स्टार न्यूज़ एजेंसी
पेरिस (फ्रांस).  फ्रांस में बुर्क़े पर प्रतिबंध का रास्ता साफ़ हो गया है. देश में संसद के निचले सदन ने सार्वजनिक स्थानों पर पूरे शरीर और चेहरे को ढकने वाला बुर्क़ा पहनने पर रोक लगाने संबंधी क़ानून को भारी बहुमत से मंज़ूरी दे दी है. नेशनल एसेंबली में इस क़ानून के पक्ष  में 335 सांसदों ने मत दिया, जबकि विरोध में सिर्फ़ एक सांसद ने मतदान किया. सितंबर में संसद के ऊपरी सदन सीनेट की मंज़ूरी मिलने के बाद यह क़ानून बन जाएगा.

संसद ने मई में एक प्रस्ताव पारित किया था जिसमें कहा गया था कि बुर्का़ महिला-पुरुष समानता पर आघात है और फ्रांसीसी गणराज्य के मूल्यों के ख़िलाफ़ है. संसद में मई में पारित प्रस्ताव नए क़ानून के तहत सार्वजनिक स्थान पर पूरा बुर्क़ा पहनने वाली महिलाओं पर 150 यूरो का जुर्माना लगाया जाएगा. महिलाओं को बुर्का़ पहनने के लिए मजबूर करने वाले पुरुषों को तीस हज़ार यूरो तक जुर्माना भरना पड़ सकता है.  

राष्ट्रपति निकोला सार्कोज़ी ने इस प्रतिबंध का ज़ोरदार तरीक़े से समर्थन किया है. उनका कहना है कि पूरे चेहरे तथा शरीर को ढकने वाले बुर्के़ महिलाओं के अधिकारों का हनन करते हैं. फ्रांस में आम जनमत बुर्क़े के ख़िलाफ़ है, लेकिन मुस्लिम कट्टरपंथी इसका विरोध कर रहे हैं. मतदान में विपक्षी सोशलिस्ट पार्टी के सांसदों ने हिस्सा नहीं लिया. वे चाहते हैं कि सिर्फ़ सार्वजनिक इमारतों में ही पूरे बुर्क़े पर रोक लगाई जाए. 
फ्रांस की क़ानून मंत्री मिशेल एलियट मरी ने इन आरोपों को ग़लत बताया है कि किसी एक धर्म या समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि इस क़ानून में कहीं इस्लाम या मुसलमानों का नाम नहीं लिया गया है. एक अनुमान के मुताबिक़ फ्रांस में दो हज़ार महिलाएं पूरा बुर्क़ा पहनती हैं, जबकि फ्रांस में मुसलमानों की आबादी क़रीब पचास लाख के क़रीब है.

गौरतलब है कि स्पेन और बेल्जियम में भी बुर्क़े पर पाबंदी लगाने की कवायद जारी है. 


أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ

أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ
I Love Muhammad Sallallahu Alaihi Wasallam

फ़िरदौस ख़ान का फ़हम अल क़ुरआन पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें

या हुसैन

या हुसैन

फ़िरदौस ख़ान की क़लम से

Star Web Media

सत्तार अहमद ख़ान

सत्तार अहमद ख़ान
संस्थापक- स्टार न्यूज़ एजेंसी

ई-अख़बार पढ़ें

ब्लॉग

  • जुमेरात... - *-डॉ. फ़िरदौस ख़ान * 28 जनवरी, 2016... जुमेरात का दिन, एक यादगार दिन था... कभी न भूलने वाला दिन... मुहब्बत की शिद्दत से सराबोर दिन, इबादत से लबरेज़ दिन, एक...
  • रमज़ान और ग़रीबों का हक़ - रमज़ान आ रहा है... जो साहिबे-हैसियत हैं, रमज़ान में उनके घरों में लंबे-चौड़े दस्तरख़्वान लगते हैं... इफ़्तार और सहरी में लज़ीज़ चीज़ें हुआ करती हैं, लेकिन जो ग़र...
  • Sayyida Fatima al-Zahra Salamullah Alaiha - On this blessed 20th of Jamadi al-Thani, we celebrate the birth of Sayyida Fatima al-Zahra alamullah Alaiha — the Lady of Light, the Mother of the Imams,...
  • میرے محبوب - بزرگروں سے سناہے کہ شاعروں کی بخشش نہیں ہوتی وجہ، وہ اپنے محبوب کو خدا بنا دیتے ہیں اور اسلام میں اللہ کے برابر کسی کو رکھنا شِرک یعنی ایسا گناہ مانا جات...
  • उमरपुरा के सिख भाइयों ने बनवाई मस्जिद - *डॉ. फ़िरदौस ख़ान * हमारे प्यारे हिन्दुस्तान की सौंधी मिट्टी में आज भी मुहब्बत की महक बरक़रार है. इसलिए यहां के बाशिन्दे वक़्त-दर-वक़्त इंसानियत, प्रेम और भाई...
  • 25 सूरह अल फ़ुरक़ान - सूरह अल फ़ुरक़ान मक्का में नाज़िल हुई और इसकी 77 आयतें हैं. *अल्लाह के नाम से शुरू, जो बड़ा मेहरबान निहायत रहम वाला है*1. वह अल्लाह बड़ा ही बाबरकत है, जिसने हक़ ...
  • ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ - ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਕਿਤੋਂ ਕਬੱਰਾਂ ਵਿਚੋਂ ਬੋਲ ਤੇ ਅੱਜ ਕਿਤਾਬੇ-ਇਸ਼ਕ ਦਾ ਕੋਈ ਅਗਲਾ ਵਰਕਾ ਫੋਲ ਇਕ ਰੋਈ ਸੀ ਧੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤੂੰ ਲਿਖ ਲਿਖ ਮਾਰੇ ਵੈਨ ਅੱਜ ਲੱਖਾਂ ਧੀਆਂ ਰੋਂਦੀਆਂ ਤ...

एक झलक

Followers

Search

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

साभार

इसमें शामिल ज़्यादातर तस्वीरें गूगल से साभार ली गई हैं