स्टार न्यूज़ एजेंसी
नई दिल्ली. केन्द्रीय जल आयोग देश में 81 जलाशयों की भंडारण स्थिति का प्रबोधन कर रहा है। 31 दिसम्बर 2009 की स्थिति के अनुसार इन 81 जलाशयों की कुल सक्रिय भंडारण क्षमता 79.19 बिलियन क्यूबिक मीटर तथा 31 दिसम्बर 2008 को 82.17 बीसीएम थी। हालांकि पिछले 10 वर्षों के दौरान 31 दिसम्बर को इन जलाशयों की औसत कुल सक्रिय भंडारण क्षमता 76.33 बीसीएम है।
जल संसाधन मंत्रालय में राज्यमंत्री वीसेंट एच पाला ने आज राज्यसभा में बताया कि प्रबोधन किए गए जलाशयों की भंडारण स्थिति पर 31 दिसम्बर 2009 की सीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि 31 दिसम्बर, 2009 की स्थिति के अनुसार पूर्वोत्तर क्षेत्र में प्रबोधन किए गए जलाशयों की कुल सक्रिय भंडारण क्षमता 5.67 बीसीएम थी जो कि पिछले 10 वर्षों के दौरान 31 दिसम्बर की स्थिति के अनुसार इन जलाशयों की औसतन सक्रिय भंडारण का 68 प्रतिशत है।
जल राज्य का विषय होने के कारण बांधोंजलाशयों के जल का प्रचालन तथा विनिमय संबध्द परियोजना प्राधिकरणराज्य सरकारों की आवश्यकतानुसार किया जाता है। हालांकि देश में अपर्याप्त वर्षा को देखते हुए जल संसाधन मंत्रालय द्वारा 30 जून, 09 को समस्त राज्यों तथा संघ राज्य क्षेत्रों को परामर्श जारी किया गया जिसमें निम्न परामर्श दिए गए -

  • उपलब्ध सतही जल संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करना तथा किसी संभव कमी की समस्या से निपटने के लिए संभव भूजल संसाधनों का उपयोग करना।

  • राष्ट्रीय जल नीति के अनुसार पेय जलापूर्ति तथा कृषि को प्राथमिकता देते हुए जलाश्यों से उपलब्ध जल का विवेकपूर्ण उपयोग करना।

  • पेय जल, कृषि तथा अन्य उपयोगों एवं वाष्पीकरण हानियों को शामिल करते हुए प्रत्येक जलाशयों हेतु जल बजट तैयार करना।

  • जल उपलब्धता को बढ़ाने के लिए केन्द्रीय भूजल बोर्ड द्वारा खोदे गए सफल अन्वेषणात्मक कुंओं को अपने अधिकार में लेना।

  • सीजीडब्ल्यू के क्षेत्रीय कार्यालयों के संपर्क में रहना तथा भूजल के संभावित स्रोतों का शीघ्र उपयोग करने हेतु उनका pataa लगाने के लिए तकनीकी सहायता प्राप्त करना।


أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ

أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ
I Love Muhammad Sallallahu Alaihi Wasallam

फ़िरदौस ख़ान का फ़हम अल क़ुरआन पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें

या हुसैन

या हुसैन

फ़िरदौस ख़ान की क़लम से

Star Web Media

सत्तार अहमद ख़ान

सत्तार अहमद ख़ान
संस्थापक- स्टार न्यूज़ एजेंसी

ई-अख़बार पढ़ें

ब्लॉग

  • जुमेरात... - *-डॉ. फ़िरदौस ख़ान * 28 जनवरी, 2016... जुमेरात का दिन, एक यादगार दिन था... कभी न भूलने वाला दिन... मुहब्बत की शिद्दत से सराबोर दिन, इबादत से लबरेज़ दिन, एक...
  • रमज़ान और ग़रीबों का हक़ - रमज़ान आ रहा है... जो साहिबे-हैसियत हैं, रमज़ान में उनके घरों में लंबे-चौड़े दस्तरख़्वान लगते हैं... इफ़्तार और सहरी में लज़ीज़ चीज़ें हुआ करती हैं, लेकिन जो ग़र...
  • Sayyida Fatima al-Zahra Salamullah Alaiha - On this blessed 20th of Jamadi al-Thani, we celebrate the birth of Sayyida Fatima al-Zahra alamullah Alaiha — the Lady of Light, the Mother of the Imams,...
  • میرے محبوب - بزرگروں سے سناہے کہ شاعروں کی بخشش نہیں ہوتی وجہ، وہ اپنے محبوب کو خدا بنا دیتے ہیں اور اسلام میں اللہ کے برابر کسی کو رکھنا شِرک یعنی ایسا گناہ مانا جات...
  • उमरपुरा के सिख भाइयों ने बनवाई मस्जिद - *डॉ. फ़िरदौस ख़ान * हमारे प्यारे हिन्दुस्तान की सौंधी मिट्टी में आज भी मुहब्बत की महक बरक़रार है. इसलिए यहां के बाशिन्दे वक़्त-दर-वक़्त इंसानियत, प्रेम और भाई...
  • 25 सूरह अल फ़ुरक़ान - सूरह अल फ़ुरक़ान मक्का में नाज़िल हुई और इसकी 77 आयतें हैं. *अल्लाह के नाम से शुरू, जो बड़ा मेहरबान निहायत रहम वाला है*1. वह अल्लाह बड़ा ही बाबरकत है, जिसने हक़ ...
  • ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ - ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਕਿਤੋਂ ਕਬੱਰਾਂ ਵਿਚੋਂ ਬੋਲ ਤੇ ਅੱਜ ਕਿਤਾਬੇ-ਇਸ਼ਕ ਦਾ ਕੋਈ ਅਗਲਾ ਵਰਕਾ ਫੋਲ ਇਕ ਰੋਈ ਸੀ ਧੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤੂੰ ਲਿਖ ਲਿਖ ਮਾਰੇ ਵੈਨ ਅੱਜ ਲੱਖਾਂ ਧੀਆਂ ਰੋਂਦੀਆਂ ਤ...

एक झलक

Followers

Search

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

साभार

इसमें शामिल ज़्यादातर तस्वीरें गूगल से साभार ली गई हैं