महंगाई के ख़िलाफ

Posted Star News Agency Wednesday, January 20, 2010


सपा का प्रदर्शन !
पहले से, अब खुश होगा मन ??

मुलायम नज़रबंद !
कुछ दिन घर पर चिंतन कर लें, उनको भी था यही पसंद !!

महंगाई के ख़िलाफ !
वे अब ग़म में बोतल पीते, पहले जो पीते थे हाफ !!

रामदेव से इलाज़ करवा रहे हैं जॉर्ज फर्नान्डीज़ !
जैसे हैं खुद डॉक्टर, वैसे मिलें मरीज़ !!

घोटाले !
नेताओं ने बड़े कर लिए, छोटे अफ़सरान को टाले !!

सर्वोच्च शिखर पर !
नापी गहराई को देखें, तो शायद ज़्यादा लगता डर !!

पुरस्कार !
जाने क्यों हक़दार हमेशा, बन जाते हैं रिश्तेदार ??

विकास !
हर अफसर में दीखता, कमर, पेट के पास !!

सम्मान !
कितने कम धन में मिला, सम्मानित हैरान !!

कमजोर !
दे सरकारी फंड जो, कम खाने पर जोर !!

चाय !
"लल्ला, पीकै देख लियो तुम, बामै महंगी चीनी नाय" !!
-अतुल मिश्र


أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ

أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ
I Love Muhammad Sallallahu Alaihi Wasallam

फ़िरदौस ख़ान का फ़हम अल क़ुरआन पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें

या हुसैन

या हुसैन

फ़िरदौस ख़ान की क़लम से

Star Web Media

सत्तार अहमद ख़ान

सत्तार अहमद ख़ान
संस्थापक- स्टार न्यूज़ एजेंसी

ई-अख़बार पढ़ें

ब्लॉग

एक झलक

Followers

Search

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

साभार

इसमें शामिल ज़्यादातर तस्वीरें गूगल से साभार ली गई हैं