अतुल मिश्र
मोटापे को लेकर ग़ैर मोटे लोगों में कई तरह की गलतफहमियां हैं, जो किसी भी हालत में दूर नहीं की जा सकतीं! उनका कहना है कि जो बच्चे कम सोते हैं, वे किन्हीं प्राकृतिक वजहों मोटे हो जाते हैं और मरने के बाद उनकी अर्थी को कंधा देने वाले लोग बिना बात के परेशान हो जाते हैं! पतले लोगों के साथ ऐसा नहीं है! उनकी अर्थी आसानी से उठ जाती है और उनके बच्चे भी उसमें को कोओपरेट करते हैं कि उनके मां-बाप को अब तो किसी किस्म की कोई तकलीफ न हो! जो तकलीफें उनके जीते-जी उनकी अपनी वजहों से उन्हें मिल गयी होंगी, उनके लिए भी वे लोग रो-धोकर उनकी अर्थी का वजन से भूल जाते है! वर्ना मोटे मां-बापों की अर्थी को कंधा देने वाले बच्चों की बददुआए लगती हैं और जो उनके स्वर्ग-नरक जाने के रास्ते आड़े आती हैं!

मोटे लोग कई तरह के काम आते हैं! मैंने एक वाकया ऐसा सुना है कि "एक घर में कोई दुबला-पतला चोर घुस गया! मकान-मालकिन मोटी थीं और चोर को दबोचकर उसके ऊपर बैठ गयीं और अपने नौकर से कहा कि "भाग कर पुलिस को बुला ला!" नौकर अपनी चप्पलें ढूंढने लगा! पंद्रह मिनट बाद भी जब चप्पलों ने मिलकर नहीं दिया तो चोर चीख पड़ा कि "ले, मेरी चप्पलें ले जा, लेकिन पुलिस को बुला ला, वरना मेरा दम निकल जाएगा!" आदतन पुलिस के देर से पहुंचने की वजह से उस दुबले-पतले चोर का कचूमर निकल गया! पुलिस ने उसे एनकाउन्टर दिखाकर शाबाशी ले ली!

हमने अपनी विल में यह बात खासतौर पर लिखवा रखी है हमारे मरने के बाद हमारी अर्थी को उठाने का खर्चा हमारी रोज जमा होने वाली रेज़गारी में से ही दिया जाए, ताकि हमारी औलादों को हमारा नब्बे किलो का वजन उठाने में कोई तकलीफ न हो और हम नरक पहुंचकर अपने दोस्तों के साथ एन्जॉय कर सकें! स्वर्ग हम इसलिए नहीं जाना चाहते कि हमें यकीन है कि हमारा कोई दोस्त वहां नहीं होगा और हम बोर होने के अलावा और कुछ नहीं कर पायेंगे!

हमारी वसीयत में एक ख़ास बात और लिखी है कि "हमारे तमाम दोस्तों को हमारी तेरहवीं पर यूं.पी. की जगह दिल्ली की असली कही जाने वाली शराब भोजन के साथ ही पिलवाई जाए, ताकि सनद रहे और आबकारी विभाग के होश दुरुस्त करने के काम आये!" कहने को तो बहुत सारी ख्वाहिशें हमने अपनी वसीयत में दर्ज़ करा रखी हैं, मगर हमारी धर्म वाली पत्नी को पता चल गया तो वह बवाल खड़े कर देगी और हम यह कभी नहीं चाहेंगे कि हमारे मरने से पहले हमें और हमारे शरीर को लेकर कोई बवाल हो!


أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ

أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ
I Love Muhammad Sallallahu Alaihi Wasallam

फ़िरदौस ख़ान का फ़हम अल क़ुरआन पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें

या हुसैन

या हुसैन

फ़िरदौस ख़ान की क़लम से

Star Web Media

सत्तार अहमद ख़ान

सत्तार अहमद ख़ान
संस्थापक- स्टार न्यूज़ एजेंसी

ई-अख़बार पढ़ें

ब्लॉग

  • जुमेरात... - *-डॉ. फ़िरदौस ख़ान * 28 जनवरी, 2016... जुमेरात का दिन, एक यादगार दिन था... कभी न भूलने वाला दिन... मुहब्बत की शिद्दत से सराबोर दिन, इबादत से लबरेज़ दिन, एक...
  • बेर के दरख़्त के अनोखे राज़ - *डॉ. फ़िरदौस ख़ान * बेर का दरख़्त सिर्फ़ फल का एक दरख़्त ही नहीं है, बल्कि इसमें बहुत से राज़ पोशीदा हैं. क़ुरआन करीम और मुख़का दरख़्त सिर्फ़ फल का दरख़्त ही नहीं है...
  • Sayyida Fatima al-Zahra Salamullah Alaiha - On this blessed 20th of Jamadi al-Thani, we celebrate the birth of Sayyida Fatima al-Zahra alamullah Alaiha — the Lady of Light, the Mother of the Imams,...
  • میرے محبوب - بزرگروں سے سناہے کہ شاعروں کی بخشش نہیں ہوتی وجہ، وہ اپنے محبوب کو خدا بنا دیتے ہیں اور اسلام میں اللہ کے برابر کسی کو رکھنا شِرک یعنی ایسا گناہ مانا جات...
  • उमरपुरा के सिख भाइयों ने बनवाई मस्जिद - *डॉ. फ़िरदौस ख़ान * हमारे प्यारे हिन्दुस्तान की सौंधी मिट्टी में आज भी मुहब्बत की महक बरक़रार है. इसलिए यहां के बाशिन्दे वक़्त-दर-वक़्त इंसानियत, प्रेम और भाई...
  • 25 सूरह अल फ़ुरक़ान - सूरह अल फ़ुरक़ान मक्का में नाज़िल हुई और इसकी 77 आयतें हैं. *अल्लाह के नाम से शुरू, जो बड़ा मेहरबान निहायत रहम वाला है*1. वह अल्लाह बड़ा ही बाबरकत है, जिसने हक़ ...
  • ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ - ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਕਿਤੋਂ ਕਬੱਰਾਂ ਵਿਚੋਂ ਬੋਲ ਤੇ ਅੱਜ ਕਿਤਾਬੇ-ਇਸ਼ਕ ਦਾ ਕੋਈ ਅਗਲਾ ਵਰਕਾ ਫੋਲ ਇਕ ਰੋਈ ਸੀ ਧੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤੂੰ ਲਿਖ ਲਿਖ ਮਾਰੇ ਵੈਨ ਅੱਜ ਲੱਖਾਂ ਧੀਆਂ ਰੋਂਦੀਆਂ ਤ...

एक झलक

Followers

Search

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

साभार

इसमें शामिल ज़्यादातर तस्वीरें गूगल से साभार ली गई हैं