चांदनी
नई दिल्ली. सोलोबैक्टीरियम मूरी (Solobacterium moorei ) एक ग्राम-पॉजिटिव एनीरॉबिक बैसीलस है जो मूलत: आइसोलेटिड की वजह से मानव में प्रभावित करती है और इसकी वजह से क्रोनिक बैड ब्रेथ या हैलीटॉसिस की समस्या होती है।

लगातार सांस से बदबू आने की वजह से अक्सर चेहरे में बैक्टीरिया के कारण होते हैं और इससे सल्फर तत्व की महक आती है जो जुबान पर जम जाती है। बफैलो स्कूल ऑफ डेंटल मेडिसिन, स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ़ न्यूयार्क के बेट्सी क्लार्क के अध्ययन के मुताबिक जिनमें 21 ऐसे लोगों को शामिल किया गया जिनकी सांस में बदबू आती थी और 36 ऐसे लोगों को शामिल किया गया जो इस समस्या के शिकार नहीं थे। महज चार मामलों में तुलना करने पर हैलीटॉसिस के हर मरीज में एस मूरी पाये गए।

एंटीबैक्टीरियल टूथपेस्ट से रोजाना दो बार ब्रश करना और जीभी के इस्तेमाल से क्रोनिक और सांस में बदबू संबंधी समस्याओं से निजात मिल सकती है। बैड ओरल हाइजीन का संबंध हृदय सम्बंधी बीमारी के बढ़ते खतरे से है। हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. के के अग्रवाल के मुताबिक सांस में बदबू आने से जुड़ी बीमारिया हैं- जिनजीवाइटिस, पोस्टनैसल ड्रिप, सिस्टमिक इलनेस। सांस में बदबू की वजह को समाप्त किया जा सकता है अगर उचित तरीके से दांतों की देखभाल की जाए।
  • जीभ को अच्छी तरह से साफ करना चाहिए।
  • रिंनसिंग और अच्छे से कुल्ला करना चाहिए ताकि मुंह को कायदे से साफ किया जा सके।
  • जब व्यक्ति कुल्ला करे तो जुबान को बाहर निकालें।
  • नाश्ते में खासतौर से फाइबर वाला भोजन लें।
  • अगर मुंह सूख जाए तो पांच मिनट तक ब्रीफ गम चबाएं और खासकर खाना खाने के बाद प्रोटीन लें।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी लें।
अगर बैक्टीरिया होता है तो एंटीबायोटिक्स लेने से अस्थायी तौर पर आराम मिलता है। हर व्यक्ति को चाहिए कि दांतों को अच्छी तरह से साफ करें साथ ही सफाई करने के दौरान विशेष सावधानी बरतें। साफ करने में दांतों के पिछले हिस्से को बेहतर ढंग से साफ करना चाहिए। जीभ को साफ करने के लिए अंदर तक सफाई करनी चाहिए, आप जुबान के पिछले हिस्से की सफाई के लिए 10 सेमी या इससे अधिक की चौड़ाई की जीभी से साफ करते हैं। बलगम को साफ करने का आधारभूत विचार कोशिकाओं का छिलना और अन्य कचरा होता है।

कुछ ऐसे माउथवाश होते हैं जिनमें ऐसे तत्व (उदाहरण एल्कोहल, सोडियम डॉडीसिल सल्फेट, स्ट्रांग आक्सीडाइजिंग एजेंट्स) होते हैं जो ओरल टिश्यू को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ज्यादातर मुंह को साफ करेन वाले अल्पकालीन प्रयोग संभवत: 0.2 फीसदी क्लोरीक्सीडाइन ग्लूकोनेट वाले होते हैं। माउथवाश को इस्तेमाल करने का सबसे बढ़िया समय बेडटाइम जाने से पहले और लम्बे समय तक मुंह को साफ करें साथ ही इनका व्यापक असर होता है। बैक्टीरिया की वजह से भी सांस में बदबू संबंधी समस्या होती है और यह रात के समय सबसे ज्यादा होता है जिस समय सलाइवा शून्य हो जाता है व माइक्रोबायल एक्टिविटी सबसे ज्यादा होती है।


أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ

أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ
I Love Muhammad Sallallahu Alaihi Wasallam

फ़िरदौस ख़ान का फ़हम अल क़ुरआन पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें

या हुसैन

या हुसैन

फ़िरदौस ख़ान की क़लम से

Star Web Media

सत्तार अहमद ख़ान

सत्तार अहमद ख़ान
संस्थापक- स्टार न्यूज़ एजेंसी

ई-अख़बार पढ़ें

ब्लॉग

  • इंसान - दुनिया की हर चीज़ टूटने के बाद फ़ना हो जाती है, लेकिन इंसान टूटने के बाद बनता है और अपने असली मुक़ाम को पहुंचता है. इसलिए ज़िन्दगी में कभी टूट जाओ, तो उदा...
  • ऐ इत्मीनान पाने वाली जान - मौत जब भी आए, तो अपनों के बीच चहारदीवारी में आए. और रूह क़ब्ज़ करने वाला फ़रिश्ता ये पैग़ाम लेकर आए- ऐ इत्मीनान पाने वाली जान ! तू अपने परवरदिगार की तरफ़ इस ...
  • True Goal - Everything in the world is destroyed when it breaks, but a human being is built up after breaking and reaches their true goal. Therefore, if you ever fin...
  • Dr. Firdaus Khan - Dr Firdaus Khan is an Islamic scholar, poetess, author, script writer, essayist, journalist, editor and translator. She is called the princess of the isl...
  • उमरपुरा के सिख भाइयों ने बनवाई मस्जिद - *डॉ. फ़िरदौस ख़ान * हमारे प्यारे हिन्दुस्तान की सौंधी मिट्टी में आज भी मुहब्बत की महक बरक़रार है. इसलिए यहां के बाशिन्दे वक़्त-दर-वक़्त इंसानियत, प्रेम और भाई...
  • 25 सूरह अल फ़ुरक़ान - सूरह अल फ़ुरक़ान मक्का में नाज़िल हुई और इसकी 77 आयतें हैं. *अल्लाह के नाम से शुरू, जो बड़ा मेहरबान निहायत रहम वाला है*1. वह अल्लाह बड़ा ही बाबरकत है, जिसने हक़ ...
  • ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ - ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਕਿਤੋਂ ਕਬੱਰਾਂ ਵਿਚੋਂ ਬੋਲ ਤੇ ਅੱਜ ਕਿਤਾਬੇ-ਇਸ਼ਕ ਦਾ ਕੋਈ ਅਗਲਾ ਵਰਕਾ ਫੋਲ ਇਕ ਰੋਈ ਸੀ ਧੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤੂੰ ਲਿਖ ਲਿਖ ਮਾਰੇ ਵੈਨ ਅੱਜ ਲੱਖਾਂ ਧੀਆਂ ਰੋਂਦੀਆਂ ਤ...

एक झलक

Followers

Search

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

साभार

इसमें शामिल ज़्यादातर तस्वीरें गूगल से साभार ली गई हैं