगावाट है और 11वीं पंचवर्षीय योजना का संचित लक्ष्य 10,000 मेगावाट है।

ऊर्जा कौशल कार्यालय (बीईई) के महानिदेशक का कहना है कि ऊर्जा की बचत वास्तव में राष्ट्रीय कार्यक्रम है इसलिए हम सभी को मिलकर भारत को ऊर्जा कौशल अर्थव्यवस्था बनाने का हर संभव प्रयास करना होगा।


أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ

أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ
I Love Muhammad Sallallahu Alaihi Wasallam

फ़िरदौस ख़ान का फ़हम अल क़ुरआन पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें

या हुसैन

या हुसैन

फ़िरदौस ख़ान की क़लम से

Star Web Media

सत्तार अहमद ख़ान

सत्तार अहमद ख़ान
संस्थापक- स्टार न्यूज़ एजेंसी

ई-अख़बार पढ़ें

ब्लॉग

  • जुमेरात... - *-डॉ. फ़िरदौस ख़ान * 28 जनवरी, 2016... जुमेरात का दिन, एक यादगार दिन था... कभी न भूलने वाला दिन... मुहब्बत की शिद्दत से सराबोर दिन, इबादत से लबरेज़ दिन, एक...
  • रमज़ान और ग़रीबों का हक़ - रमज़ान आ रहा है... जो साहिबे-हैसियत हैं, रमज़ान में उनके घरों में लंबे-चौड़े दस्तरख़्वान लगते हैं... इफ़्तार और सहरी में लज़ीज़ चीज़ें हुआ करती हैं, लेकिन जो ग़र...
  • Sayyida Fatima al-Zahra Salamullah Alaiha - On this blessed 20th of Jamadi al-Thani, we celebrate the birth of Sayyida Fatima al-Zahra alamullah Alaiha — the Lady of Light, the Mother of the Imams,...
  • میرے محبوب - بزرگروں سے سناہے کہ شاعروں کی بخشش نہیں ہوتی وجہ، وہ اپنے محبوب کو خدا بنا دیتے ہیں اور اسلام میں اللہ کے برابر کسی کو رکھنا شِرک یعنی ایسا گناہ مانا جات...
  • उमरपुरा के सिख भाइयों ने बनवाई मस्जिद - *डॉ. फ़िरदौस ख़ान * हमारे प्यारे हिन्दुस्तान की सौंधी मिट्टी में आज भी मुहब्बत की महक बरक़रार है. इसलिए यहां के बाशिन्दे वक़्त-दर-वक़्त इंसानियत, प्रेम और भाई...
  • 25 सूरह अल फ़ुरक़ान - सूरह अल फ़ुरक़ान मक्का में नाज़िल हुई और इसकी 77 आयतें हैं. *अल्लाह के नाम से शुरू, जो बड़ा मेहरबान निहायत रहम वाला है*1. वह अल्लाह बड़ा ही बाबरकत है, जिसने हक़ ...
  • ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ - ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਕਿਤੋਂ ਕਬੱਰਾਂ ਵਿਚੋਂ ਬੋਲ ਤੇ ਅੱਜ ਕਿਤਾਬੇ-ਇਸ਼ਕ ਦਾ ਕੋਈ ਅਗਲਾ ਵਰਕਾ ਫੋਲ ਇਕ ਰੋਈ ਸੀ ਧੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤੂੰ ਲਿਖ ਲਿਖ ਮਾਰੇ ਵੈਨ ਅੱਜ ਲੱਖਾਂ ਧੀਆਂ ਰੋਂਦੀਆਂ ਤ...

एक झलक

Followers

Search

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

साभार

इसमें शामिल ज़्यादातर तस्वीरें गूगल से साभार ली गई हैं