वज़न कम करने के लिए महंगा इलाज करने और महंगे तरीक़े अपनाने की ज़रूरत नहीं है. बिना मेहनत किए भी वज़न कम किया जा सकता है. वज़न कम करने के कुछ आसान घरेलू तरीक़े पेश हैं, जिन्हें आज़मा कर वज़न कम किया जा सकता है.
गर्म पानी के साथ शहद
रोज़ाना सुबह ख़ाली पेट गर्म पानी के साथ शहद पीने से वज़न घटने लगता है. 
नींबू पानी
रोज़ाना सुबह ख़ाली पेट नींबू पानी पीने से भी वज़न तेज़ी से कम होने लगता है. सर्दियों में जिन्हें ठंड या साइनस की परेशानी है, वे पानी को गुनगुना करके उसमें नींबू डालकर ‌पी सकते हैं.
टमाटर-दही का शेक
एक कप टमाटर के रस में एक कप दही (फ़ैट फ्री), आधा चम्मच नींबू का रस, बारीक कटा अदरक, काली मिर्च व स्वादानुसार नमक मिलाकर ब्लेंड कर लें. रोज़ाना सुबह ख़ाली पेट एक गिलास इस शेक को पीने से वज़न कम हो जाता है.
ख़ूब पानी पिएं
दिन में आठ से नौ गिलास पानी पीने से भी वज़न कम करने में मदद मिलती है. कई शोधों में माना गया है कि दिन में आठ से नौ गिलास पानी से 200 से 250 कैलोरी बर्न होती है. 
ग्रीन टी
युनिवर्सिटी ऑफ़ मैरीलैंड मेडिकल सेंटर के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में माना है कि ग्रीन टी में विशेष प्रकार के पोलीफेनॉल्स पाए जाते हैं, जिससे शरीर में फ़ैट्स को बर्न करने में मदद मिलती है.
करौंदे का रस
करौंदे का रस भी वज़न घटाने में बहुत फ़ायदेमंद है. इससे शरीर का मेटाबॉलिज़्म ठीक रहता है और फ़ैट्स कम करने में आसानी होती है.
धनिया और नींबू का रस
रोज़ाना सुबह ख़ाली पेट हरे धनिये और नींबू का रस पीने से वज़न तेज़ी से घटने लगता है. 
सामग्री : 60 ग्राम हरा धनिया (मसला हुआ), 1 नींबू, 4 गिलास पानी. एक बर्तन में नींबू को दो हिस्सों में काटकर निचोड़ें. उसमें मसला हुआ धनिया और पानी मिला लें. इसे अच्छी तरह से मिला लें. इसे ख़ाली पेट लगातार पांच दिन तक लें. इससे जूस को 5 दिन तक लगातार खाली पेट लेने से आप तक़रीबन 5 किलो वज़न कम कर सकते हैं.


أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ

أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ
I Love Muhammad Sallallahu Alaihi Wasallam

फ़िरदौस ख़ान का फ़हम अल क़ुरआन पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें

या हुसैन

या हुसैन

फ़िरदौस ख़ान की क़लम से

Star Web Media

सत्तार अहमद ख़ान

सत्तार अहमद ख़ान
संस्थापक- स्टार न्यूज़ एजेंसी

ई-अख़बार पढ़ें

ब्लॉग

  • जुमेरात... - *-डॉ. फ़िरदौस ख़ान * 28 जनवरी, 2016... जुमेरात का दिन, एक यादगार दिन था... कभी न भूलने वाला दिन... मुहब्बत की शिद्दत से सराबोर दिन, इबादत से लबरेज़ दिन, एक...
  • बेर के दरख़्त के अनोखे राज़ - *डॉ. फ़िरदौस ख़ान * बेर का दरख़्त सिर्फ़ फल का एक दरख़्त ही नहीं है, बल्कि इसमें बहुत से राज़ पोशीदा हैं. क़ुरआन करीम और मुख़का दरख़्त सिर्फ़ फल का दरख़्त ही नहीं है...
  • Sayyida Fatima al-Zahra Salamullah Alaiha - On this blessed 20th of Jamadi al-Thani, we celebrate the birth of Sayyida Fatima al-Zahra alamullah Alaiha — the Lady of Light, the Mother of the Imams,...
  • میرے محبوب - بزرگروں سے سناہے کہ شاعروں کی بخشش نہیں ہوتی وجہ، وہ اپنے محبوب کو خدا بنا دیتے ہیں اور اسلام میں اللہ کے برابر کسی کو رکھنا شِرک یعنی ایسا گناہ مانا جات...
  • उमरपुरा के सिख भाइयों ने बनवाई मस्जिद - *डॉ. फ़िरदौस ख़ान * हमारे प्यारे हिन्दुस्तान की सौंधी मिट्टी में आज भी मुहब्बत की महक बरक़रार है. इसलिए यहां के बाशिन्दे वक़्त-दर-वक़्त इंसानियत, प्रेम और भाई...
  • 25 सूरह अल फ़ुरक़ान - सूरह अल फ़ुरक़ान मक्का में नाज़िल हुई और इसकी 77 आयतें हैं. *अल्लाह के नाम से शुरू, जो बड़ा मेहरबान निहायत रहम वाला है*1. वह अल्लाह बड़ा ही बाबरकत है, जिसने हक़ ...
  • ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ - ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਕਿਤੋਂ ਕਬੱਰਾਂ ਵਿਚੋਂ ਬੋਲ ਤੇ ਅੱਜ ਕਿਤਾਬੇ-ਇਸ਼ਕ ਦਾ ਕੋਈ ਅਗਲਾ ਵਰਕਾ ਫੋਲ ਇਕ ਰੋਈ ਸੀ ਧੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤੂੰ ਲਿਖ ਲਿਖ ਮਾਰੇ ਵੈਨ ਅੱਜ ਲੱਖਾਂ ਧੀਆਂ ਰੋਂਦੀਆਂ ਤ...

एक झलक

Followers

Search

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

साभार

इसमें शामिल ज़्यादातर तस्वीरें गूगल से साभार ली गई हैं