स्टार न्यूज़ एजेंसी 
नई दिल्ली.  भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के कुछ गोदामों में गेहूं के भंडारों की अनुचित रखरखाव और क्षति के बारे में समाचार माध्यम की हाल की रिपोर्ट को ध्यान में  रखते हुए भारत सरकार के उपभोक्ता मामले तथा खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने हापुड़, ओराई और हरदुआगंज गोदामों का निरीक्षण कराया। खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निरीक्षण दल ने 14 से 17 जुलाई, 2010 तक तीन गोदामों का निरीक्षण किया और उसके बाद सरकार के पास अपनी रिपोर्ट सौंप दी।

इस दल ने इन गोदामों पर गेहूं के भंडारों की क्षति के साथ ही संबंधित एफसीआई अधिकारियों द्वारा गंभीर कर्तव्यहीनता पायी। हापुड़ में लगभग 30 टन, ओराई में 15 टन और हरदुआगंज में 300 टन गेहूं की क्षति पायी गई, जिसका मूल्य लगभग 50 लाख रुपए आंका गया है।

सरकार ने इस रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए एफसीआई के अध्यक्ष को संबंधित अधिकारियों के विरुध्द शीघ्र दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही, सरकार ने इन तीन गोदामों और देश के अन्य एफसीआई गोदामों में भंडारण स्थितियों में सुधार लाने के लिए उपाय करने का भी निर्देश दिया है।


أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ

أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ
I Love Muhammad Sallallahu Alaihi Wasallam

फ़िरदौस ख़ान का फ़हम अल क़ुरआन पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें

या हुसैन

या हुसैन

फ़िरदौस ख़ान की क़लम से

Star Web Media

सत्तार अहमद ख़ान

सत्तार अहमद ख़ान
संस्थापक- स्टार न्यूज़ एजेंसी

ई-अख़बार पढ़ें

ब्लॉग

  • जुमेरात... - *-डॉ. फ़िरदौस ख़ान * 28 जनवरी, 2016... जुमेरात का दिन, एक यादगार दिन था... कभी न भूलने वाला दिन... मुहब्बत की शिद्दत से सराबोर दिन, इबादत से लबरेज़ दिन, एक...
  • रमज़ान और ग़रीबों का हक़ - रमज़ान आ रहा है... जो साहिबे-हैसियत हैं, रमज़ान में उनके घरों में लंबे-चौड़े दस्तरख़्वान लगते हैं... इफ़्तार और सहरी में लज़ीज़ चीज़ें हुआ करती हैं, लेकिन जो ग़र...
  • Sayyida Fatima al-Zahra Salamullah Alaiha - On this blessed 20th of Jamadi al-Thani, we celebrate the birth of Sayyida Fatima al-Zahra alamullah Alaiha — the Lady of Light, the Mother of the Imams,...
  • میرے محبوب - بزرگروں سے سناہے کہ شاعروں کی بخشش نہیں ہوتی وجہ، وہ اپنے محبوب کو خدا بنا دیتے ہیں اور اسلام میں اللہ کے برابر کسی کو رکھنا شِرک یعنی ایسا گناہ مانا جات...
  • उमरपुरा के सिख भाइयों ने बनवाई मस्जिद - *डॉ. फ़िरदौस ख़ान * हमारे प्यारे हिन्दुस्तान की सौंधी मिट्टी में आज भी मुहब्बत की महक बरक़रार है. इसलिए यहां के बाशिन्दे वक़्त-दर-वक़्त इंसानियत, प्रेम और भाई...
  • 25 सूरह अल फ़ुरक़ान - सूरह अल फ़ुरक़ान मक्का में नाज़िल हुई और इसकी 77 आयतें हैं. *अल्लाह के नाम से शुरू, जो बड़ा मेहरबान निहायत रहम वाला है*1. वह अल्लाह बड़ा ही बाबरकत है, जिसने हक़ ...
  • ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ - ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਕਿਤੋਂ ਕਬੱਰਾਂ ਵਿਚੋਂ ਬੋਲ ਤੇ ਅੱਜ ਕਿਤਾਬੇ-ਇਸ਼ਕ ਦਾ ਕੋਈ ਅਗਲਾ ਵਰਕਾ ਫੋਲ ਇਕ ਰੋਈ ਸੀ ਧੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤੂੰ ਲਿਖ ਲਿਖ ਮਾਰੇ ਵੈਨ ਅੱਜ ਲੱਖਾਂ ਧੀਆਂ ਰੋਂਦੀਆਂ ਤ...

एक झलक

Followers

Search

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

साभार

इसमें शामिल ज़्यादातर तस्वीरें गूगल से साभार ली गई हैं