अतुल मिश्र
होली के बाद उतना फायदा शायद सिंथैटिक मावे से बनी मिठाइयों से हलवाइयों को नहीं होता होगा, जितना इनके ग्राहकों से डॉक्टरों को होता है. पूरे साल वे इस शुभ दिन का इंतज़ार करते हैं कि कब आए ? कुछ तो मौसम की बेवफाई और कुछ सरकारी छूट की बदौलत धड़ल्ले से बिक रहीं मिलावटी मिठाइयों का यह प्यार ही है कि लोगों ने अब बीमार पड़ना शुरू कर दिया है.
"क्या दिक्कत है ?" यह जानते हुए भी कि इन दिनों जो आदमी अपना पेट पकड़कर बैठा है, वह किस बीमारी से पीड़ित होगा, डॉक्टर ने सवाल करने का अपना फ़र्ज़ पूरा करते हुए पूछा.

"कुछ नहीं, पेट में अफारा हो गया है. वायु घूम रही है, मगर निकलने का रास्ता नहीं ढूंढ़ पा रही." मरीज़ बनकर आये किसी आदमी का जवाब होता है.

"यह तो बहुत ग़लत है. तुमने कोशिश की कि वह ख़ारिज हो जाए?" डॉक्टर ने वह सवाल किया, जो उसके पेशे से कम और योग गुरुओं के पेशे से ज़्यादा ताल्लुक रखता है.

"जी, कल से कोशिश कर रहा हूं. गैस तो नहीं , मगर ऐसा लगता है मेरा दम ज़रूर निकल जाएगा." मरीज़ ने अपनी मौलिक पीड़ा से भली-भांति अवगत कराते हुए कहा.

"कोई चिंता की बात नहीं है. मैं सब ठीक कर दूंगा. यह बताओ कि क्या खाया था इन दिनों?" डॉक्टर ने सामान्य-ज्ञान का वह सवाल किया, जो फिलहाल करना उस मरीज़ को खल रहा था और अगर वह डॉक्टर नहीं होता तो वह उसका क्या हाल करता, यह भी वह मन ही मन सोच रहा था.

"क्या खाते हैं इन दिनों लोग, वही सब मैंने भी खाया था." मरीज़ ने अपनी झल्लाहट पर महंगाई की तरह काबू करने की असफल कोशिश करते हुए जवाब दिया.

"गुजियां खाई होंगी ?" डॉक्टर ने अपनी नौलिज़ का सार्वजनिक प्रदर्शन करते हुए लाइन से बैठे मरीजों की तरफ ऐसे देखा, जैसे उसने कोई इतनी ज्ञानपरक बात कही हो कि सब लोगों को उसकी इस बात पर दाद देनी चाहिए.

"अब मैं चलूं ?" मरीज़ ने इतना कहते ही एक जोरदार धमाका किया, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वायु का वेग अगर ज़्यादा प्रबल हो तो वह किसी भी वक़्त अपना रास्ता खुद ही बिना किसी सूचना के ढूंढ लेती है.
"बिलकुल, फ़ौरन बाहर जाकर बैठो, मैं बाद में देखता हूं तुम्हें." डॉक्टर ने वायु-प्रदूषण के ख़िलाफ अपना फतवा जारी करते हुए कहा.

मरीज़ अपनी देहाती भाषा में कुछ बुदबुदाया, जिसका सही अर्थ तो वाक्यों के धीमेपन की वजह से ठीक से समझ में नहीं आया, मगर इतना ज़रूर सुनाई दिया कि अगर "ऐसे डॉक्टर होने लगे तो इस मुल्क से बीमारी भले ही ना ख़त्म हो, मगर इसकी आबादी बहुत जल्दी ही ख़त्म हो जाएगी!"


أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ

أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ
I Love Muhammad Sallallahu Alaihi Wasallam

फ़िरदौस ख़ान का फ़हम अल क़ुरआन पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें

या हुसैन

या हुसैन

फ़िरदौस ख़ान की क़लम से

Star Web Media

सत्तार अहमद ख़ान

सत्तार अहमद ख़ान
संस्थापक- स्टार न्यूज़ एजेंसी

ई-अख़बार पढ़ें

ब्लॉग

  • जुमेरात... - *-डॉ. फ़िरदौस ख़ान * 28 जनवरी, 2016... जुमेरात का दिन, एक यादगार दिन था... कभी न भूलने वाला दिन... मुहब्बत की शिद्दत से सराबोर दिन, इबादत से लबरेज़ दिन, एक...
  • रमज़ान और ग़रीबों का हक़ - रमज़ान आ रहा है... जो साहिबे-हैसियत हैं, रमज़ान में उनके घरों में लंबे-चौड़े दस्तरख़्वान लगते हैं... इफ़्तार और सहरी में लज़ीज़ चीज़ें हुआ करती हैं, लेकिन जो ग़र...
  • Sayyida Fatima al-Zahra Salamullah Alaiha - On this blessed 20th of Jamadi al-Thani, we celebrate the birth of Sayyida Fatima al-Zahra alamullah Alaiha — the Lady of Light, the Mother of the Imams,...
  • میرے محبوب - بزرگروں سے سناہے کہ شاعروں کی بخشش نہیں ہوتی وجہ، وہ اپنے محبوب کو خدا بنا دیتے ہیں اور اسلام میں اللہ کے برابر کسی کو رکھنا شِرک یعنی ایسا گناہ مانا جات...
  • उमरपुरा के सिख भाइयों ने बनवाई मस्जिद - *डॉ. फ़िरदौस ख़ान * हमारे प्यारे हिन्दुस्तान की सौंधी मिट्टी में आज भी मुहब्बत की महक बरक़रार है. इसलिए यहां के बाशिन्दे वक़्त-दर-वक़्त इंसानियत, प्रेम और भाई...
  • 25 सूरह अल फ़ुरक़ान - सूरह अल फ़ुरक़ान मक्का में नाज़िल हुई और इसकी 77 आयतें हैं. *अल्लाह के नाम से शुरू, जो बड़ा मेहरबान निहायत रहम वाला है*1. वह अल्लाह बड़ा ही बाबरकत है, जिसने हक़ ...
  • ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ - ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਕਿਤੋਂ ਕਬੱਰਾਂ ਵਿਚੋਂ ਬੋਲ ਤੇ ਅੱਜ ਕਿਤਾਬੇ-ਇਸ਼ਕ ਦਾ ਕੋਈ ਅਗਲਾ ਵਰਕਾ ਫੋਲ ਇਕ ਰੋਈ ਸੀ ਧੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤੂੰ ਲਿਖ ਲਿਖ ਮਾਰੇ ਵੈਨ ਅੱਜ ਲੱਖਾਂ ਧੀਆਂ ਰੋਂਦੀਆਂ ਤ...

एक झलक

Followers

Search

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

साभार

इसमें शामिल ज़्यादातर तस्वीरें गूगल से साभार ली गई हैं