अटैक हार्ट अटैक

Posted Star News Agency Monday, May 24, 2010


चांदनी
नई दिल्ली. हार्ट अटैक पहले छह घंटों में अटैक कर सकता है। हार्ट अटैक में हार्ट आर्टरी में थक्के को या तो ड्रग्स से हटाया जा सकता है या फिर हार्ट अटैक होने से सीने में दर्द के 90 मिनट के अंदर एंजियोप्लास्टी के जरिये खत्म किया जा सकता है। जहां तक संभव हो हार्ट अटैक की आशंका वालों को समय से ही मांसपेशियों और सीने में दर्द की शिकायत होने पर अस्पताल पहुंचाकर थक्के को थेरेपी के जरिये काबू किया जाना चाहिए।

हार्ट केयर फाउंडेशन   ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. के के अग्रवाल के मुताबिक़   सीने में किसी भी तरह का दर्द जिसको उंगली से बताया जा सके, वह हृदय संबंधी  बीमारी का दर्द नहीं होता और कोई भी सीने का दर्द जो 30 सेकंड से पहले खत्म हो जाए, उसका सम्बंध दिल की बीमारी से नहीं होता है।
सीने में दर्द होने के बाद 3 डी इकोकार्डियोग्राफी कराने से जल्द हार्ट अटैक का पता लगाने में मदद मिलती है।
एक्यूट हार्ट अटैक के 6 घंटे बाद भी ईसीजी सामान्य हो सकती है।
पानी में घुलनशील 300 एमजी की एस्प्रिन चबाने से सीने में दर्द की वजह से होने वाली मौत में 20 फीसदी की कमी लायी जा सकती है।
सामान्य तौर पर हार्ट अटैक के मामले सुबह जल्दी के समय होते हैं।
अकस्मात हार्ट अटैक से अधिकतर मौत के मामले सीने में दर्द के एक घंटे के अंदर हो जाते हैं।
धमनी में रक्त के थक्के को हटाने के लिए एंजियोप्लास्टी कराते हैं और हार्ट अटैक से अन्य नुकसान से बचाते हैं।
अगर थक्के के खात्मे की थेरेपी काम कर रही हो तो एंजियोप्लास्टी भी करवायी जा सकती है।
हार्ट अटैक से अकस्मात होने वाली मौत में उल्टाव संभव है अगर इसके लिए पांच मिनट के अंदर कदम उठाए जाएं। इसके लिए महत्वपूर्ण ये है कि मरीज को हार्ट अटैक के बाद पहले घंटे छोड़ें और फिर उसको बिना किसी चिकित्सा कर्मी के दूसरे अस्पताल ले जाएं।
भारत में हर साल हार्ट अटैक की वजह से 25 लाख लोग मौत के शिकार हो जाते हैं और इनमें से तो 18 लाख लोग अस्पताल पहुंच ही नहीं पाते हैं।
हर 10 हार्ट अटैक होने वालों में चार महिलाएं होती हैं।
पुरुषों की तुलना में महिलाओं में हार्ट अटैक कहीं ज्यादा जानलेवा होता है।
गैर धूम्रपान करने वालों की तुलना में धूम्रपान करने वालों में हार्ट अटैक कहीं ज्यादा जटिल होता है।
मधुमेह रोगियों में हार्ट अटैक बिना सीने के दर्द के हो सकता है।
हार्ट अटैक के बाद सामान्य जीवन जिया जा सकता है।
हार्ट अटैक या एंजियोप्लास्टी के बाद ठीक होने के उपरांत व्यक्ति सेक्स लाइफ भी बिता सकता है।
अगर एक व्यक्ति दो तल की इमारत की सीढ़ियों पर चढ़ जाए या एक किलोमीटर का सफर बिना किसी परेशानी के कर ले तो वह अपने साथी के सामान्य सेक्स कर सकता/सकती है।
दिल के लिए शादी से इतर सेक्स सम्बंध कहीं ज्यादा खतरनाक होते हैं जैसे कि ऐसा अच्छा नहीं माना जाता, जगह, परिस्थिति, समय और कम उम्र के साथी के साथ सम्बंध बनाने पर उसके साथ परफार्मेंस आदि से चिंता बढ़ती है।
वियाग्रा जैसी ड्रग्स बिना हृदय रोग विशेषज्ञ की सलाह के नहीं लेनी चाहिए और वियाग्रा जैसी ड्रग्स को नाइट्रेट्स नामक ड्रग्स के साथ कभी भी नहीं लेनी चाहिए।


أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ

أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ
I Love Muhammad Sallallahu Alaihi Wasallam

फ़िरदौस ख़ान का फ़हम अल क़ुरआन पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें

या हुसैन

या हुसैन

फ़िरदौस ख़ान की क़लम से

Star Web Media

सत्तार अहमद ख़ान

सत्तार अहमद ख़ान
संस्थापक- स्टार न्यूज़ एजेंसी

ई-अख़बार पढ़ें

ब्लॉग

  • नाम का पास - फ़िल्म 'गाइड' में नायक राजू को रात में ठंड से ठिठुरता देखकर कोई उसे ज़र्द कपड़ा ओढ़ा जाता है. इसी कपड़े की वजह से गांववाले उसे संत-महात्मा समझ लेते हैं. वह गा...
  • اچھا خواب - رسول اللہ ﷺ نے فرمایا: “اگر تم میں سے کوئی اچھا خواب دیکھے تو خوش ہو اور صرف اس کو بتائے جو اس سے محبت کرتا ہے۔” حوالہ: صحیح مسلم ، حدیث نمبر: 5902 ...
  • Sayyida Fatima al-Zahra Salamullah Alaiha - On this blessed 20th of Jamadi al-Thani, we celebrate the birth of Sayyida Fatima al-Zahra alamullah Alaiha — the Lady of Light, the Mother of the Imams,...
  • میرے محبوب - بزرگروں سے سناہے کہ شاعروں کی بخشش نہیں ہوتی وجہ، وہ اپنے محبوب کو خدا بنا دیتے ہیں اور اسلام میں اللہ کے برابر کسی کو رکھنا شِرک یعنی ایسا گناہ مانا جات...
  • उमरपुरा के सिख भाइयों ने बनवाई मस्जिद - *डॉ. फ़िरदौस ख़ान * हमारे प्यारे हिन्दुस्तान की सौंधी मिट्टी में आज भी मुहब्बत की महक बरक़रार है. इसलिए यहां के बाशिन्दे वक़्त-दर-वक़्त इंसानियत, प्रेम और भाई...
  • 25 सूरह अल फ़ुरक़ान - सूरह अल फ़ुरक़ान मक्का में नाज़िल हुई और इसकी 77 आयतें हैं. *अल्लाह के नाम से शुरू, जो बड़ा मेहरबान निहायत रहम वाला है*1. वह अल्लाह बड़ा ही बाबरकत है, जिसने हक़ ...
  • ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ - ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਕਿਤੋਂ ਕਬੱਰਾਂ ਵਿਚੋਂ ਬੋਲ ਤੇ ਅੱਜ ਕਿਤਾਬੇ-ਇਸ਼ਕ ਦਾ ਕੋਈ ਅਗਲਾ ਵਰਕਾ ਫੋਲ ਇਕ ਰੋਈ ਸੀ ਧੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤੂੰ ਲਿਖ ਲਿਖ ਮਾਰੇ ਵੈਨ ਅੱਜ ਲੱਖਾਂ ਧੀਆਂ ਰੋਂਦੀਆਂ ਤ...

एक झलक

Followers

Search

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

साभार

इसमें शामिल ज़्यादातर तस्वीरें गूगल से साभार ली गई हैं