अंबरीश कुमार 
लखनऊ .उत्तर प्रदेश में बिजली का संकट गहरा रहा है .इस संकट के नाम पर सरकारी क्षेत्र की बिजली कंपनियों को किनारे करते हुए जिस तरह निजी क्षेत्र की बिजली कंपनियों को प्राथमिकता पर रखा गया है उससे सरकार को तीन हजार करोड़ का चूना लगेगा .सरकारी क्षेत्र से महंगी बिजली निजी क्षेत्र से खरीदी जा रही है .जबकि सरकारी क्षेत्र की बिजली इकाइयां बंद हो रही हैं .पनकी पावर हाउस की 210 मेगावाट उत्पादन वाली इकाई बंद हो गई है .इसी तरह पारीछा की दो इकाई बंद हो चुकी है .इसकी भरपाई निजी क्षेत्र से की जा रही है .इसमें रिलायंस से लेकर बजाज तक शामिल हैं .
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव के दौरान बिजली को लेकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ के बीच रोचक नोक झोंक हुई थी .अखिलेश यादव ने गोरखपुर की सभा में चुनौती दी कि यहां एक बाबा हैं जो कह रहे हैं कि बिजली नहीं आती ,मै उन्हें चुनौती देता हूं कि वे कोई तार छूकर तो दिखाएं .खैर यह मामला काफी उछला और भाजपा सरकार बनते ही दावा किया गया कि अब चौबीस घंटे बिजली मिलेगी .यह बात अलग है कि उस दौर में महत्वपूर्ण शहरों में बिजली की सप्लाई ठीकठाक ही थी .पर सरकार के गठन के करीब चार महीने बाद सरकार का एक मंत्री ही बिजली मंत्री को पत्र लिख कर बताता है कि पूर्वांचल में बिजली सप्लाई की व्यवस्था चरमरा गई है और इस सरकार की छवि ख़राब हो रही है .यह आरोप विपक्ष का होता तो राजनैतिक विरोध माना जा सकता था .पर सरकार के आबकारी और मद्य निषेध मंत्री जय प्रताप सिंह ने यह पत्र उर्जा मंत्री को लिखा है .पर यह मुद्दा सिर्फ बिजली संकट का है असली विवाद बिजली खरीदारी का है .उत्तर प्रदेश में बिजली की सालाना जरुरत एक  लाख 28 हजार 908 मिलियन यूनिट आंकी गई है जिसे खरीदने पर कुल  52919 करोड़ रुपए खर्च होगा .  जिसमे वह सरकारी क्षेत्र से 27462 करोड़ की बिजली खरीदेगी तो निजी क्षेत्र से 25457 करोड़ की .
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार इस समय निजी क्षेत्र से औसत चार रुपए 42 पैसे के भाव बिजली खरीद रही है जबकि सरकारी क्षेत्र से तीन रुपए पचासी पैसे प्रति यूनिट  .यह बिजली रिलायंस के रोजा बिजली घर से 1200 मेगावाट ,बजाज के ललितपुर पावर प्लांट से 1980 मेगावाट और उतराखंड के श्रीनगर स्थित जीवीके पावर हाउस से 300मेगावाट  बिजली ले रही है .रिलायंस से पांच रुपए पांच पैसे यूनिट तो बजाज से पांच रुपए चार पैसे यूनिट के भाव और जीवीके से पांच रुपए आठ पैसे के भाव बिजली ली जा रही है .
बिजली कर्मचारी और अभियंता संघ के शीर्ष नेता शैलेंद्र दूबे ने सरकार को इस बाबत आगाह किया है .दुबे ने कहा कि निजी क्षेत्र की बिजली कंपनियों से महंगी बिजली खरीदी जा रही है जिससे सरकार को तीन हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान होगा .दूसरी तरफ सरकारी क्षेत्र की बिजली उत्पादन इकाइयों का संकट और बढेगा .


أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ

أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ
I Love Muhammad Sallallahu Alaihi Wasallam

फ़िरदौस ख़ान का फ़हम अल क़ुरआन पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें

या हुसैन

या हुसैन

फ़िरदौस ख़ान की क़लम से

Star Web Media

सत्तार अहमद ख़ान

सत्तार अहमद ख़ान
संस्थापक- स्टार न्यूज़ एजेंसी

ई-अख़बार पढ़ें

ब्लॉग

  • पापा की बरसी - ज़िन्दगी में कुछ वाक़ियात ऐसे हुआ करते हैं, जो इंसान को भीतर से तोड़ देते हैं. पापा का जाना भी एक ऐसा ही वाक़िया है. कहते हैं कि किसी लड़की का किसी मर्द से प...
  • 106 सूरह क़ुरैश - *सूरह क़ुरैश* *बिस्मिल्लाह हिर्रहमा निर्रहीम* 1 लि इलाफ़ी क़ुरैश. 2 इलाफ़िहिम. 3 रिहलतश शिफ़ाई वस सैफ़. 4 फ़ल यअबुदू रब्बा हाज़ल बैत. 5 अल्लज़ी अत अमाहुम मिन ...
  • Sayyida Fatima al-Zahra Salamullah Alaiha - On this blessed 20th of Jamadi al-Thani, we celebrate the birth of Sayyida Fatima al-Zahra alamullah Alaiha — the Lady of Light, the Mother of the Imams,...
  • میرے محبوب - بزرگروں سے سناہے کہ شاعروں کی بخشش نہیں ہوتی وجہ، وہ اپنے محبوب کو خدا بنا دیتے ہیں اور اسلام میں اللہ کے برابر کسی کو رکھنا شِرک یعنی ایسا گناہ مانا جات...
  • उमरपुरा के सिख भाइयों ने बनवाई मस्जिद - *डॉ. फ़िरदौस ख़ान * हमारे प्यारे हिन्दुस्तान की सौंधी मिट्टी में आज भी मुहब्बत की महक बरक़रार है. इसलिए यहां के बाशिन्दे वक़्त-दर-वक़्त इंसानियत, प्रेम और भाई...
  • 25 सूरह अल फ़ुरक़ान - सूरह अल फ़ुरक़ान मक्का में नाज़िल हुई और इसकी 77 आयतें हैं. *अल्लाह के नाम से शुरू, जो बड़ा मेहरबान निहायत रहम वाला है*1. वह अल्लाह बड़ा ही बाबरकत है, जिसने हक़ ...
  • ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ - ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਕਿਤੋਂ ਕਬੱਰਾਂ ਵਿਚੋਂ ਬੋਲ ਤੇ ਅੱਜ ਕਿਤਾਬੇ-ਇਸ਼ਕ ਦਾ ਕੋਈ ਅਗਲਾ ਵਰਕਾ ਫੋਲ ਇਕ ਰੋਈ ਸੀ ਧੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤੂੰ ਲਿਖ ਲਿਖ ਮਾਰੇ ਵੈਨ ਅੱਜ ਲੱਖਾਂ ਧੀਆਂ ਰੋਂਦੀਆਂ ਤ...

एक झलक

Followers

Search

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

साभार

इसमें शामिल ज़्यादातर तस्वीरें गूगल से साभार ली गई हैं