स्टार न्यूज़ एजेंसी 
सर्जरी कराने के लिए तैयार मरीज़ अकसर हर्बल दवाएं लेते हैं. इनमें से कुछ तत्व शरीर पर ऐसे प्रभाव डालते हैं, जो ऑपरेशन के दौरान ख़तरनाक साबित हो सकते हैं. उदाहरण के तौर ख़ून के थक्के वाली बीमारियों में तेज़ी से बदलाव अथवा एनेथीसिया देने में परेशानी जैसी स्थिति आ सकती है. हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. केके अग्रवाल का कहना है कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि हर्बल दवाएं सर्जरी की प्रक्रिया में कोई फ़ायदा पहुंचाती हैं और यह साबित हो चुका है. इससे ऑपरेशन के दौरान दिक़्क़तें बढ़ जाती हैं. ऐसे में इसे सर्जरी से पहले ज़रूर बंद कर देना चाहिए.
1. एफेड्रा (मा हुआंग) हार्ट अटैक और स्ट्रोक का ख़तरा बढ़ा सकती है. ऐसे में इसका इस्तेमाल सर्जरी से कम से कम 24 घंटे पहले बंद कर देना चाहिए.
2. लहसुन रक्त के बहाव का ख़तरा बढ़ा सकता है. ऐसे में इसे सर्जरी से 7 दिन पहले बंद कर देना चाहिए.
3. जिंकगो भी रक्त बहाव का ख़तरा बढ़ा देता है. ऐसे में इसे सर्जरी से कम से कम 36 घंटे पहले लेना बंद कर देना चाहिए.
4. जिंसेंग ब्लड शुगर कम कर सकता है और ऐसे में ब्लीडिंग का ख़तरा बढ़ जाता है. इसलिए सर्जरी से कम से कम सात दिन पहले इसका इस्तेमाल बंद कर दें.
5. कावा एनेस्थीसिया के दर्दनिवारक असर को प्रभावित कर सकता है. ऐसे में इसे 24 घंटे पहले बंद कर दें. फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने कावा और ख़तरनाक हेपैटोटॉक्सिसिटी के संबंध के बारे में सुरक्षा निर्देश जारी करें हैं.
6. सेंट जॉंस पौधा विभिन्न दवाओं के असर को घटा सकता है. इसे कम से कम सर्जरी से 5 दिन पहले लेना बंद कर दें.
7. वैलेरियन एनेस्थेटिक दवाओं के दर्द निवारक असर को बढ़ा सकती है. हालांकि इसके बारे में ज़्यादा रिसर्च उपलब्ध नहीं है, लेकिन बेहतरी के लिए इसे हफ़्ते भर पहले बंद करना चाहिए. अगर ऐसा नहीं होता है, तो इसके असर को ख़त्म करने के लिए बेंजोडायजेपाइन से इलाज किया जाना चाहिए.
8. एचिनेसिया का संबंध एलर्जिक रिएक्शन और रोग प्रतिरोधक क्षमता से होता है. इसके संबंध में प्रीऑपरेटिव विराम का कोई डेटा उपलब्ध नहीं है.
याद रखने वाला संदेश सर्जरी से कम से कम एक हफ़्ते पहले सारी हर्बल चीज़ों का इस्तेमाल बंद कर दें.


أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ

أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ
I Love Muhammad Sallallahu Alaihi Wasallam

फ़िरदौस ख़ान का फ़हम अल क़ुरआन पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें

या हुसैन

या हुसैन

फ़िरदौस ख़ान की क़लम से

Star Web Media

सत्तार अहमद ख़ान

सत्तार अहमद ख़ान
संस्थापक- स्टार न्यूज़ एजेंसी

ई-अख़बार पढ़ें

ब्लॉग

  • पूरे चाँद की रात - *डॉ फ़िरदौस ख़ान*आज भी पूरे चाँद की रात है. हमेशा की तरह ख़ूबसूरत... इठलाती हुई... अंगनाई में लगी चमेली में खिले सफ़ेद फूल अपनी भीनी-भीनी महक से माहौल...
  • आज़माइशें - *डॉ फ़िरदौस ख़ान * ज़िन्दगी में सुख और दुख, धूप और छाँव की तरह होते हैं. ये सच है कि अच्छे लोगों को ही सबसे ज़्यादा दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है. बेशक आज़...
  • When I am unwell - When I am unwell—my body drained by fever and the very act of resting becoming wearisome—everything outside my room suddenly seems so appealing. I long t...
  • Dr. Firdaus Khan - Dr Firdaus Khan is an Islamic scholar, poetess, author, script writer, essayist, journalist, editor and translator. She is called the princess of the isl...
  • हमारी हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत की साधना... - संगीत प्रकृति के कण-कण में बसा है. चिड़ियों की चहचहाहट, नदियों का कल-कल करता जल, झरनों की झर-झर, हवा की सांय-सांय और रिमझिम बूंदों की टिप-टिप. सभी में सं...
  • 25 सूरह अल फ़ुरक़ान - सूरह अल फ़ुरक़ान मक्का में नाज़िल हुई और इसकी 77 आयतें हैं. *अल्लाह के नाम से शुरू, जो बड़ा मेहरबान निहायत रहम वाला है*1. वह अल्लाह बड़ा ही बाबरकत है, जिसने हक़ ...
  • ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ - ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਕਿਤੋਂ ਕਬੱਰਾਂ ਵਿਚੋਂ ਬੋਲ ਤੇ ਅੱਜ ਕਿਤਾਬੇ-ਇਸ਼ਕ ਦਾ ਕੋਈ ਅਗਲਾ ਵਰਕਾ ਫੋਲ ਇਕ ਰੋਈ ਸੀ ਧੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤੂੰ ਲਿਖ ਲਿਖ ਮਾਰੇ ਵੈਨ ਅੱਜ ਲੱਖਾਂ ਧੀਆਂ ਰੋਂਦੀਆਂ ਤ...

एक झलक

Followers

Search

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

साभार

इसमें शामिल ज़्यादातर तस्वीरें गूगल से साभार ली गई हैं