ताज़िया

Posted Star News Agency Friday, July 03, 2026 ,


राहे-हक़ में हो गए क़ुर्बान जो
उनको सलाम
आसमाँ पर सर उठाए ताज़िया देता पयाम

वो पयम्बर के नवासे, वो बहत्तर जाँ निसार
वो अनलहक़ की सदाओं से महकता रेगज़ार 

अर-रिहाया से अली असग़र तलक कितने शहीद
अर्श से माहे मुहर्रम में दिया करते हैं दीद 

या मोहम्मद कह रहे थे प्यास से तड़पे हलक़ 
जीत ना पाएंगे बातिल जीतता है सिर्फ़ हक़ 

हाय ये ख़ुदग़र्ज़ दुनिया, हाय ये ज़ुल्मो सितम
कर्बला ही कर्बला है ज़िन्दग़ी हर एक गाम

राहे हक़ में हो गए क़ुर्बान जो उनको सलाम
आसमाँ पर सर उठाए, ताज़िया देता पयाम...!!
-ओमा अक्
(मुहर्रम के मौक़े पर कर्बला की याद में)


أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ

أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ
I Love Muhammad Sallallahu Alaihi Wasallam

फ़िरदौस ख़ान का फ़हम अल क़ुरआन पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें

या हुसैन

या हुसैन

फ़िरदौस ख़ान की क़लम से

Star Web Media

सत्तार अहमद ख़ान

सत्तार अहमद ख़ान
संस्थापक- स्टार न्यूज़ एजेंसी

ई-अख़बार पढ़ें

ब्लॉग

एक झलक

Followers

Search

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

साभार

इसमें शामिल ज़्यादातर तस्वीरें गूगल से साभार ली गई हैं