बारिश की उदासी...
-
रात से बारिश हो रही है. लड़की को बारिश का मौसम हमेशा से अच्छा लगता है, लेकिन
आज न जाने क्यों वह उदास है. कुछ बरस पहले जब जाड़ों के आख़िर में बारिश हुई थी,...
ठंडी हवाएं ! फुटपाथों पर भूख, गरीबी, के कम्बल भी काम ना आये !!
पुलिसवालों को दौड़ाया !
पहले भाग निकलने वाला, शायद नंबर वन पर आया !!
जालसाजी !
बिना जाल फैंके ही मछली, फंसने हेतु हो गयी राज़ी !!
अलाव की आस !
मरने से पहले दे देगा, नगर-निगम को है विश्वास !!
अन्याय !
सरकारी सर्विस में भी ग़र, हो ना कहीं अन्य से आय !!
मंसूबे !
जो भी आये बचाने उसको, अपने साथ खींचकर डूबे !!
महापाप !
पापकर्म करके भी कोई, करे नहीं जब पश्चाताप !!
दहशतगर्दी !
दहशत भी तो कांप रही थी, उसकी ऐसी हालत कर दी !!
लापरवाही !
जो अवैध फड लगवाये हैं, उनसे ग़र ना करें उगाही !!
सूचना !
यही सूचना है कि "इसको, आगे से मत पूछना !!"
-अतुल मिश्र
