स्टार न्यूज़ एजेंसी
नई दिल्ली. अवसाद, गंभीर मानसिक बीमारी और अकेलेपन का सम्बंध हृदय बीमारी और डीमेंशिया (याददाश्त में कमी वाली बीमारी) से है। हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया और ई मेडिन्यूज के अध्यक्ष डॉ. के के अग्रवाल ने यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग स्कूल ऑफ मेडिसिन के पूर्व डॉ. जेसी स्टीवर्ट के अध्ययन का हवाला देते हुए बताया कि अवसाद और धमनियों के सख्त होने का आपस में सम्बंध है।

अध्ययन के मुताबिक, जो व्यक्ति सबसे ज्यादा डिप्रेशन में होते हैं, उनकी धमनियां दोगुना ज्यादा सिकुड़ जाती हैं बनिस्बत उन लोगों के जो सबसे कम डिप्रेशन की अवस्था में रहते हैं। धमनियों का सिकुड़ना भविष्य में हार्ट अटैक या स्ट्रोक को दर्शाता है। अवसाद से शरीर की ग्रंथियों पर भी असर हो सकता है जिनसे रसायन निकलते हैं जो एनर्जी लेवल और उनकी वृध्दि को संचालित करते हैं और बाद में ब्लड क्लॉटिंग (रक्त के थक्के) के लिए जिम्मेदार होते हैं। धमनियों के सिकुड़ने से इम्यून सिस्टम पर ओवररिएक्शन होता है और इसकी वजह से इनफ्लेमेश होता है जिसको रसायन के निकलने के तौर पर जाना जाता है जो बीमारी की वजह बन सकता है।

एक अन्य अध्ययन का हवाला देते हुए डॉ. अग्रवाल ने कहा कि गंभीर तरीके से मानसिक समस्या से ग्रसित लोगों में कोरोनरी हार्ट डिसीज और स्ट्रोक से तीन गुना ज्यादा मौत का खतरा रहता है बनिस्बत उन लोगों को जो मानसिक बीमारी के शिकार नहीं होते हैं। मानसिक बीमारी से 75 की उम्र तक हृदय बीमारी का खतरा दो गुना ज्यादा हो जाता है। हृदय बीमारी से मौत का खतरा उन लोगों में ज्यादा होता है जो लोग एंटीसाइकोटिक मेडिकेशन लेते हैं।

एक अन्य अध्ययन का हवाला देते हुए डॉ. अग्रवाल ने बताया कि बूढ़े लोगों में लगातार अकेलेपन के अहसास से उनमें अल्झाइमर जैसी बीमारी का खतरा दोगुना बढ़ जाता है बनिस्बत उन लोगों के जो ऐसा महसूस नहीं करते हैं।


أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ

أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ
I Love Muhammad Sallallahu Alaihi Wasallam

फ़िरदौस ख़ान का फ़हम अल क़ुरआन पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें

या हुसैन

या हुसैन

फ़िरदौस ख़ान की क़लम से

Star Web Media

सत्तार अहमद ख़ान

सत्तार अहमद ख़ान
संस्थापक- स्टार न्यूज़ एजेंसी

ई-अख़बार पढ़ें

ब्लॉग

  • जुमेरात... - *-डॉ. फ़िरदौस ख़ान * 28 जनवरी, 2016... जुमेरात का दिन, एक यादगार दिन था... कभी न भूलने वाला दिन... मुहब्बत की शिद्दत से सराबोर दिन, इबादत से लबरेज़ दिन, एक...
  • रमज़ान और ग़रीबों का हक़ - रमज़ान आ रहा है... जो साहिबे-हैसियत हैं, रमज़ान में उनके घरों में लंबे-चौड़े दस्तरख़्वान लगते हैं... इफ़्तार और सहरी में लज़ीज़ चीज़ें हुआ करती हैं, लेकिन जो ग़र...
  • Sayyida Fatima al-Zahra Salamullah Alaiha - On this blessed 20th of Jamadi al-Thani, we celebrate the birth of Sayyida Fatima al-Zahra alamullah Alaiha — the Lady of Light, the Mother of the Imams,...
  • میرے محبوب - بزرگروں سے سناہے کہ شاعروں کی بخشش نہیں ہوتی وجہ، وہ اپنے محبوب کو خدا بنا دیتے ہیں اور اسلام میں اللہ کے برابر کسی کو رکھنا شِرک یعنی ایسا گناہ مانا جات...
  • उमरपुरा के सिख भाइयों ने बनवाई मस्जिद - *डॉ. फ़िरदौस ख़ान * हमारे प्यारे हिन्दुस्तान की सौंधी मिट्टी में आज भी मुहब्बत की महक बरक़रार है. इसलिए यहां के बाशिन्दे वक़्त-दर-वक़्त इंसानियत, प्रेम और भाई...
  • 25 सूरह अल फ़ुरक़ान - सूरह अल फ़ुरक़ान मक्का में नाज़िल हुई और इसकी 77 आयतें हैं. *अल्लाह के नाम से शुरू, जो बड़ा मेहरबान निहायत रहम वाला है*1. वह अल्लाह बड़ा ही बाबरकत है, जिसने हक़ ...
  • ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ - ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਕਿਤੋਂ ਕਬੱਰਾਂ ਵਿਚੋਂ ਬੋਲ ਤੇ ਅੱਜ ਕਿਤਾਬੇ-ਇਸ਼ਕ ਦਾ ਕੋਈ ਅਗਲਾ ਵਰਕਾ ਫੋਲ ਇਕ ਰੋਈ ਸੀ ਧੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤੂੰ ਲਿਖ ਲਿਖ ਮਾਰੇ ਵੈਨ ਅੱਜ ਲੱਖਾਂ ਧੀਆਂ ਰੋਂਦੀਆਂ ਤ...

एक झलक

Followers

Search

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

साभार

इसमें शामिल ज़्यादातर तस्वीरें गूगल से साभार ली गई हैं