जनगणना !
केवल ज़िन्दा वोटर गिन लो, मुर्दों के पीछे मत पड़ना !!
अस्थिर दौर से गुज़र रहा है ईरान !
अमरीका से कहो, इसे भी, बनवा दे अफगानिस्तान !!
कल्याण ने नई पार्टी बनाई !
नई पार्टी बनवाने में, लागत किन-किनसे लगवाई ??
सर्दी, शीतलहर-क्रम जारी !
सुविधाशुल्की हाथ गरम हों, तो चिंता मिट जाए हमारी !!
छुट्टियां बिताकर वापस लौटे ओबामा !
पीछे खुफिया हुआ 'डिरामा' !!
घर में घुसकर लूटा था !
पुलिस और क़ानून व्यवस्था, का भ्रम ऐसे टूटा था !!
आर्थिक चमत्कार !
दस में से दस पार कर लिए, फिर भी दस दिखलाए, यार !!
मारपीट !
उसके बाद मिली मुश्किल से, लड़ने को चुनाव में सीट !!
बवाल !
निश्चित छोड़ जाएगा हमको, चिंतन हेतु नए सवाल !!
अभियान !
आगामी चुनाव से पहले, किनको देना है सम्मान ??
ज़िम्मेदारी !
मातहतों पर छोड़ रखी है, हमने अपनी भी यह सारी !!
-अतुल मिश्र
बारिश की उदासी...
-
रात से बारिश हो रही है. लड़की को बारिश का मौसम हमेशा से अच्छा लगता है, लेकिन
आज न जाने क्यों वह उदास है. कुछ बरस पहले जब जाड़ों के आख़िर में बारिश हुई थी,...
