लघु कथा : पहला किसान

Posted Star News Agency Saturday, July 11, 2026


भूख कई दिनों से उनके साथ चल रही थी।
पेड़ पर बस एक ही दाना बचा था। बच्चे ने उसे तोड़ा और मुँह तक ले गया।
बूढ़े ने उसका हाथ पकड़ लिया।
"इसे मत खा।"
बच्चा रो पड़ा।
"तो क्या करेंगे?"
बूढ़े ने उँगली से मिट्टी कुरेदी। दाना उसमें रख दिया। फिर उसे धीरे-से ढँक दिया।
बच्चा देर तक उस जगह को देखता रहा। फिर बोला : "इससे पेट कब भरेगा?"
बूढ़े ने कोई उत्तर नहीं दिया। उसने चुपचाप मिट्टी पर अपना हाथ रख दिया।
उसी दिन पृथ्वी ने पहली बार मनुष्य का हाथ पकड़ लिया।
-जयप्रकाश मानस  


أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ

أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ
I Love Muhammad Sallallahu Alaihi Wasallam

फ़िरदौस ख़ान का फ़हम अल क़ुरआन पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें

या हुसैन

या हुसैन

फ़िरदौस ख़ान की क़लम से

Star Web Media

सत्तार अहमद ख़ान

सत्तार अहमद ख़ान
संस्थापक- स्टार न्यूज़ एजेंसी

ई-अख़बार पढ़ें

ब्लॉग

एक झलक

Followers

Search

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

साभार

इसमें शामिल ज़्यादातर तस्वीरें गूगल से साभार ली गई हैं