स्टार न्यूज़ एजेंसी
नई दिल्ली.
हिंदी अकादमी दिल्ली का आज यहां सचिवालय में वर्ष 2008-2009 व 2009-2010 के पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कार्टूनिस्ट इरफ़ान ख़ान सहित अन्य साहित्यकारों को काका हाथरसी पुरस्कार से सम्मानित किया गया. हालांकि समारोह के कुछ घंटे पहले तक पुरस्कार लेने आने के लिए साहित्यकारों को मनाने की जद्दोजहद जारी रही और तीन साहित्यकार समारोह में पहुंचने की बात कहने के बावजूद समारोह में नहीं पहुंचे. 

गौरतलब है कि इसी साल मार्च में हिंदी अकादमी दिल्ली ने इस साल (2009-2010) और पिछले साल (2008-2009) के पुरस्कारों की घोषणा की थी.  पहले यह समारोह 23 मार्च को श्रीराम सेंटर में होना था, लेकिन कुछ विवादों के चलते इसे ताल दिया गया था.
हालांकि आज दिल्ली सचिवालय का सभागार लोगों से भरा हुआ था, मगर इसके बावजूद आयोजकों के चेहरे पर चिंता साफ़ झलक रही थी. समारोह में मुख्यमंत्री ने को कहना पड़ा कि भविष्य में पुरस्कार वितरण समारोह और भव्य तरीक़े से आयोजित किए जाएंगे. मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने समारोह के दौरान यह भी ऐलान किया कि हिंदी अकादमी के पुरस्कार अखिल भारतीय होंगे. भविष्य में पुरस्कारों के चयन के लिए देशभर से लोगों का चयन किया जाएगा. इसी के साथ ही उन्होंने एक और घोषणा की कि 2008-2009 के पुरस्कारों की जो राशि 20 हज़ार रुपये निर्धारित है, उसे भी 50 हज़ार रुपये कर किया जाए. साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदी अकादमी ने अगर समारोह नहीं किया तो पुरस्कार पाने वाले साहित्यकारों का इसमें कोई कुसूर नहीं है. इसलिए एक ही पुरस्कार के लिए राशि में 30 हज़ार रुपये का अंतर ठीक बात नहीं है. उन्होंने समारोह में मौजूद सांस्कृतिक मंत्री प्रो.किरण वालिया की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह राशि भी कल ही सम्मानित लोगों को भेज दी जाए.

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के अलावा वरिष्ठ साहित्यकार डा.जगन्नाथ प्रसाद दास, सांस्कृतिक मंत्री डा.किरण वालिया, हिंदी अकादमी के उपाध्यक्ष अशोक चक्रधर व सदस्य रमाकांत गोस्वामी ने पुरस्कार वितरित किए. इस मौके पर विधायक बरखा सिंह, वीर सिंह धिंगान, हिंदी अकादमी के सचिव प्रो.रवींद्र नाथ श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग भी भी मौजूद थे.
अन्य
 


أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ

أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ
I Love Muhammad Sallallahu Alaihi Wasallam

फ़िरदौस ख़ान का फ़हम अल क़ुरआन पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें

या हुसैन

या हुसैन

फ़िरदौस ख़ान की क़लम से

Star Web Media

सत्तार अहमद ख़ान

सत्तार अहमद ख़ान
संस्थापक- स्टार न्यूज़ एजेंसी

ई-अख़बार पढ़ें

ब्लॉग

  • नाम का पास - फ़िल्म 'गाइड' में नायक राजू को रात में ठंड से ठिठुरता देखकर कोई उसे ज़र्द कपड़ा ओढ़ा जाता है. इसी कपड़े की वजह से गांववाले उसे संत-महात्मा समझ लेते हैं. वह गा...
  • اچھا خواب - رسول اللہ ﷺ نے فرمایا: “اگر تم میں سے کوئی اچھا خواب دیکھے تو خوش ہو اور صرف اس کو بتائے جو اس سے محبت کرتا ہے۔” حوالہ: صحیح مسلم ، حدیث نمبر: 5902 ...
  • Sayyida Fatima al-Zahra Salamullah Alaiha - On this blessed 20th of Jamadi al-Thani, we celebrate the birth of Sayyida Fatima al-Zahra alamullah Alaiha — the Lady of Light, the Mother of the Imams,...
  • میرے محبوب - بزرگروں سے سناہے کہ شاعروں کی بخشش نہیں ہوتی وجہ، وہ اپنے محبوب کو خدا بنا دیتے ہیں اور اسلام میں اللہ کے برابر کسی کو رکھنا شِرک یعنی ایسا گناہ مانا جات...
  • उमरपुरा के सिख भाइयों ने बनवाई मस्जिद - *डॉ. फ़िरदौस ख़ान * हमारे प्यारे हिन्दुस्तान की सौंधी मिट्टी में आज भी मुहब्बत की महक बरक़रार है. इसलिए यहां के बाशिन्दे वक़्त-दर-वक़्त इंसानियत, प्रेम और भाई...
  • 25 सूरह अल फ़ुरक़ान - सूरह अल फ़ुरक़ान मक्का में नाज़िल हुई और इसकी 77 आयतें हैं. *अल्लाह के नाम से शुरू, जो बड़ा मेहरबान निहायत रहम वाला है*1. वह अल्लाह बड़ा ही बाबरकत है, जिसने हक़ ...
  • ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ - ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਕਿਤੋਂ ਕਬੱਰਾਂ ਵਿਚੋਂ ਬੋਲ ਤੇ ਅੱਜ ਕਿਤਾਬੇ-ਇਸ਼ਕ ਦਾ ਕੋਈ ਅਗਲਾ ਵਰਕਾ ਫੋਲ ਇਕ ਰੋਈ ਸੀ ਧੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤੂੰ ਲਿਖ ਲਿਖ ਮਾਰੇ ਵੈਨ ਅੱਜ ਲੱਖਾਂ ਧੀਆਂ ਰੋਂਦੀਆਂ ਤ...

एक झलक

Followers

Search

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

साभार

इसमें शामिल ज़्यादातर तस्वीरें गूगल से साभार ली गई हैं