ग़ज़ल
हम इधर देखें कि उधर देखें,
लोग देखें कि हम जिधर देखें,
तुझको बस,देख के,ऐ पर्दानशीं
सोचते हैं कि अब किधर देखें ?
तेरी नज़रों की शोख़ियों के लिए
दिल यह करता है,ता उमर देखें !
नज़रे-मय उसकी आज पीकर हम
कैसे होता है, क्या असर देखें !
रात भर तेरी याद में जगकर
कैसी होती है फिर सहर देखें !
ये ज़रूरी है मौत से पहले
ज़िन्दगी का सही, सफ़र देखें !
कल तलक तो मरा नहीं था 'अतुल'
आज अखब़ार की ख़बर देखें !
-अतुल मिश्र
हमें आंधियों से निस्बत है...
-
*-डॉ. फिरदौस ख़ान *
आंधियों का मौसम शुरू हो चुका है. हमें आंधियां बहुत पसंद हैं. हमें आंधियों
से निस्बत है. ये इस बात की अलामत हैं कि हमारा पसंदीदा माह य...
.jpg)