पाकिस्तान ने दहशतगर्दी के ख़िलाफ़ सख़्त क़दम उठाते हुए 182 मदरसों को बंद कर दिया है. गुज़श्ता 20 जनवरी को ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रांत में पेशावर के पास बाचा ख़ान यूनिवर्सिटी पर एक जघन्य हमले में 20 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर छात्र थे. इससे पहले दिसंबर, 2014 में पेशावर के सैनिक स्कूल पर भी आंतकी हमला किया गया था. इस हमले में क़रीब 150 लोग मारे गए थे, जिनमें ज़्यादातर छात्र थे.

रिपोर्ट के मुताबिक़ यह कार्रवाई राष्ट्रीय कार्रवाई योजना (एनएपी) के तहत की गई है. साल 2014 के दिसंबर में सेना के स्कूल पर आतंकवादी हमले के बाद एनएपी ने यह योजना बनाई गई थी.
इस बीच, पाकिस्तानी मदरसों को सऊदी अरब से आर्थिक मदद मिलने की ख़बर सामने आने के बाद  स्टेट बैंक ऑफ़ पाकिस्तान (एसबीपी) ने 126 बैंक खातों में तक़रीबन एक अरब रुपये के परिचालन पर रोक लगा दी है. इन खातों का संबंध प्रतिबंधित आतंकवादी समूहों के साथ था. पिछले दिनों अमेरिकी सीनेटर क्रिस मर्फ़ी ने ख़ुलासा किया था कि सऊदी के पैसों की मदद से मदरसे आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं.

क़ानून प्रवर्तन एजेंसियों ने भी 25 करोड़ 10 लाख रुपये नक़द बरामद किए. सरकार ने 8,195 लोगों का नाम चौथी अनुसूची में डाल दिया है, जबकि 188 लोगों का नाम एग्ज़िट कंट्रोल लिस्ट पर डाला गया है. 2052 कट्टर आतंकवादियों की गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है. इसी तरह सरकार ने संदिग्ध आतंकवादियों के ख़िलाफ़ 1026 मामले दर्ज किए हैं और 230 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ़्तार किया है. पाकिस्तान में 64 प्रतिबंधित संगठन हैं.


أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ

أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ
I Love Muhammad Sallallahu Alaihi Wasallam

फ़िरदौस ख़ान का फ़हम अल क़ुरआन पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें

या हुसैन

या हुसैन

फ़िरदौस ख़ान की क़लम से

Star Web Media

सत्तार अहमद ख़ान

सत्तार अहमद ख़ान
संस्थापक- स्टार न्यूज़ एजेंसी

ई-अख़बार पढ़ें

ब्लॉग

  • इंसान - दुनिया की हर चीज़ टूटने के बाद फ़ना हो जाती है, लेकिन इंसान टूटने के बाद बनता है और अपने असली मुक़ाम को पहुंचता है. इसलिए ज़िन्दगी में कभी टूट जाओ, तो उदा...
  • ऐ इत्मीनान पाने वाली जान - मौत जब भी आए, तो अपनों के बीच चहारदीवारी में आए. और रूह क़ब्ज़ करने वाला फ़रिश्ता ये पैग़ाम लेकर आए- ऐ इत्मीनान पाने वाली जान ! तू अपने परवरदिगार की तरफ़ इस ...
  • True Goal - Everything in the world is destroyed when it breaks, but a human being is built up after breaking and reaches their true goal. Therefore, if you ever fin...
  • Dr. Firdaus Khan - Dr Firdaus Khan is an Islamic scholar, poetess, author, script writer, essayist, journalist, editor and translator. She is called the princess of the isl...
  • उमरपुरा के सिख भाइयों ने बनवाई मस्जिद - *डॉ. फ़िरदौस ख़ान * हमारे प्यारे हिन्दुस्तान की सौंधी मिट्टी में आज भी मुहब्बत की महक बरक़रार है. इसलिए यहां के बाशिन्दे वक़्त-दर-वक़्त इंसानियत, प्रेम और भाई...
  • 25 सूरह अल फ़ुरक़ान - सूरह अल फ़ुरक़ान मक्का में नाज़िल हुई और इसकी 77 आयतें हैं. *अल्लाह के नाम से शुरू, जो बड़ा मेहरबान निहायत रहम वाला है*1. वह अल्लाह बड़ा ही बाबरकत है, जिसने हक़ ...
  • ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ - ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਕਿਤੋਂ ਕਬੱਰਾਂ ਵਿਚੋਂ ਬੋਲ ਤੇ ਅੱਜ ਕਿਤਾਬੇ-ਇਸ਼ਕ ਦਾ ਕੋਈ ਅਗਲਾ ਵਰਕਾ ਫੋਲ ਇਕ ਰੋਈ ਸੀ ਧੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤੂੰ ਲਿਖ ਲਿਖ ਮਾਰੇ ਵੈਨ ਅੱਜ ਲੱਖਾਂ ਧੀਆਂ ਰੋਂਦੀਆਂ ਤ...

एक झलक

Followers

Search

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

साभार

इसमें शामिल ज़्यादातर तस्वीरें गूगल से साभार ली गई हैं