स्टार न्यूज़ एजेंसी
नई दिल्ली. देश में प्राचीन स्मारक तथा पुरातत्त्वीय स्थल और अवशेष नियम, 1959 के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए किसी निषिध्द या विनियमित क्षेत्र में निर्मित किसी भवन या उसके किसी भाग को हटाया जा सकता है.

योजना तथा संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्यमंत्री वी नारायण सामी ने आज लोकसभा में बताया कि प्राचीन संस्मारक तथा पुरातत्त्वीय स्थल और अवशेष नियम, 1959 बहुत स्पष्ट है और नियम, 38 के प्रावधानों के अंतर्गत ऐसे भवनों को हटाने के लिए प्रावधान है. इसके तहत केन्द्र सरकार आदेश द्वारा नियम 35 के अंतर्गत प्रदत्त लाइसेंस की किसी शर्त के उल्लंघन में किसी निषिध्द क्षेत्र या किसी भवन या उसके किसी भाग में निर्मित अनधिकृत भवन के स्वामी या दखलकार को ऐसे भवन या उसके किसी भाग को उक्त आदेश में विनिर्दिष्ट अवधि के भीतर हटाने के निर्देश दे सकती है। यदि कोई स्वामी या दखलकार उपनियम (1) के अंतर्गत दिए गए आदेश के अनुपालन से इंकार करता है या इसे क्रियान्वित नहीं करता है तो केन्द्र सरकार जिला मजिस्ट्रेट को भवन या उसके किसी भाग को हटवाने के निर्देश दे सकती है तथा इसके स्वामी या दखलकार को ऐसे निर्माण हटाने की लागत देनी होगी।

भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विद्यमान नियमों के अनुसार अनधिकृत रूप से निर्मित अवैध संरचनाओं को हटाने के लिए नियमित रूप से नोटिस तथा आदेश जारी करता है।


أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ

أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ
I Love Muhammad Sallallahu Alaihi Wasallam

फ़िरदौस ख़ान का फ़हम अल क़ुरआन पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें

या हुसैन

या हुसैन

फ़िरदौस ख़ान की क़लम से

Star Web Media

सत्तार अहमद ख़ान

सत्तार अहमद ख़ान
संस्थापक- स्टार न्यूज़ एजेंसी

ई-अख़बार पढ़ें

ब्लॉग

  • जुमेरात... - *-डॉ. फ़िरदौस ख़ान * 28 जनवरी, 2016... जुमेरात का दिन, एक यादगार दिन था... कभी न भूलने वाला दिन... मुहब्बत की शिद्दत से सराबोर दिन, इबादत से लबरेज़ दिन, एक...
  • रमज़ान और ग़रीबों का हक़ - रमज़ान आ रहा है... जो साहिबे-हैसियत हैं, रमज़ान में उनके घरों में लंबे-चौड़े दस्तरख़्वान लगते हैं... इफ़्तार और सहरी में लज़ीज़ चीज़ें हुआ करती हैं, लेकिन जो ग़र...
  • Sayyida Fatima al-Zahra Salamullah Alaiha - On this blessed 20th of Jamadi al-Thani, we celebrate the birth of Sayyida Fatima al-Zahra alamullah Alaiha — the Lady of Light, the Mother of the Imams,...
  • میرے محبوب - بزرگروں سے سناہے کہ شاعروں کی بخشش نہیں ہوتی وجہ، وہ اپنے محبوب کو خدا بنا دیتے ہیں اور اسلام میں اللہ کے برابر کسی کو رکھنا شِرک یعنی ایسا گناہ مانا جات...
  • उमरपुरा के सिख भाइयों ने बनवाई मस्जिद - *डॉ. फ़िरदौस ख़ान * हमारे प्यारे हिन्दुस्तान की सौंधी मिट्टी में आज भी मुहब्बत की महक बरक़रार है. इसलिए यहां के बाशिन्दे वक़्त-दर-वक़्त इंसानियत, प्रेम और भाई...
  • 25 सूरह अल फ़ुरक़ान - सूरह अल फ़ुरक़ान मक्का में नाज़िल हुई और इसकी 77 आयतें हैं. *अल्लाह के नाम से शुरू, जो बड़ा मेहरबान निहायत रहम वाला है*1. वह अल्लाह बड़ा ही बाबरकत है, जिसने हक़ ...
  • ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ - ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਕਿਤੋਂ ਕਬੱਰਾਂ ਵਿਚੋਂ ਬੋਲ ਤੇ ਅੱਜ ਕਿਤਾਬੇ-ਇਸ਼ਕ ਦਾ ਕੋਈ ਅਗਲਾ ਵਰਕਾ ਫੋਲ ਇਕ ਰੋਈ ਸੀ ਧੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤੂੰ ਲਿਖ ਲਿਖ ਮਾਰੇ ਵੈਨ ਅੱਜ ਲੱਖਾਂ ਧੀਆਂ ਰੋਂਦੀਆਂ ਤ...

एक झलक

Followers

Search

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

साभार

इसमें शामिल ज़्यादातर तस्वीरें गूगल से साभार ली गई हैं