स्टार न्यूज़ एजेंसी
नई दिल्ली. फिछले नवम्बर में जारी भारत की वन स्थिति रिपोर्ट-2009 के मुताबिक पूर्व आकलन (वन स्थिति रिपोर्ट, 2005) के संदर्भ में वनावरण में 728 वर्ग किमी तथा वृक्षावरण में 1106 वर्ग कि.मी. की वृध्दि हुई है।
पर्यावरण और वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयराम रमेश ने आज राज्य सभा में बताया कि इस रिपोर्ट में केवल वनों के बाहर के क्षेत्रों में वनावरण, वृक्षावरण, वनों की बढती मात्रा, विभिन्न ऊंचाई वाले जोनों में वनावरण तथा विभिन्न वन प्रकारों में वनावरण के प्रसार के बारे में ही बताया गया है।
