राज्यों का बंटवारा !
फिर यह होगा, दो हिस्सों में, बांट दीजिये शहर हमारा !!

शान्ति के लिए युद्ध !
शांत स्वयं ही हो जाता है, निश्चित एक समय पर क्रुद्ध !!

अमेरिका-चीन वार्ता !
कोई किसी को, इस दुनिया का, 'बाप' नहीं स्वीकारता !!

मुआवज़ा !
पहले देने की बातें कर, फिर तू उसको दाब जा !!

धोखाधड़ी !
जिस जनता के साथ हुई है, देख रही है खड़ी-खड़ी !!

ग़रीब की जेब !
जैसे किसी युवा विधवा के, पैरों से गायब पाजेब !!

मुनाफ़ा !
सरकारी वेतनभोगी को, ऊपर से जो मिले लिफ़ाफ़ा !!

तेलंगाना !
अलग राज्य बन जाए अगर तो, उसमें से फिर चार बनाना !!

विद्रोह !
तब होता है, जब शरीर से, प्राण ख़त्म कर देते मोह !!

न्याय !
यह उस पर निर्भर करता है, कि वो कितने में बिक जाय ??

गुहार !
काम निकलवाने को केवल, नोट उठाकर मुंह पर मार !!
-अतुल मिश्र


أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ

أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ
I Love Muhammad Sallallahu Alaihi Wasallam

फ़िरदौस ख़ान का फ़हम अल क़ुरआन पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें

या हुसैन

या हुसैन

फ़िरदौस ख़ान की क़लम से

Star Web Media

सत्तार अहमद ख़ान

सत्तार अहमद ख़ान
संस्थापक- स्टार न्यूज़ एजेंसी

ई-अख़बार पढ़ें

ब्लॉग

एक झलक

Followers

Search

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

साभार

इसमें शामिल ज़्यादातर तस्वीरें गूगल से साभार ली गई हैं