स्टार न्यूज़ एजेंसी
अर्तरा (उत्तर प्रदेश).
कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी ने है कहा कि ‘अब समय आ गया है कि हाथी और साइकिल को हटाकर कांग्रेस को लाया जाए. 22 साल से उत्तर प्रदेश के लोगों का भविष्य साइकिल और हाथी के बीच पिस रहा है. साइकिल चलती गई और हाथी मोटा होता गया, मगर विकास कहीं भी नहीं हुआ.
आज बुंदेलखंड के अर्तरा में जनसंपर्क अभियान के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 2004 में कांग्रेस ने सिर्फ़ एक वादा किया-- कांग्रेस पार्टी की सरकार आम आदमी, अल्पसंख्यक, दलित और पिछड़ों की सरकार होगी, और कांग्रेस ने यह वादा पूरा किया. जब 2004 में हमारी सरकार बनी तो विश्व का सबसे बड़ा रोज़गार कार्यक्रम मनरेगा शुरू किया गया. जब हमने मनरेगा शुरू की तो उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि इससे कोई फ़ायदा नहीं होगा. अगर फ़ायदा देखना है तो कांग्रेस शासित प्रदेशों में जाइये और देखिये. मनरेगा ने लोगों की ज़िन्दगी बदल दी, उनको आत्मसम्मान दिया और पलायन भी रोका है. उत्तर प्रदेश में मनरेगा का फ़ायदा इसलिए नहीं हुआ, क्योंकि यहां सारा पैसा तो हाथी खा गया और मोटा हो गया.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोगों तो शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार और रोज़गार का अधिकार दिया और अब भोजन का अधिकार देने जा रही है, जिससे हर ग़रीब परिवार को 35 किलो अनाज हर महीने मिलेगा और कोई भूखा नहीं रहेगा. हो सकता है कि अगर हाथी रहा, तो आपको इसका फ़ायदा फायदा न मिले. भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अगर उनके नेता बुंदेलखंड आए होते तो इंडिया शाइनिंग जैसे नारे देने में उन्हें शर्म आती.
उन्होंने कहा कि जब दो साल पहले वह बुंदेलखंड आए थे और यहां के हालत देखे, तो जनता का एक प्रतिनिधि मंडल लेकर प्रधानमंत्री से मिले प्रधानमंत्री ने बुंदेलखंड के लोगों को समस्या से उबारने के लिए 8000 करोड़ रुपये का पैकेज देने में थोड़ा भी समय नहीं लगाया. उन्होंने सवाल किया कि मगर क्या वो पैसा आप तक पहुंचा? क्या आपको कुंए मिले? नहीं! क्योंकि सारा पैसा लखनऊ में बैठा हाथी खा गया.
समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र ने रोज़गार के लिए पैसा भेजा था, मगर चुनाव के कुछ महीने पहले उस पैसे से समाजवादी पार्टी ने बेरोज़गारी भत्ता बांट दिया. हम रोज़गार भेजते थे, वो बेरोज़गारी बांटते थे. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की उम्मीद की साइकिल पंक्चर हो चुकी है. आपने सपा को तीन मौक़े दिए, मगर आपकी उम्मीद पंक्चर हो गई. पुलिस भर्ती घोटाला सपा के समय हुआ, जिसमें  आपने नौकरी पाने के लिए पैसे दिए, भाजपा, सपा, और बसपा ने आपको धर्म बेचा, जाति बेची; मगर आपको कुछ नहीं मिला.
राहुल गांधी ने कहा कि अब बदलाव का समय आ गया है और उत्तर प्रदेश को अपनी पुरानी शान वापस पानी होगी. उन्होंने कहा कि मैं यहां सिर्फ़ चुनाव जीतने नहीं आया हूं, बल्कि उत्तर प्रदेश को बदलने आया हूं. कांग्रेस को वोट देकर आप आम आदमी की सरकार चुनिए, ऐसी सरकार जो आपकी हो, और आपके लिए काम करे.
हम रोज़गार भेजते थे, समाजवादी पार्टी बेरोज़गारी बांटती थी : राहुल गांधी


أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ

أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ
I Love Muhammad Sallallahu Alaihi Wasallam

फ़िरदौस ख़ान का फ़हम अल क़ुरआन पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें

या हुसैन

या हुसैन

फ़िरदौस ख़ान की क़लम से

Star Web Media

सत्तार अहमद ख़ान

सत्तार अहमद ख़ान
संस्थापक- स्टार न्यूज़ एजेंसी

ई-अख़बार पढ़ें

ब्लॉग

  • पापा की बरसी - ज़िन्दगी में कुछ वाक़ियात ऐसे हुआ करते हैं, जो इंसान को भीतर से तोड़ देते हैं. पापा का जाना भी एक ऐसा ही वाक़िया है. कहते हैं कि किसी लड़की का किसी मर्द से प...
  • 106 सूरह क़ुरैश - *सूरह क़ुरैश* *बिस्मिल्लाह हिर्रहमा निर्रहीम* 1 लि इलाफ़ी क़ुरैश. 2 इलाफ़िहिम. 3 रिहलतश शिफ़ाई वस सैफ़. 4 फ़ल यअबुदू रब्बा हाज़ल बैत. 5 अल्लज़ी अत अमाहुम मिन ...
  • Sayyida Fatima al-Zahra Salamullah Alaiha - On this blessed 20th of Jamadi al-Thani, we celebrate the birth of Sayyida Fatima al-Zahra alamullah Alaiha — the Lady of Light, the Mother of the Imams,...
  • میرے محبوب - بزرگروں سے سناہے کہ شاعروں کی بخشش نہیں ہوتی وجہ، وہ اپنے محبوب کو خدا بنا دیتے ہیں اور اسلام میں اللہ کے برابر کسی کو رکھنا شِرک یعنی ایسا گناہ مانا جات...
  • उमरपुरा के सिख भाइयों ने बनवाई मस्जिद - *डॉ. फ़िरदौस ख़ान * हमारे प्यारे हिन्दुस्तान की सौंधी मिट्टी में आज भी मुहब्बत की महक बरक़रार है. इसलिए यहां के बाशिन्दे वक़्त-दर-वक़्त इंसानियत, प्रेम और भाई...
  • 25 सूरह अल फ़ुरक़ान - सूरह अल फ़ुरक़ान मक्का में नाज़िल हुई और इसकी 77 आयतें हैं. *अल्लाह के नाम से शुरू, जो बड़ा मेहरबान निहायत रहम वाला है*1. वह अल्लाह बड़ा ही बाबरकत है, जिसने हक़ ...
  • ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ - ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਕਿਤੋਂ ਕਬੱਰਾਂ ਵਿਚੋਂ ਬੋਲ ਤੇ ਅੱਜ ਕਿਤਾਬੇ-ਇਸ਼ਕ ਦਾ ਕੋਈ ਅਗਲਾ ਵਰਕਾ ਫੋਲ ਇਕ ਰੋਈ ਸੀ ਧੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤੂੰ ਲਿਖ ਲਿਖ ਮਾਰੇ ਵੈਨ ਅੱਜ ਲੱਖਾਂ ਧੀਆਂ ਰੋਂਦੀਆਂ ਤ...

एक झलक

Followers

Search

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

साभार

इसमें शामिल ज़्यादातर तस्वीरें गूगल से साभार ली गई हैं