उचित खुराक और दवाएं लें

Posted Star News Agency Thursday, July 22, 2010


सरफ़राज़ ख़ान
नई दिल्ली. परंपरागत वैदिक शास्त्र और आयुर्वेद में पॉली डायट जिसमें सभी सातों रंग की सब्जियां और छह स्वाद शामिल हैं, लेने की वकालत की गई है। कई फलों को अकेले नहीं लिया जाता, क्योंकि इनको खुराक के संतुलन के हिसाब से एक साथ लेना होता है।


हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. के के अग्रवाल  के मुताबिक़  आमतौर पर यह माना जाता है कि हर रंग के फल सब्जियों में एक अलग तरह का विटामिन और स्वाद होता है साथ ही शरीर के लिए भिन्न तरह का काम करता है। इन्हें एकसाथ लेने पर एक पूर्ण संतुलित खुराक मिलती है। इसी अवधारणा पर एलोपैथी में भी कई दवाओं को मिलाकर एक साथ लेने का प्रोत्साहन दिया जा रहा है। आज मोटापा, लिपिड, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, टयूबरक्यूलोसिस, मलेरिया, एचआईवी, रूमैटॉयड आर्थराइटिस आदि में भी सिंगल डोज की उच्च मात्रा लेने की बजाय कई दवाओं को मिलाकर कम डोज़ के तौर पर लिया जाता है।

टयूबरक्यूलोसिस, एचआईवी और मलेरिया जैसे संक्रमणों में सिंगल ड्रग से ड्रग रीसिस्टेंट उत्पन्न होता है और सिंगल डोज़ नॉन-कम्युनिकेबल डिसीज जैसे ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और उच्च कोलेस्ट्रॉल में सही तरीके से लक्षित सफलता को हासिल नहीं किया जा सकता है।

अधिकतर मधुमेह रोगी और हाइपरटेंशन के शिकार लोगों को 10 साल तक तीन से चार दवाओं के लेने की जरूरत होती है। यहां तक कि घर में तैयार की गई सब्जियों में भी 10 तत्वों की जरूरत होती है। इसलिए जब आप उपचार करवाएं तो दवाओं की गिनती नहीं करनी चाहिए।


أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ

أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ
I Love Muhammad Sallallahu Alaihi Wasallam

फ़िरदौस ख़ान का फ़हम अल क़ुरआन पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें

या हुसैन

या हुसैन

फ़िरदौस ख़ान की क़लम से

Star Web Media

सत्तार अहमद ख़ान

सत्तार अहमद ख़ान
संस्थापक- स्टार न्यूज़ एजेंसी

ई-अख़बार पढ़ें

ब्लॉग

  • जुमेरात... - *-डॉ. फ़िरदौस ख़ान * 28 जनवरी, 2016... जुमेरात का दिन, एक यादगार दिन था... कभी न भूलने वाला दिन... मुहब्बत की शिद्दत से सराबोर दिन, इबादत से लबरेज़ दिन, एक...
  • रमज़ान और ग़रीबों का हक़ - रमज़ान आ रहा है... जो साहिबे-हैसियत हैं, रमज़ान में उनके घरों में लंबे-चौड़े दस्तरख़्वान लगते हैं... इफ़्तार और सहरी में लज़ीज़ चीज़ें हुआ करती हैं, लेकिन जो ग़र...
  • Sayyida Fatima al-Zahra Salamullah Alaiha - On this blessed 20th of Jamadi al-Thani, we celebrate the birth of Sayyida Fatima al-Zahra alamullah Alaiha — the Lady of Light, the Mother of the Imams,...
  • میرے محبوب - بزرگروں سے سناہے کہ شاعروں کی بخشش نہیں ہوتی وجہ، وہ اپنے محبوب کو خدا بنا دیتے ہیں اور اسلام میں اللہ کے برابر کسی کو رکھنا شِرک یعنی ایسا گناہ مانا جات...
  • उमरपुरा के सिख भाइयों ने बनवाई मस्जिद - *डॉ. फ़िरदौस ख़ान * हमारे प्यारे हिन्दुस्तान की सौंधी मिट्टी में आज भी मुहब्बत की महक बरक़रार है. इसलिए यहां के बाशिन्दे वक़्त-दर-वक़्त इंसानियत, प्रेम और भाई...
  • 25 सूरह अल फ़ुरक़ान - सूरह अल फ़ुरक़ान मक्का में नाज़िल हुई और इसकी 77 आयतें हैं. *अल्लाह के नाम से शुरू, जो बड़ा मेहरबान निहायत रहम वाला है*1. वह अल्लाह बड़ा ही बाबरकत है, जिसने हक़ ...
  • ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ - ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਕਿਤੋਂ ਕਬੱਰਾਂ ਵਿਚੋਂ ਬੋਲ ਤੇ ਅੱਜ ਕਿਤਾਬੇ-ਇਸ਼ਕ ਦਾ ਕੋਈ ਅਗਲਾ ਵਰਕਾ ਫੋਲ ਇਕ ਰੋਈ ਸੀ ਧੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤੂੰ ਲਿਖ ਲਿਖ ਮਾਰੇ ਵੈਨ ਅੱਜ ਲੱਖਾਂ ਧੀਆਂ ਰੋਂਦੀਆਂ ਤ...

एक झलक

Followers

Search

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

साभार

इसमें शामिल ज़्यादातर तस्वीरें गूगल से साभार ली गई हैं