सरफ़राज़ ख़ान
नई दिल्ली.  गर्भ के दौरान चॉकलेट खाने से गंभीर समस्या जिसे प्रीक्लैम्प्सिया के नाम से जाना जाता है, से निजात पाने में मदद मिलती है। यह खुलासा येल यूनिवर्सिटी के एक शोध में दिखाया गया है जो एपिडमियोलॉजी में प्रकाशित  हुआ है।

हार्ट केयर फाउंडेशन   ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. के के अग्रवाल  के मुताबिक़   बहुत ज्यादा चॉकलेट के लेने से मोटापा बढ़ सकता है साथ ही मधुमेह और दिल की बीमारी के लिए स्थिति घातक हो सकती है। डार्क चॉकलेट कैमिकल से भरपूर होती है जिसे थियोब्रोमाइन कहते हैं जो दिल को प्रोतसाहित करता है, मांसपेशियां  आराम से काम करती है साथ ही रक्त की नसें फैल जाती हैं।

प्रीक्लैम्प्सिया में गर्भ के दौरान रक्तचाप स्पाइक हो जाता है और पेशाब में अधिक प्रोटीन निकलने लगता है। इसकी पड़ताल के लिए डॉ. एलिजाबेथ डब्ल्यू ट्राइक ने 2,291 महिलाओं पर परीक्षण किया जिनको एक बच्चा हो चुका था और उन्होंने पाया कि जिन्होंने बहुत ज्यादा चॉकलेट खायी व जिनके बच्चों के कॉर्ड ब्लड में सबसे ज्यादा थियोब्रोमाइन हुआ, उनमें सबसे कम प्रीक्लैम्प्सिया हुआ।

महिलाएं जिनमें सबसे ज्यादा कॉर्ड ब्लड पाया गया, उनमें सबसे कम वालों की तुलना में थियोब्रोमाइन 69 फीसदी कम हुआ। जिन महिलाओं ने अपने गर्भ के तीसरे ट्राइमेस्टर के दौरान हर हफ्ते पांच या इससे अधिक बार चॉकलेट का सेवन
किया उनमें प्रीक्लैम्प्सिया का खतरा 40 फीसदी कम हुआ बनिस्बत उन महिलाओं के जिन्होंने हफ्ते में महज एक बार चॉकलेट ली। इसी तरह चॉकलेट लेना और प्रीक्लैम्प्सिया का खतरा पहले ट्राइमेस्टर में जिन्होंने हफ्ते में पांच या इससे अधिक बार चॉकलेट का सेवन किया उनमें यह खतरा 19 फीसदी कम हुआ बनिस्बत उनके जिन्होंने हफ्ते में एक बार से भी कम ली।

मसूढ़ों में बैक्टीरिया से होती है समय पूर्व डिलीवरी
डॉ. अग्रवाल ने बताया कि दांतों की उचित देखभाल करके हार्ट अटैक, हार्ट ब्लॉकेज, अस्थमा और सीओपीडी से बचा जा सकता है। मसूढ़ों में मौजूद बैक्टीरिया का सम्बंध पहले कई बीमारियों से था।

प्रीनैटल केयर प्रोग्राम में दांत सम्बंधी उपचार को शामिल किया जाना चाहिए, जर्नल ऑफ पीरियोडोंटोलॉजी में दिखाया गया है कि गर्भवती महिलाओं में मसूढ़ की बीमारी का उपचार करके समय पूर्व जन्मने वाले बच्चे पर काबू पाया जा सकता है।

एक अध्ययन में दिखाया गया है कि जब गर्भवती महिलाओं में दांत संबंधी बीमारी होती है और वे इसका उचित इलाज नहीं करवाती हैंतो इससे समय पर्वू बच्चे को जनने का खतरा रहता है बनिस्बत उन महिलाओं के जिनमें मसूढ़ों की बीमारी नहीं होती है। जो उपचार नहीं कराती हैं, उनमें समय पूर्व डिलीवरी होने का खतरा 90 गुना बढ़ जाता है। एक अन्य अध्ययन में पाया गया  कि दांत सम्बंधी बीमारी की शिकार गर्भवती महिलाओं के मसूढ़ों में जितने ज्यादा बैक्टीरिया होते है, उनमें शिशु के उतने ही ज्यादा समय पूर्व डिलीवरी का खतरा रहता है।


أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ

أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ
I Love Muhammad Sallallahu Alaihi Wasallam

फ़िरदौस ख़ान का फ़हम अल क़ुरआन पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें

या हुसैन

या हुसैन

फ़िरदौस ख़ान की क़लम से

Star Web Media

सत्तार अहमद ख़ान

सत्तार अहमद ख़ान
संस्थापक- स्टार न्यूज़ एजेंसी

ई-अख़बार पढ़ें

ब्लॉग

  • जुमेरात... - *-डॉ. फ़िरदौस ख़ान * 28 जनवरी, 2016... जुमेरात का दिन, एक यादगार दिन था... कभी न भूलने वाला दिन... मुहब्बत की शिद्दत से सराबोर दिन, इबादत से लबरेज़ दिन, एक...
  • बेर के दरख़्त के अनोखे राज़ - *डॉ. फ़िरदौस ख़ान * बेर का दरख़्त सिर्फ़ फल का एक दरख़्त ही नहीं है, बल्कि इसमें बहुत से राज़ पोशीदा हैं. क़ुरआन करीम और मुख़का दरख़्त सिर्फ़ फल का दरख़्त ही नहीं है...
  • Sayyida Fatima al-Zahra Salamullah Alaiha - On this blessed 20th of Jamadi al-Thani, we celebrate the birth of Sayyida Fatima al-Zahra alamullah Alaiha — the Lady of Light, the Mother of the Imams,...
  • میرے محبوب - بزرگروں سے سناہے کہ شاعروں کی بخشش نہیں ہوتی وجہ، وہ اپنے محبوب کو خدا بنا دیتے ہیں اور اسلام میں اللہ کے برابر کسی کو رکھنا شِرک یعنی ایسا گناہ مانا جات...
  • उमरपुरा के सिख भाइयों ने बनवाई मस्जिद - *डॉ. फ़िरदौस ख़ान * हमारे प्यारे हिन्दुस्तान की सौंधी मिट्टी में आज भी मुहब्बत की महक बरक़रार है. इसलिए यहां के बाशिन्दे वक़्त-दर-वक़्त इंसानियत, प्रेम और भाई...
  • 25 सूरह अल फ़ुरक़ान - सूरह अल फ़ुरक़ान मक्का में नाज़िल हुई और इसकी 77 आयतें हैं. *अल्लाह के नाम से शुरू, जो बड़ा मेहरबान निहायत रहम वाला है*1. वह अल्लाह बड़ा ही बाबरकत है, जिसने हक़ ...
  • ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ - ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਕਿਤੋਂ ਕਬੱਰਾਂ ਵਿਚੋਂ ਬੋਲ ਤੇ ਅੱਜ ਕਿਤਾਬੇ-ਇਸ਼ਕ ਦਾ ਕੋਈ ਅਗਲਾ ਵਰਕਾ ਫੋਲ ਇਕ ਰੋਈ ਸੀ ਧੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤੂੰ ਲਿਖ ਲਿਖ ਮਾਰੇ ਵੈਨ ਅੱਜ ਲੱਖਾਂ ਧੀਆਂ ਰੋਂਦੀਆਂ ਤ...

एक झलक

Followers

Search

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

साभार

इसमें शामिल ज़्यादातर तस्वीरें गूगल से साभार ली गई हैं