अब तो घबरा के ये कहते हैं कि मर जाएंगे
मर गये पर न लगा जी तो किधर जाएंगे
सामने-चश्मे-गुहरबार के, कह दो, दरिया
चढ़ के अगर आये तो नज़रों से उतर जाएंगे
ख़ाली ऐ चारागरों होंगे बहुत मरहमदान
पर मेरे ज़ख्म नहीं ऐसे कि भर जाएंगे
पहुंचेंगे रहगुज़रे-यार तलक हम क्यूंकर
पहले जब तक न दो-आलम से गुज़र जाएंगे
आग दोजख़ की भी हो आएगी पानी-पानी
जब ये आसी अरक़े-शर्म से तर जाएंगे
हम नहीं वह जो करें ख़ून का दावा तुझपर
बल्कि पूछेगा ख़ुदा भी तो मुकर जाएंगे
रुख़े-रौशन से नक़ाब अपने उलट देखो तुम
मेहरो-मह नज़रों से यारों के उतर जाएंगे
'ज़ौक़' जो मदरसे के बिगड़े हुए हैं मुल्ला
उनको मैख़ाने में ले लाओ, संवर जाएंगे
-ज़ौक़
जुमेरात...
-
*-डॉ. फ़िरदौस ख़ान *
28 जनवरी, 2016... जुमेरात का दिन, एक यादगार दिन था... कभी न भूलने वाला
दिन... मुहब्बत की शिद्दत से सराबोर दिन, इबादत से लबरेज़ दिन, एक...
