स्टार न्यूज़ एजेंसी
नई दिल्ली. रेल दुर्घटना रोकने में मदद करने वाले रेल कर्मचारी या बाहरी व्यक्ति को संबंधित रेलवे जोन द्वारा पुरस्कृत किया जाता है। वित्तीय वर्ष 2009-10 में अक्टूबर तक 479 लोगों को पुरस्कार दिया गया, जबकि वित्तीय वर्ष 2006-07, 2007-08, 2008-09 के दौरान क्रमश: 934, 851 तथा 907 व्यक्तियों को पुरस्कृत किया गया था। यह जानकारी रेल राज्य मंत्री के.एच. मुनियप्पा ने आज लोकसभा में एक सवाल के जवाब में दी।