स्टार न्यूज़ एजेंसी
नई दिल्ली. देश के मुसलमानों की माली हालत बहुत खराब है. क़रीब एक तिहाई मुसलमान 550 रुपए प्रतिमाह से भी कम आमदनी में ज़िन्दगी गुज़ारने को मजबूर हैं. नेशनल काउंसिल फॉर एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) के मुताबिक़ साल 2004-05 में हर दस में तीन मुसलमान गरीबी रेखा के नीचे गुजर-बसर कर रहे थे, यानी उनकी मासिक आमदनी 550 रुपए से भी कम थी. गांवों में रहने वालों की आमदनी महज़ 338 रुपए प्रतिमाह ही थी.

गौरतलब है कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने एक अंतरिम आदेश में आंध्र प्रदेश के पिछड़े मुसलमानों को सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में चार फ़ीसदी आरक्षण दिए जाने देने को जायज़ करार दिया है. साथ ही रंगनाथ मिश्र आयोग ने मुसलमानों व अन्य अल्पसंख्यकों को आरक्षण देने की सिफ़ारिश की है. मिश्र आयोग की रिपोर्ट में इस्लाम व ईसाई धर्म अपना चुके दलितों को अनुसूचित जाति में दर्ज करने की सिफ़ारिश भी शामिल है.

इससे पहले मुसलमानों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति के आकलन के लिए बनी सच्‍चर कमेटी की रिपोर्ट भी मुसलमानों को आरक्षण दिए जाने की सिफ़ारिश कर चुकी है. रिपोर्ट में बताया गया था कि मुस्लिम समुदाय का एक बड़ा हिस्सा दलित हिंदुओं और पिछड़े वर्ग से भी बदतर हालत में ज़िन्दगी बसर कर रहा है. कमेटी ने अपनी सिफारिशों में कहा था कि इस मुसलमानों के लिए अतिरिक्त अनुदान की व्यवस्था हो, जो इस समुदाय की शिक्षा और स्वास्थ्य पर खर्च किया जाए.


أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ

أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ
I Love Muhammad Sallallahu Alaihi Wasallam

फ़िरदौस ख़ान का फ़हम अल क़ुरआन पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें

या हुसैन

या हुसैन

फ़िरदौस ख़ान की क़लम से

Star Web Media

सत्तार अहमद ख़ान

सत्तार अहमद ख़ान
संस्थापक- स्टार न्यूज़ एजेंसी

ई-अख़बार पढ़ें

ब्लॉग

  • बारिश की उदासी... - रात से बारिश हो रही है. लड़की को बारिश का मौसम हमेशा से अच्छा लगता है, लेकिन आज न जाने क्यों वह उदास है. कुछ बरस पहले जब जाड़ों के आख़िर में बारिश हुई थी,...
  • اچھا خواب - رسول اللہ ﷺ نے فرمایا: “اگر تم میں سے کوئی اچھا خواب دیکھے تو خوش ہو اور صرف اس کو بتائے جو اس سے محبت کرتا ہے۔” حوالہ: صحیح مسلم ، حدیث نمبر: 5902 ...
  • Sayyida Fatima al-Zahra Salamullah Alaiha - On this blessed 20th of Jamadi al-Thani, we celebrate the birth of Sayyida Fatima al-Zahra alamullah Alaiha — the Lady of Light, the Mother of the Imams,...
  • میرے محبوب - بزرگروں سے سناہے کہ شاعروں کی بخشش نہیں ہوتی وجہ، وہ اپنے محبوب کو خدا بنا دیتے ہیں اور اسلام میں اللہ کے برابر کسی کو رکھنا شِرک یعنی ایسا گناہ مانا جات...
  • उमरपुरा के सिख भाइयों ने बनवाई मस्जिद - *डॉ. फ़िरदौस ख़ान * हमारे प्यारे हिन्दुस्तान की सौंधी मिट्टी में आज भी मुहब्बत की महक बरक़रार है. इसलिए यहां के बाशिन्दे वक़्त-दर-वक़्त इंसानियत, प्रेम और भाई...
  • 25 सूरह अल फ़ुरक़ान - सूरह अल फ़ुरक़ान मक्का में नाज़िल हुई और इसकी 77 आयतें हैं. *अल्लाह के नाम से शुरू, जो बड़ा मेहरबान निहायत रहम वाला है*1. वह अल्लाह बड़ा ही बाबरकत है, जिसने हक़ ...
  • ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ - ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਕਿਤੋਂ ਕਬੱਰਾਂ ਵਿਚੋਂ ਬੋਲ ਤੇ ਅੱਜ ਕਿਤਾਬੇ-ਇਸ਼ਕ ਦਾ ਕੋਈ ਅਗਲਾ ਵਰਕਾ ਫੋਲ ਇਕ ਰੋਈ ਸੀ ਧੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤੂੰ ਲਿਖ ਲਿਖ ਮਾਰੇ ਵੈਨ ਅੱਜ ਲੱਖਾਂ ਧੀਆਂ ਰੋਂਦੀਆਂ ਤ...

एक झलक

Followers

Search

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

साभार

इसमें शामिल ज़्यादातर तस्वीरें गूगल से साभार ली गई हैं