रूप सलोना, मेरे बंसी वारे का !
जब भी उन्हें ध्यान में लाऊं,
मैं वारि-वारि हो जाऊं,
बंसी की धुन ऐसी आये,
जैसे कोयल गीत सुनाये,
रंग सांवला ऐसा मेरे प्यारे का !
रूप सलोना मेरे बंसी वारे का !!
दुष्टों का संहार किया था,
जरासंध को मार दिया था,
माखन खूब चुराकर खाया,
'माखन चोर' तभी कहलाया,
क्या बखान हो, मां के ऐसे तारे का !
रूप सलोना, ऐसा मेरे बंसी वारे का !!
ऐसी लीलाएं दिखलाए,
समझ किसी की भी ना आये,
जब वे असली रूप दिखाते,
गोप-गोपियां भी डर जाते,
रूप सुहाता, मुझको नन्द-दुलारे का !
रूप सलोना, मेरे बंसी वारे का !!
-महिमा कपूर
अम्मी से हालात का मुक़ाबला करना सीखा
-
अम्मी जान कहा करती हैं कि इंसान को कभी बुज़दिल नहीं होना चाहिए. बचपन में
बिजली चली जाती और अंधेरे में हमें दूसरे कमरे में जाने में ख़ौफ़ आता, तो अम्मी
कहती...
