आस
नेताजी ने दिया बयान।
हुआ शहीदों का अपमान।।
शांति-ज्योति से ध्यान हँटाकर।
किया लिपिस्टिक का वह ध्यान।।
संसद पर जब हुआ था हमला।
भाग गए ले कर जी जान।।
खुद को चतुर सियार मानते।
जनता को बिल्कुल नादान।।
आतुर हैं कुर्सी की खातिर।
छीनी है सबकी मुस्कान।।
भाषण से रोटी न मिलती।
मरते हैं क्यों रोज किसान।।
चप्पा चप्पा लूट लिया जो।
बेच न दे वो हिन्दुस्तान।।
जन जन में अब जगी चेतना।
लौटेगी अपनी पहचान।।
जगत गुरू भारत हो फिर से।
यही सुमन का है अरमान।।
-श्यामल सुमन
अम्मी से हालात का मुक़ाबला करना सीखा
-
अम्मी जान कहा करती हैं कि इंसान को कभी बुज़दिल नहीं होना चाहिए. बचपन में
बिजली चली जाती और अंधेरे में हमें दूसरे कमरे में जाने में ख़ौफ़ आता, तो अम्मी
कहती...
