चांदनी
नई दिल्ली. मोटापे या शरीर के अत्यधिक वज़न को कोरोनरी आर्टरी डिसीज और कॉन्जेस्टिव हार्ट फेल्योर का एक मुख्य आशंकित तथ्य माना जाता है। जब मोटापे की वजह से हार्ट पर बोझ बढ़ता है तो इससे दिल का विस्तार भी हो जाता है।

हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. के के अग्रवाल के मुताबिक मोटापे से बड़ी तादाद में लोग अपंग हो जाते हैं और कुछ मामलों में मौत भी हो जाती है। इसके अलावा व्यक्ति कई अन्य बीमारियां जैसे जोड़ों की समस्या, अथीरोस्लेरोसिस (धमनियों का सख्त हो जाना), हाइपरटेंशन और खासकर मोटी महिलाओं में गालस्टोन की समस्याएं होना शामिल हैं। इनमें से अधिकतर मामलों में उल्टाव किया जा सकता है अगर मरीज अतिरिक्त वज़न पर ध्यान दे। लेकिन वज़न में कमी आहिस्ता-आहिस्ता होनी चाहिए और इसमें बढ़ोतरी नहीं सिर्फ गिरावट होनी चाहिए। ऐसा दोबारा बिल्कुल नहीं होना चाहिए।

एक व्यक्ति को मोटा तब कहा जा सकता है जब उसका वज़न सामान्य वज़न से 10 फीसदी ज्यादा हो जाए, मानक वज़न व्यक्ति की लम्बाई और आकार के हिसाब से तय होता है। तोंद का मोटापा तब होता है जब कमर की चौड़ाई कूल्हे की चौड़ई से अधिक होती है जो ज्यादा खतरनाक हैं। शरीर में वज़न तब बढ़ने लगता है जब व्यक्ति अपनी शारीरिक गतिविधि की जरूरत और वध्दि के हिसाब से कहीं ज्यादा कैलोरी लेने लगता है। वज़न कम करने का आधारभूत सिध्दांत यही है कि व्यक्ति खाने को बढ़ाने के बजाय अपनी कैलोरी में कमी लाए। इसके लिए ''ज्यादा चलें और कम खाएं'' का सुझाव दिया जाता है। रोजाना आधे घंटे तक साइकिल चलाना और तेज गति से चलना भी इसमें मददगार साबित हो सकता है।

लोग हफ्ते में एक बार भोजन न करें; मोटे लोगों को चाहिए कि वे बहुत ज्यादा मीठा, खट्टा और नमकीन खाने से परहेज करें। वे कड़वी चीजों जैसे नीम, करेला और भेल व अदरक का अधिक से अधिक सेवन करें।


أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ

أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ
I Love Muhammad Sallallahu Alaihi Wasallam

फ़िरदौस ख़ान का फ़हम अल क़ुरआन पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें

या हुसैन

या हुसैन

फ़िरदौस ख़ान की क़लम से

Star Web Media

सत्तार अहमद ख़ान

सत्तार अहमद ख़ान
संस्थापक- स्टार न्यूज़ एजेंसी

ई-अख़बार पढ़ें

ब्लॉग

  • जुमेरात... - *-डॉ. फ़िरदौस ख़ान * 28 जनवरी, 2016... जुमेरात का दिन, एक यादगार दिन था... कभी न भूलने वाला दिन... मुहब्बत की शिद्दत से सराबोर दिन, इबादत से लबरेज़ दिन, एक...
  • रमज़ान और ग़रीबों का हक़ - रमज़ान आ रहा है... जो साहिबे-हैसियत हैं, रमज़ान में उनके घरों में लंबे-चौड़े दस्तरख़्वान लगते हैं... इफ़्तार और सहरी में लज़ीज़ चीज़ें हुआ करती हैं, लेकिन जो ग़र...
  • Sayyida Fatima al-Zahra Salamullah Alaiha - On this blessed 20th of Jamadi al-Thani, we celebrate the birth of Sayyida Fatima al-Zahra alamullah Alaiha — the Lady of Light, the Mother of the Imams,...
  • میرے محبوب - بزرگروں سے سناہے کہ شاعروں کی بخشش نہیں ہوتی وجہ، وہ اپنے محبوب کو خدا بنا دیتے ہیں اور اسلام میں اللہ کے برابر کسی کو رکھنا شِرک یعنی ایسا گناہ مانا جات...
  • उमरपुरा के सिख भाइयों ने बनवाई मस्जिद - *डॉ. फ़िरदौस ख़ान * हमारे प्यारे हिन्दुस्तान की सौंधी मिट्टी में आज भी मुहब्बत की महक बरक़रार है. इसलिए यहां के बाशिन्दे वक़्त-दर-वक़्त इंसानियत, प्रेम और भाई...
  • 25 सूरह अल फ़ुरक़ान - सूरह अल फ़ुरक़ान मक्का में नाज़िल हुई और इसकी 77 आयतें हैं. *अल्लाह के नाम से शुरू, जो बड़ा मेहरबान निहायत रहम वाला है*1. वह अल्लाह बड़ा ही बाबरकत है, जिसने हक़ ...
  • ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ - ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਕਿਤੋਂ ਕਬੱਰਾਂ ਵਿਚੋਂ ਬੋਲ ਤੇ ਅੱਜ ਕਿਤਾਬੇ-ਇਸ਼ਕ ਦਾ ਕੋਈ ਅਗਲਾ ਵਰਕਾ ਫੋਲ ਇਕ ਰੋਈ ਸੀ ਧੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤੂੰ ਲਿਖ ਲਿਖ ਮਾਰੇ ਵੈਨ ਅੱਜ ਲੱਖਾਂ ਧੀਆਂ ਰੋਂਦੀਆਂ ਤ...

एक झलक

Followers

Search

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

साभार

इसमें शामिल ज़्यादातर तस्वीरें गूगल से साभार ली गई हैं