स्टार न्यूज़ एजेंसी
नई दिल्ली.
विटामिन डी की कमी की वजह से हृदय संबंधी बीमारियों जैसे हृदयाघात और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। फ्रमिंघम हार्ट स्टडी में पांच साल तक किये गए शोध में जिसमें 1,739 लोगों को शामिल किया गया जिनकी औसत आय 59 साल थी और ये मैसाष्ट शहर में रहते थे। इसमें पाया गया कि जिनमें विटामिन डी की मात्रा सबसे कम थी, उनमें हृदय संबंधी बीमारी का खतरा 62 फीसदी अधिक हुआ बनिस्त उनके जिनमें विटामिन डी का स्तर उनसे अधिक था।

हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया और ई मेडिन्यूज के अध्यक्ष डॉ. के के अग्रवाल ने बताया कि सर्कुलेशन में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक हफ्ते में एक घंटे तक सूर्य की रौशनी में रहने से त्वचा के जरिए शरीर में प्रति लीटर रक्त के हिसाब से विटामिन डी लगभग 30 नैनोग्राम की भरपाई हुई, जो उपरोक्त समस्या से बचने के लिए पर्याप्त है। भोजन के स्रोतों में विटामिन डी दूध (फोरटीफाईड) से और तैलीय मछलियां जैसे सैलमॉन शामिल हैं। हाल के यू एस इन्स्टीटयूट ऑफ मेडिसिन के सुझावों के अनुसार रोजाना युवाओं को 200 इंटरनेषनल यूनिट्स (आईयू), प्रौढ़ों को 400 आईयू और बूढ़े लोगों को 600 आईयू विटामिन डी लेनी चाहिए।

लेकिन इस मात्रा को भोजन और सूर्य की रौशनी से हासिल करना आसान नहीं है। एक गिलास दूध में सिर्फ 100 आईयू विटामिन डी होती है। सुझाव के अनुसार यह 1,000-2,000 आईयू होना चाहिए। विटामिन डी की कमी से हृदय संबंधी का खतरा खासकर उन लोगों में अधिक होता है जो उच्च रक्तचाप के शिकार होते हैं। जिन लोगों का रक्तचाप अधिक होता है और विटामिन डी की कमी भी पायी जाती है, उनमें हृदय सम्बंधी खतरा दोगुना ज्यादा होता है।


أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ

أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ
I Love Muhammad Sallallahu Alaihi Wasallam

फ़िरदौस ख़ान का फ़हम अल क़ुरआन पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें

या हुसैन

या हुसैन

फ़िरदौस ख़ान की क़लम से

Star Web Media

सत्तार अहमद ख़ान

सत्तार अहमद ख़ान
संस्थापक- स्टार न्यूज़ एजेंसी

ई-अख़बार पढ़ें

ब्लॉग

  • जुमेरात... - *-डॉ. फ़िरदौस ख़ान * 28 जनवरी, 2016... जुमेरात का दिन, एक यादगार दिन था... कभी न भूलने वाला दिन... मुहब्बत की शिद्दत से सराबोर दिन, इबादत से लबरेज़ दिन, एक...
  • रमज़ान और ग़रीबों का हक़ - रमज़ान आ रहा है... जो साहिबे-हैसियत हैं, रमज़ान में उनके घरों में लंबे-चौड़े दस्तरख़्वान लगते हैं... इफ़्तार और सहरी में लज़ीज़ चीज़ें हुआ करती हैं, लेकिन जो ग़र...
  • Sayyida Fatima al-Zahra Salamullah Alaiha - On this blessed 20th of Jamadi al-Thani, we celebrate the birth of Sayyida Fatima al-Zahra alamullah Alaiha — the Lady of Light, the Mother of the Imams,...
  • میرے محبوب - بزرگروں سے سناہے کہ شاعروں کی بخشش نہیں ہوتی وجہ، وہ اپنے محبوب کو خدا بنا دیتے ہیں اور اسلام میں اللہ کے برابر کسی کو رکھنا شِرک یعنی ایسا گناہ مانا جات...
  • उमरपुरा के सिख भाइयों ने बनवाई मस्जिद - *डॉ. फ़िरदौस ख़ान * हमारे प्यारे हिन्दुस्तान की सौंधी मिट्टी में आज भी मुहब्बत की महक बरक़रार है. इसलिए यहां के बाशिन्दे वक़्त-दर-वक़्त इंसानियत, प्रेम और भाई...
  • 25 सूरह अल फ़ुरक़ान - सूरह अल फ़ुरक़ान मक्का में नाज़िल हुई और इसकी 77 आयतें हैं. *अल्लाह के नाम से शुरू, जो बड़ा मेहरबान निहायत रहम वाला है*1. वह अल्लाह बड़ा ही बाबरकत है, जिसने हक़ ...
  • ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ - ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਕਿਤੋਂ ਕਬੱਰਾਂ ਵਿਚੋਂ ਬੋਲ ਤੇ ਅੱਜ ਕਿਤਾਬੇ-ਇਸ਼ਕ ਦਾ ਕੋਈ ਅਗਲਾ ਵਰਕਾ ਫੋਲ ਇਕ ਰੋਈ ਸੀ ਧੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤੂੰ ਲਿਖ ਲਿਖ ਮਾਰੇ ਵੈਨ ਅੱਜ ਲੱਖਾਂ ਧੀਆਂ ਰੋਂਦੀਆਂ ਤ...

एक झलक

Followers

Search

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

साभार

इसमें शामिल ज़्यादातर तस्वीरें गूगल से साभार ली गई हैं