आंदोलन, प्रदर्शन, शोभा यात्राओं में भी गंडासी, जेली, कुल्हाड़ी लहराए जाते हैं सरेआम
-प्रदीप हरित
कैथल (हरियाणा). आपसी झगड़े, आंदोलन, प्रदर्शन, धार्मिक शोभा यात्रा आदि में अकसर गंडासी, खंजर, बरछे आदि कृषि औजार लहराते हुए देखे जा सकते हंै। हत्या, गंभीर चोट मारने के असंक्चय ऐसे मामले रोज सामने आते हैं जिनमें इस तरह के कृषि यंत्रों अथवा औजारों से वारदात को अंजाम दिया गया हो। कहने को तो ये कृषि में प्रयोग होने वाले औजार हैं लेकिन आजकल इनका प्रयोग खेती में कम और आपराधिक गतिविधियों में ज्यादा किया जा रहा है। इस प्रकार के खतरनाक औजार खरीदने के लिए न तो भागदौड़ की जरूरत है और ना ही किसी डॉक्यूमेंट की और न ही किसी लाईसैंस की। हर शहर में इस तरह के हथियारों की बिक्री सरेआम होती है। लोहे के भाव में गंडासी, चाकू, खंजर, दरांत, भाला, जेली सब कुछ खरीदा जा सकता है। हालांकि तेजधार हथियारों को घर में रखने के लिए कानून में लाईसेंस लेने का प्रावधान है लेकिन ये नियम वर्षों बाद भी लागू नहीं हुए। यदि ये कथित औजार किसी वारदात के प्रयेाग किए जाते हैं तो आरोपी पर आम्क्वर्स एक्ट जैसी धारा भी नहीं लगती। कानून केजानकार कहते हैं कि आमतौर पर देशी कट्टा व कोई भी देशी हथियार पर आर्म एक्ट के तहत कार्रवाई होती है लेकिन इन कृषि यंत्रों जैसे दिखने वाले हथियारों पर आम्क्वर्स एक्ट भी नहीं लगता। आम्क्वर्स एक्ट में औजारों के साइज और बनावट तय तय किए गए हंै जो हथियारों की श्रेणी में नहीं आते लेकिन आजकल जो औजार वारदातों में प्रयोग हो रहे हैं वे दिखते तो कृषि यंत्रों जैसे हंै लेकिन असल में हथियारों से भी खतरनाक हैं। इसके अलावा धरने-प्रदर्शन उग्र होने पर गंडासी, दरांत व फरसे जैसे देसी हथियार लहराना आम बात हो चुकी है। हरियाणा में हुए पिछले तीन बड़े आंदोलनों में भी इसी तरह के हथियारों का भी खुले तौर पर इस्तेमाल हुआ था। इस विषय पर उपायुक्त प्रियंका सोनी का पक्ष था कि यह गंभीर मामला है। इस बारे में एक्शन लिया जाएगा। मामला संज्ञान में आने के बाद जिला उपायुक्त ने कार्यवाही करने की बात भी कही।
कुछ घटनाएं, जिनमें कृषि औज़ारोंं से हत्याएं हुईं
कैथल में नवंबर 2017 में गांव सिरसल में चाकू से पिता व पुत्र की हत्या की गई। जुलाई 2018 में कैथल की बालाजी कॉलोनी में चाकू से ही पिता-पुत्र की हत्या को अंजाम दिया। वर्ष 2018 में ही बाबा लदाना मेले से लौट रहे युवक के सिर में चाकू व सुए मारकर हत्या कर दी। इसी साल 31 मई को नरड़ गांव के सुनील की सिर व पेट में सुए मारकर हत्या की गई, उससे 10 दिन पहले कोर्ट में एक गवाह पर सुए से हमला किया गया। इसी प्रकार 12 अप्रैल को यहां चंदाना गेट पर युवक पर गंडासी व सुए से हमला कर हत्या का प्रयास किया गया। कुछ दिन पहले गांव पाई में युवक संसार चंद की गंडासी जैसे तेजधार हथियार से हत्या की गई थी।


أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ

أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ
I Love Muhammad Sallallahu Alaihi Wasallam

फ़िरदौस ख़ान का फ़हम अल क़ुरआन पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें

या हुसैन

या हुसैन

फ़िरदौस ख़ान की क़लम से

Star Web Media

सत्तार अहमद ख़ान

सत्तार अहमद ख़ान
संस्थापक- स्टार न्यूज़ एजेंसी

ई-अख़बार पढ़ें

ब्लॉग

  • आज फ़ादर्स डे है... - आज फ़ादर्स डे है... हमारे लिए हर पल ही फ़ादर्स डे है, क्योंकि हम अपने पापा के वजूद का ही एक हिस्सा हैं और पापा आज भी हम में ज़िन्दा हैं... हमारे पापा ख़ुद से...
  • 106 सूरह क़ुरैश - *सूरह क़ुरैश* *बिस्मिल्लाह हिर्रहमा निर्रहीम* 1 लि इलाफ़ी क़ुरैश. 2 इलाफ़िहिम. 3 रिहलतश शिफ़ाई वस सैफ़. 4 फ़ल यअबुदू रब्बा हाज़ल बैत. 5 अल्लज़ी अत अमाहुम मिन ...
  • Sayyida Fatima al-Zahra Salamullah Alaiha - On this blessed 20th of Jamadi al-Thani, we celebrate the birth of Sayyida Fatima al-Zahra alamullah Alaiha — the Lady of Light, the Mother of the Imams,...
  • میرے محبوب - بزرگروں سے سناہے کہ شاعروں کی بخشش نہیں ہوتی وجہ، وہ اپنے محبوب کو خدا بنا دیتے ہیں اور اسلام میں اللہ کے برابر کسی کو رکھنا شِرک یعنی ایسا گناہ مانا جات...
  • उमरपुरा के सिख भाइयों ने बनवाई मस्जिद - *डॉ. फ़िरदौस ख़ान * हमारे प्यारे हिन्दुस्तान की सौंधी मिट्टी में आज भी मुहब्बत की महक बरक़रार है. इसलिए यहां के बाशिन्दे वक़्त-दर-वक़्त इंसानियत, प्रेम और भाई...
  • 25 सूरह अल फ़ुरक़ान - सूरह अल फ़ुरक़ान मक्का में नाज़िल हुई और इसकी 77 आयतें हैं. *अल्लाह के नाम से शुरू, जो बड़ा मेहरबान निहायत रहम वाला है*1. वह अल्लाह बड़ा ही बाबरकत है, जिसने हक़ ...
  • ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ - ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਕਿਤੋਂ ਕਬੱਰਾਂ ਵਿਚੋਂ ਬੋਲ ਤੇ ਅੱਜ ਕਿਤਾਬੇ-ਇਸ਼ਕ ਦਾ ਕੋਈ ਅਗਲਾ ਵਰਕਾ ਫੋਲ ਇਕ ਰੋਈ ਸੀ ਧੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤੂੰ ਲਿਖ ਲਿਖ ਮਾਰੇ ਵੈਨ ਅੱਜ ਲੱਖਾਂ ਧੀਆਂ ਰੋਂਦੀਆਂ ਤ...

एक झलक

Followers

Search

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

साभार

इसमें शामिल ज़्यादातर तस्वीरें गूगल से साभार ली गई हैं