सरफ़राज़ ख़ान
नई दिल्ली. समय से पहले या जल्द हार्ट अटैक तब होता है जब पुरुषों में यह 55 की उम्र से पहले और महिलाओं में 65 से पहले होता है। प्रीमैच्योर हार्ट डिसीज का मतलब औसतन 53-54 साल की उम्र से है।

हार्ट केयर फाउंडेशन   ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. के के अग्रवाल  के मुताबिक़   पारिवारिक इतिहास तब मायने रखता है जब उस व्यक्ति से फस्ट डिग्री का संबंध हो जैसे कि पिता, माता, भाई, बहन जिनको जल्द या प्रीमैच्योर हार्ट अटैक हुआ हो। एक-डिग्री का संबंध हार्ट अटैक के 55 से कम उम्र में होने का खतरा 33 फीसदी बढ़ जाता है, दूसरे में होने पर यह खतरा 50 फीसदी बढ़ जाता है। पारिवारिक इतिहास तब भी महत्वपूर्ण हो जाता है जब एक करीबी रिश्तेदार में इस बीमारी का खतरा बढ़ जाए।

अगर यह बीमारी आपके परिवार के किसी सदस्य को जल्द या कम उम्र में हो जाए तो इससे आपमें भी इसका खतरा बढ़ सकता है। जो बीमारियां परिवार में एकसाथ होती हैं, वह अन्य सदस्यों में भी खतरे को दर्शाती हैं, उदाहरण के तौर पर मधुमेह और दिल की बीमारी। परिवार में ऐसी बीमारियां जो सामान्य रूप से लिंग विषेश को प्रभावित नहीं करती हैं, आपमें खतरे को बढ़ा सकती हैं। उदाहरण के तौर पर स्तन कैंसर परिवार में पुरुषों पर नहीं होता।

कम उम्र में हार्ट अटैक
हालांकि कोरोनरी हार्ट डिसीज (सीएचडी)  40 से अधिक उम्र के मरीजों में होती है, लेकिन इससे कम उम्र के पुरुष और महिलाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। अधिकतर अध्ययनों में इसकी कट ऑफ 40 से 45 साल की उम्र को ''यंग'' मरीज माना जाता है जो सीएचडी या एक्यूट हार्ट अटैक से ग्रसित होते हैं। एडवांस्ड कोरोनरी ब्लॉकेज महज 2 फीसदी पुरुषों में देखा गया है जो 15 से 19 की उम्र के बीच होते हैं, जबकि 30 से 34 साल की उम्र के पुरुष और महिलाओं में यह अनुपात क्रमश: 20 और 8 फीसदी है, जबकि 40 फीसदी लेफ्ट एंटीरियर डीसेंडिंग आर्टरी में यह 19 और 8 फीसदी है।

फ्रमिंगघम की एक हार्ट स्टडी में जिस पर हार्ट अटैक के मामलों को 10 सालों तक अपनाया गया, इसमें 30 से 34 साल के पुरुषों में प्रति 1000 पर  12.9 और 35 से 44 की उम्र की महिलाओं में प्रति 1000 महज 5.2 मामले दर्ज किये गए। अध्ययन में पाया गया कि 55 से 64 साल की उम्र के पुरुषों में महिलाओं की तुलना में आठ से नौ गुना ज्यादा खतरा हार्ट अटैक का होता है।

अध्ययन में 4 से 10 फीसदी हार्ट अटैक के मरीज 40 या 45 से कम के उम्र के थे। कुछ अध्ययनों में दिल की बीमारी के मरीज 40 से कम उम्र के भी देखे गए और इनमें से महिलाओं की तादाद 5 से 10 फीसदी रही। 


أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ

أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ
I Love Muhammad Sallallahu Alaihi Wasallam

फ़िरदौस ख़ान का फ़हम अल क़ुरआन पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें

या हुसैन

या हुसैन

फ़िरदौस ख़ान की क़लम से

Star Web Media

सत्तार अहमद ख़ान

सत्तार अहमद ख़ान
संस्थापक- स्टार न्यूज़ एजेंसी

ई-अख़बार पढ़ें

ब्लॉग

  • जुमेरात... - *-डॉ. फ़िरदौस ख़ान * 28 जनवरी, 2016... जुमेरात का दिन, एक यादगार दिन था... कभी न भूलने वाला दिन... मुहब्बत की शिद्दत से सराबोर दिन, इबादत से लबरेज़ दिन, एक...
  • रमज़ान और ग़रीबों का हक़ - रमज़ान आ रहा है... जो साहिबे-हैसियत हैं, रमज़ान में उनके घरों में लंबे-चौड़े दस्तरख़्वान लगते हैं... इफ़्तार और सहरी में लज़ीज़ चीज़ें हुआ करती हैं, लेकिन जो ग़र...
  • Sayyida Fatima al-Zahra Salamullah Alaiha - On this blessed 20th of Jamadi al-Thani, we celebrate the birth of Sayyida Fatima al-Zahra alamullah Alaiha — the Lady of Light, the Mother of the Imams,...
  • میرے محبوب - بزرگروں سے سناہے کہ شاعروں کی بخشش نہیں ہوتی وجہ، وہ اپنے محبوب کو خدا بنا دیتے ہیں اور اسلام میں اللہ کے برابر کسی کو رکھنا شِرک یعنی ایسا گناہ مانا جات...
  • उमरपुरा के सिख भाइयों ने बनवाई मस्जिद - *डॉ. फ़िरदौस ख़ान * हमारे प्यारे हिन्दुस्तान की सौंधी मिट्टी में आज भी मुहब्बत की महक बरक़रार है. इसलिए यहां के बाशिन्दे वक़्त-दर-वक़्त इंसानियत, प्रेम और भाई...
  • 25 सूरह अल फ़ुरक़ान - सूरह अल फ़ुरक़ान मक्का में नाज़िल हुई और इसकी 77 आयतें हैं. *अल्लाह के नाम से शुरू, जो बड़ा मेहरबान निहायत रहम वाला है*1. वह अल्लाह बड़ा ही बाबरकत है, जिसने हक़ ...
  • ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ - ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਕਿਤੋਂ ਕਬੱਰਾਂ ਵਿਚੋਂ ਬੋਲ ਤੇ ਅੱਜ ਕਿਤਾਬੇ-ਇਸ਼ਕ ਦਾ ਕੋਈ ਅਗਲਾ ਵਰਕਾ ਫੋਲ ਇਕ ਰੋਈ ਸੀ ਧੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤੂੰ ਲਿਖ ਲਿਖ ਮਾਰੇ ਵੈਨ ਅੱਜ ਲੱਖਾਂ ਧੀਆਂ ਰੋਂਦੀਆਂ ਤ...

एक झलक

Followers

Search

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

साभार

इसमें शामिल ज़्यादातर तस्वीरें गूगल से साभार ली गई हैं