आज फ़ादर्स डे है

Posted Star News Agency Sunday, June 21, 2026


आज फ़ादर्स डे है... हमारे लिए हर पल ही फ़ादर्स डे है, क्योंकि हम अपने पापा के वजूद का ही एक हिस्सा हैं और पापा आज भी हम में ज़िन्दा हैं...
हमारे पापा ख़ुद से ज़्यादा अपने बच्चों को चाहते थे. पापा को घर आते देख हम उनके पास दौड़ जाते और पापा घर में दाख़िल होने से पहले ही हमें गोद में उठा लेते और चीज़ दिलाने ले जाते. सोते में एक लफ़्ज़ मुंह से निकलता-पानी, तो पापा हमें पानी पिलाते. हमें याद नहीं कि बचपन में कभी हमने ख़ुद उठकर पानी पिया हो. पापा हमें स्कूल लेकर जाते. फिर स्कूल से लेकर भी आते. जब तक पापा ज़िन्दा रहे, हम घर जाते तो उन्हें घर से बाहर ही बेचैन टहलते देखते. पापा कहते- फ़िरदौस आने वाली है. और वो हमारे इंतज़ार में घर के बाहर ही टहलते रहते. ये जानते हुए कि हमारे घर आने में अभी कई घंटे बाक़ी हैं. हमसे पहले कभी पापा ने खाना नहीं खाया. कभी हमारी आंखें नम नहीं होने दीं. ये है हमारे पापा की हमारे लिए मुहब्बत. पापा के जाने के बाद ही दुख-तकलीफ़ का अहसास हुआ. ज़िन्दगी में पापा की कमी सबसे ज़्यादा खलती है.
अल्लाह हमारे पापा की मग़फ़िरत करे और उन्हें जन्नतुल-फ़िरदौस में आला मुक़ाम अता करे, आमीन.
(ज़िन्दगी की किताब का एक वर्क़)


أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ

أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ
I Love Muhammad Sallallahu Alaihi Wasallam

फ़िरदौस ख़ान का फ़हम अल क़ुरआन पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें

या हुसैन

या हुसैन

फ़िरदौस ख़ान की क़लम से

Star Web Media

सत्तार अहमद ख़ान

सत्तार अहमद ख़ान
संस्थापक- स्टार न्यूज़ एजेंसी

ई-अख़बार पढ़ें

ब्लॉग

एक झलक

Followers

Search

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

साभार

इसमें शामिल ज़्यादातर तस्वीरें गूगल से साभार ली गई हैं