स्टार न्यूज़ एजेंसी
नई दिल्ली. औषध निर्माण कंपनियों से उनके द्वारा निर्मित औषधों दवाइयों पर मूल्य नियंत्रण के संबंध में समय-समय पर प्राप्त होने वाले विभिन्न अभ्यावेदनों पर औषध (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 1995 (डीपीसीओ, 1995) के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाती है। जहां तक कलैंडर वर्ष अथवा वित्त वर्ष में मूल्यों में घट-बढ पर विचार करने से संबंधित मुद्दे का संबंध है, यह उल्लेखनीय है कि गैर -अनुसूचित फार्मूलेशनों दवाइयों (मूल्य नियंत्रण के दायरे में नहीं आने वाली औषधें) के मूल्यों की निगरानी राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) द्वार नियमित आधार पर की जाती है।

रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री श्रीकांत कुमार जेना ने आज राज्यसभा में बताया कि जिन मामलों में एक वर्ष में गैर अनुसूचित फार्मूलेशन के मूल्यों में दस प्रतिशत से अधिक वृध्दि हो और फार्मूलेशन पैक का कुल वार्षिक कारोबार एक करोड़ रुपए से अधिक हो उनमें निर्धारित मानदंडों के अनुसार एनपीपीए द्वारा कम्पनियों की छंटाई की जाती है। इसके अतिरिक्त यह अपेक्षा है कि फार्मूलेशन के उस क्षेत्र में फार्मूलेटर का अंश बाजार का कम से कम बीस प्रतिशत हो अथवा दवाई उस ग्रुप की पहली तीन शीर्ष ब्रांडों में से हो। उच्च कारोबार तथा दस प्रतिशत मूल्य वृध्दि वाले जो मानदंड हैं वे इस उद्देश्य से तैयार किए गए हैं, ताकि बहु खपत मामलों का पता लगाया जा सके और औषध (मूल्य नियंत्रण), आदेश 1995 (डीपीसीओ, 1995) के पैरा 10 (ख) में उल्लिखित जनहित की शर्त पूरी हो सके। जहां कहीं असाधारण मूल्य वृध्दि का पता चलता है वहां आवश्यक कार्रवाई की जाती है। यह सतत प्रक्रिया है। पूर्ववर्ती बारह महीनों की अवधि को देखते हुए इस प्रयोजन हेतु मूल्यों में घट बढ़ का आकलन हर महीने किया जाना होता है और इस प्रकार मूल्यों में परिवर्तन की निगरानी हेतु तथा इस संबंध में और आगे कार्रवाई करने के लिए कलैंडर वर्ष अथवा वित्त वर्ष संगत नहीं होगा।


أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ

أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ
I Love Muhammad Sallallahu Alaihi Wasallam

फ़िरदौस ख़ान का फ़हम अल क़ुरआन पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें

या हुसैन

या हुसैन

फ़िरदौस ख़ान की क़लम से

Star Web Media

सत्तार अहमद ख़ान

सत्तार अहमद ख़ान
संस्थापक- स्टार न्यूज़ एजेंसी

ई-अख़बार पढ़ें

ब्लॉग

  • जुमेरात... - *-डॉ. फ़िरदौस ख़ान * 28 जनवरी, 2016... जुमेरात का दिन, एक यादगार दिन था... कभी न भूलने वाला दिन... मुहब्बत की शिद्दत से सराबोर दिन, इबादत से लबरेज़ दिन, एक...
  • रमज़ान और ग़रीबों का हक़ - रमज़ान आ रहा है... जो साहिबे-हैसियत हैं, रमज़ान में उनके घरों में लंबे-चौड़े दस्तरख़्वान लगते हैं... इफ़्तार और सहरी में लज़ीज़ चीज़ें हुआ करती हैं, लेकिन जो ग़र...
  • Sayyida Fatima al-Zahra Salamullah Alaiha - On this blessed 20th of Jamadi al-Thani, we celebrate the birth of Sayyida Fatima al-Zahra alamullah Alaiha — the Lady of Light, the Mother of the Imams,...
  • میرے محبوب - بزرگروں سے سناہے کہ شاعروں کی بخشش نہیں ہوتی وجہ، وہ اپنے محبوب کو خدا بنا دیتے ہیں اور اسلام میں اللہ کے برابر کسی کو رکھنا شِرک یعنی ایسا گناہ مانا جات...
  • उमरपुरा के सिख भाइयों ने बनवाई मस्जिद - *डॉ. फ़िरदौस ख़ान * हमारे प्यारे हिन्दुस्तान की सौंधी मिट्टी में आज भी मुहब्बत की महक बरक़रार है. इसलिए यहां के बाशिन्दे वक़्त-दर-वक़्त इंसानियत, प्रेम और भाई...
  • 25 सूरह अल फ़ुरक़ान - सूरह अल फ़ुरक़ान मक्का में नाज़िल हुई और इसकी 77 आयतें हैं. *अल्लाह के नाम से शुरू, जो बड़ा मेहरबान निहायत रहम वाला है*1. वह अल्लाह बड़ा ही बाबरकत है, जिसने हक़ ...
  • ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ - ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਕਿਤੋਂ ਕਬੱਰਾਂ ਵਿਚੋਂ ਬੋਲ ਤੇ ਅੱਜ ਕਿਤਾਬੇ-ਇਸ਼ਕ ਦਾ ਕੋਈ ਅਗਲਾ ਵਰਕਾ ਫੋਲ ਇਕ ਰੋਈ ਸੀ ਧੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤੂੰ ਲਿਖ ਲਿਖ ਮਾਰੇ ਵੈਨ ਅੱਜ ਲੱਖਾਂ ਧੀਆਂ ਰੋਂਦੀਆਂ ਤ...

एक झलक

Followers

Search

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

साभार

इसमें शामिल ज़्यादातर तस्वीरें गूगल से साभार ली गई हैं