बचपन में पढाई के दौरान कक्षा नौ तक गणित के विषय से हमें बहुत डर लगता था। यूँ समझिए जैसे बिल्ली को देखकर चूहा भागता है वही हाल हमारा होता था, कभी गणित में पास नहीं हुए हमेशा बैक आती थी और मार पडती थी सो अलग।

एक दिन की बात है हमारे टीचर एक सवाल बोर्ड पर समझा रहे थे और उन्हें हमारी काबिलियत का पता था लिहाजा जान पूछकर हमसे उसी सवाल के बारे में पूछते और हम ढुंट की तरह उल्टे सीधे जवाब देते या फिर खामोश हो जाते और पूरी क्लास में हमारा मजाक बनाया जाता था।

टीचर हमसे बोले तुम्हें गणित समझ क्यूँ नहीं आता है.? हम बोले..जी बहुत डर लगता है, वो बोले डर किस बात का लगता है। हमने बडी मासूमियत से बोला- "मार का डर लगता है।" वो बोले "मार का डर।" हम बोले स्कूल में सवाल हल नहीं होता तो आपसे पिटते हैं और घर पर पापा से, लेकिन क्या करूँ समझ ही नहीं आता।

थोडी देर सोचकर वो बोले ठीक है बेटा आज के बाद हम आपको न डाँटेंगे और ना ही मारेंगे। बस एक बात हमारी मानोगे। हमने कहा- जी। वो बोले- अपने मन से डर को निकाल दो। देखो डर के आगे जीत है, आप कोई भी सवाल को अपने आप हल करो, एक बार नहीं आयेगा, दो बार नहीं आयेगा। आखिर कब तक समझ नहीं आयेगा। वो हमारे मनोविज्ञान को समझ चुके थे। हमने कोशिश की।कुछ दिन तो समझ नहीं आया और फिर बडे प्यार से हमको उन्हीं सवालों को समझाते रहे और धीरे धीरे हमारी झिझक और डर दिल से निकल गया और कुछ ही महीनों में वही गणित जो हमको हव्वा लगता था हमारा मनपसंद सब्जैक्ट बन गया, आलम ये हो गया कि कठिन से कठिन सवाल भी चुटकियों में हल करने लगे और इस नाचीज ने दसवीं और इंटर बोर्ड की परीक्षा में स्कूल में सबसे ज्यादा अंकों से पास की थी। 

आज भी वो मेरे टीचर वो मेरे गुरू जब भी याद आते हैं उनके प्रति मन श्रद्धा से भर जाता है जिन्होंने मुझे एक सही राह दिखाई और मार्गदर्शन किया। मौजूदा दौर में जब न पढने वाले रहे न पढाने वाले रहे बस सबका ध्येय केवल और केवल धन कमाना ही रह गया है तो बडा कोफ्त होता है और उस दौर की यादों को समेटे हुए खुद को आज खुशकिस्मत समझता हूँ।


أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ

أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ
I Love Muhammad Sallallahu Alaihi Wasallam

फ़िरदौस ख़ान का फ़हम अल क़ुरआन पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें

या हुसैन

या हुसैन

फ़िरदौस ख़ान की क़लम से

Star Web Media

सत्तार अहमद ख़ान

सत्तार अहमद ख़ान
संस्थापक- स्टार न्यूज़ एजेंसी

ई-अख़बार पढ़ें

ब्लॉग

एक झलक

Followers

Search

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

साभार

इसमें शामिल ज़्यादातर तस्वीरें गूगल से साभार ली गई हैं