वीर विनोद छाबड़ा
वो एक करिश्मा है. निर्देशक की नायिका है. उसे मालूम है कि किस गहराई और ऊंचाई के स्तर पर कब और कैसे परफार्म करना है. बात जब स्टाईल, सेक्सी और आकर्षक दिखने और अपनी मौजूदगी की अहसास कराने की होती है तो सिर्फ और सिर्फ उसी का ही नाम याद आता है. शून्य से शिखर तक की यात्रा उसने अकेले और अपने बूते की है. जब कभी वो राह भटकी है तो पुनः खुद को खोजा है. पुरुष बन कर पुरुषों वाले काम पुरुष से भी बेहतर ढंग से किये हैं. उसकी तुलना हालीवुड की लीजेंड ग्रेटा गोर्बा से होती है. अगर संक्षेप में हालीवुड की मर्लिन मुनरो सेक्स है तो बालीवुड की वो चमत्कार है. उसके नाम के बाद महान की सूची बंद हो जाती है. इस तरह की जब कहीं वार्ता हो रही हो तो यकीन जानिए यह सिर्फ और सिर्फ रेखा की बात हो रही होती है, जो आज ज़िंदगी के 70वें बरस में कदम रख रही है. 
ये फिल्मी दुनिया भी विचित्र है. किस्मत मेहरबान हो तो बंदा पल भर में कहां से कहां पहुंच जाए. अपढ़ भी हेडमास्टर. लेकिन रेखा को महज किस्मत ने फर्श से अर्श तक नहीं पहुंचाया. इसमें उनकी अपनी भी मेहनत शामिल है. किसी ने कल्पना नहीं की थी कि मोहन सहगल की ‘सावन भादों’(1970) की वो पच्चासी झटके वाली थुलथुली और भोंदू रेखा, जिसको नाक तक पोंछने की तमीज नहीं है, एक दिन किवदंती बन जायेगी.  इसकी वजह सिर्फ यह है कि रेखा बचपन से अब तक की जिंदगी में बेशुमार पतझड़ों से गुज़री है और कई अग्नि परीक्षाओं की भट्टी में पकी है. न जाने कितनी बार ज़हर पीया है. यह सब उसने आत्मसात करके मंथन किया है. इससे आगे अब शायद कुछ बचा भी नहीं है. 
मुज़फ्फर अली जब ‘उमराव जान’ (1981) की तवायफ़ की तलाश कर रहे थे तो उन्हें सुंझाव दिया गया कि ‘मुकद्दर का सिकंदर’ और ‘सुहाग’ की रेखा को देखें.   और मुज़फ्फर की तलाश पूरी हो गयी. रेखा उमराव की जान बन गयी. इसके लिये सर्वश्रेष्ठ नायिका का राष्ट्रीय पुरुस्कार मिला. एक इतिहासकार का कथन था कि गो उसने इतिहास में दर्ज उमराव जान को देखा तो नहीं है, लेकिन रेखा को देख कर दावे से कह सकता हूं कि उमराव जान ऐसी ही रही होगी. 
परदे की दुनिया से बाहर रेखा लव अफेयर्स के लिये कई बरस तक खासी चर्चा में रही. विनोद मेहरा, किरन कुमार, जीतेंद्र और आखिर में अमिताभ बच्चन से उसके करीबी रिश्तों को लेकर गप्पोड़ियों की दुनिया चटखारे लेती रही. लेकिन कहीं न कहीं सच तो था, बिना आग के धुआं नहीं उठता.  बताते हैं कि जया बच्चन से मिली फटकार के बाद रेखा मान गयी कि वो किसी का घर उजाड़ कर और किसी पत्नी का दिल तोड़ कर कतई अपना घर नहीं बसायेगी. इस प्रेम कथा की गिनती फिल्म इंडस्ट्री की टाप प्रेम कथाओं में होती है. इस चर्चित कथा का दि एंड भी खासा ड्रामाई रहा. यश चोपड़ा ने ‘सिलसिला में इसे एक खूबसूरत मोड़ देकर दफ़न कर दिया.  
रेखा को अनेक संस्थाओं ने लाईफटाईम एवार्डों से नवाज़ा. भारत सरकार ने 2010 में पदमश्री दी. और 2012 में जब राज्यसभा की सदस्य बनाया था तो इसी सदन में जया बच्चन पहले से मौजूद थीं. 'सिलसिला' की यादें ताज़ा हो आयीं थीं.      
रेखा ने लगभग 150 फिल्में की हैं. उम्र बढ़ी है लेकिन उमंगे अभी जवां हैं. पिछले दिनों उन्हें इंडियन आईडल के एक एपिसोड में देखा गया. वो फिटनेस की भी एक जीवित चर्चित मिसाल हैं. आज की पीढ़ी पूछती है वो क्या खाती हैं? कहां है वो चक्की? क्या पीती हैं? कौन सा योगासन करती हैं? किस मोहल्ले में है वो जिम जिसमें वो जाती हैं. 
दो राय नहीं है कि रेखा की अब तक की फिल्मी यात्रा किसी महाकथा से कम नहीं है. इस पर एक कालजई बायोपिक भी बन सकती है. 
हालाँकि पिछले काफ़ी वक़्त से रेखा की कोई फिल्म नहीं आयी है. बस टीवी इवेंट्स में नज़र आयीं. फ़िल्म जाने क्यों मुझे लगता कि रेखा का सर्वश्रेष्ठ अभी देखना बाकी है. ऐसा इसलिये कि ‘मदर इंडिया’ की नरगिस और ‘साहब बीवी और गुलाम’ की मीना कुमारी जैसे कालजई किरदार तो उन्होंने अभी किये ही नहीं हैं. किरदार तो बहुत हैं. मुज़फ्फर अली जैसे कैलिबर के किसी डायरेक्टर को ये पहल करनी चाहिए.  


أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ

أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ
I Love Muhammad Sallallahu Alaihi Wasallam

फ़िरदौस ख़ान का फ़हम अल क़ुरआन पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें

या हुसैन

या हुसैन

फ़िरदौस ख़ान की क़लम से

Star Web Media

सत्तार अहमद ख़ान

सत्तार अहमद ख़ान
संस्थापक- स्टार न्यूज़ एजेंसी

ई-अख़बार पढ़ें

ब्लॉग

  • नाम का पास - फ़िल्म 'गाइड' में नायक राजू को रात में ठंड से ठिठुरता देखकर कोई उसे ज़र्द कपड़ा ओढ़ा जाता है. इसी कपड़े की वजह से गांववाले उसे संत-महात्मा समझ लेते हैं. वह गा...
  • اچھا خواب - رسول اللہ ﷺ نے فرمایا: “اگر تم میں سے کوئی اچھا خواب دیکھے تو خوش ہو اور صرف اس کو بتائے جو اس سے محبت کرتا ہے۔” حوالہ: صحیح مسلم ، حدیث نمبر: 5902 ...
  • Sayyida Fatima al-Zahra Salamullah Alaiha - On this blessed 20th of Jamadi al-Thani, we celebrate the birth of Sayyida Fatima al-Zahra alamullah Alaiha — the Lady of Light, the Mother of the Imams,...
  • میرے محبوب - بزرگروں سے سناہے کہ شاعروں کی بخشش نہیں ہوتی وجہ، وہ اپنے محبوب کو خدا بنا دیتے ہیں اور اسلام میں اللہ کے برابر کسی کو رکھنا شِرک یعنی ایسا گناہ مانا جات...
  • उमरपुरा के सिख भाइयों ने बनवाई मस्जिद - *डॉ. फ़िरदौस ख़ान * हमारे प्यारे हिन्दुस्तान की सौंधी मिट्टी में आज भी मुहब्बत की महक बरक़रार है. इसलिए यहां के बाशिन्दे वक़्त-दर-वक़्त इंसानियत, प्रेम और भाई...
  • 25 सूरह अल फ़ुरक़ान - सूरह अल फ़ुरक़ान मक्का में नाज़िल हुई और इसकी 77 आयतें हैं. *अल्लाह के नाम से शुरू, जो बड़ा मेहरबान निहायत रहम वाला है*1. वह अल्लाह बड़ा ही बाबरकत है, जिसने हक़ ...
  • ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ - ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਕਿਤੋਂ ਕਬੱਰਾਂ ਵਿਚੋਂ ਬੋਲ ਤੇ ਅੱਜ ਕਿਤਾਬੇ-ਇਸ਼ਕ ਦਾ ਕੋਈ ਅਗਲਾ ਵਰਕਾ ਫੋਲ ਇਕ ਰੋਈ ਸੀ ਧੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤੂੰ ਲਿਖ ਲਿਖ ਮਾਰੇ ਵੈਨ ਅੱਜ ਲੱਖਾਂ ਧੀਆਂ ਰੋਂਦੀਆਂ ਤ...

एक झलक

Followers

Search

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

साभार

इसमें शामिल ज़्यादातर तस्वीरें गूगल से साभार ली गई हैं