स्टार न्यूज़ एजेंसी
ऊंचाहार (उत्तर प्रदेश).
तीसरे चरण तक हुई धुंआधार वोटिंग के बाद चौथे चरण में होने वाले मतदान के लिए कांग्रेस महासचिव राहुल राहुल गांधी ने अपना जनसम्पर्क अभियान और तेज़ कर दिया. उन्होंने ने आज अपनी सभा में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि आप पूरी दुनिया को बदल सकती हैं, शक्ति है आपमें, मगर यहां आपके हाथ बंधे हैं. इन हाथों को अब खोलना है. उत्तर प्रदेश में महिलाओं को इंदिरा आवास के लिए रिश्वत देनी पड़ती है.
उमरन में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे सामने उत्तर प्रदेश का चुनाव है. पिछले 22 साल से चुनाव आते रहे, जाते रहे पर उत्तर प्रदेश वहीं का वहीं खड़ा है. दुख की बात है कि हमारा दिल्ली वाला एक हाथ खुला है और उत्तर प्रदेश वाला एक हाथ बंद है. इस दूसरे बंद हाथ को खोल दीजिए और देखिये हम क्या करते हैं.
राहुल गांधी ने वहां बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं से सीधे सवाल पूछा कि पिछले 22 सालों में उत्तर प्रदेश की सरकारों ने आपके लिए क्या किया? कुछ भी नहीं किया राज्य सरकार ने आपके लिए. वहीं सोनिया जी ने रायबरेली में रेल फैक्ट्री की लड़ाई लड़ी. जगह-जगह बने नेशनल हाईवे को बदहाल हालत में पहुंचा दिया. उत्तर प्रदेश की सरकार यहां हर काम दबा देना चाहती है. हम हज़ारों करोड़ रुपया उत्तर प्रदेश में भिजवाते हैं, ये आपका पैसा है. उन्होंने कहा कि यह लखनऊ की लड़ाई है, मैं पूरे उत्तर प्रदेश में आपकी लड़ाई लड़ रहा हूं. यह लड़ाई सिर्फ़ मेरी नहीं, आपकी भी हैं. मैं जहां भी जाता हूं उत्तर प्रदेश के लोग काम करते हुए मिलते हैं. महाराष्ट्र को यहां के लोगों ने काम कर के बदल दिया, लेकिन शिवसेना के लोग वहां उन्हें मारते हैं, कि भईया यूपी के हो भागो यहां से. कांग्रेस महासचिव ने सवाल किया कि क्या आपको रोज़गार का हक़ नहीं, विकास का, प्रगति का हक़ नहीं उत्तर प्रदेश में. जब तक उत्तर प्रदेश में सरकार नहीं बदलेगी हम ठीक से काम नहीं कर सकते.
राहुल गांधी ने कहा कि मुलायम सिंह जी अब कह रहे हैं कि बिजली मुफ्त दे देंगे. लोगों ने मुझे दिखाया कि मुफ्त में दस-पंद्रह हज़ार का बिल आता था, बिजली नहीं आती थी. कहां से देंगे मुफ्त में बिजली? क्या आसमान से गिराएंगे तार बिजली का. पिछले 22 साल से एक भी कारख़ाना नहीं लगा. वह तीन बार मुख्यमंत्री थे तब नहीं दिया, अब कह रहे हैं मुफ्त में बिजली, पानी दे देंगे.
गांधी ने मुलायम सिंह यादव पर हमला जारी रखते हुए कहा कि बुंदेलखंड में सूखा पड़ा था, तब मुलायम सिंह जी वहां नहीं गए. अब चुनाव आया तो मुलायम सिंह जी कह रहे हैं कि बुंदेलखंड को इजरायल में बदल देंगे. अरे भाई बुंदेलखंड को इजरायल नहीं बुंदेलखंड चाहिए. तीन बार मुख्यमंत्री थे तब कहां थे? हम वहां गए, लड़ाई लड़ी हमने. बुंदेलखंड को पैकेज दिलवाया, मगर मायावती जी ने वहां का पैसा उठवा लिया, उनके मंत्रियों ने पैसा चोरी कर लिया.
राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक जाति की सरकार आती है और कहती है यह कर देंगे, वह कर देंगे. अब आपको अपनी सरकार बनवानी है. पूरे उत्तर प्रदेश को बदलना है. अब बदलाव का समय है. हम मिलकर लखनऊ में सरकार बनवाएंगे और पूरे उत्तर प्रदेश को एक साथ बदलेंगे.
इसके बाद अपना भाषण समाप्त कर राहुल गांधी मंच से उतरकर सीधे महिलाओं के बीच जा पहुंचे. उन्होंने काफ़ी देर तक महिलाओं से बातचीत की और उनका हाल-चाल पूछा. इस दौरान राहुल गांधी से कई महिलाओं ने हाथ मिलाया और बुजुर्ग महिलाएं काफ़ी देर तक उनका हाथ पकड़े रहीं.


أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ

أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ
I Love Muhammad Sallallahu Alaihi Wasallam

फ़िरदौस ख़ान का फ़हम अल क़ुरआन पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें

या हुसैन

या हुसैन

फ़िरदौस ख़ान की क़लम से

Star Web Media

सत्तार अहमद ख़ान

सत्तार अहमद ख़ान
संस्थापक- स्टार न्यूज़ एजेंसी

ई-अख़बार पढ़ें

ब्लॉग

  • पापा की बरसी - ज़िन्दगी में कुछ वाक़ियात ऐसे हुआ करते हैं, जो इंसान को भीतर से तोड़ देते हैं. पापा का जाना भी एक ऐसा ही वाक़िया है. कहते हैं कि किसी लड़की का किसी मर्द से प...
  • 106 सूरह क़ुरैश - *सूरह क़ुरैश* *बिस्मिल्लाह हिर्रहमा निर्रहीम* 1 लि इलाफ़ी क़ुरैश. 2 इलाफ़िहिम. 3 रिहलतश शिफ़ाई वस सैफ़. 4 फ़ल यअबुदू रब्बा हाज़ल बैत. 5 अल्लज़ी अत अमाहुम मिन ...
  • Sayyida Fatima al-Zahra Salamullah Alaiha - On this blessed 20th of Jamadi al-Thani, we celebrate the birth of Sayyida Fatima al-Zahra alamullah Alaiha — the Lady of Light, the Mother of the Imams,...
  • میرے محبوب - بزرگروں سے سناہے کہ شاعروں کی بخشش نہیں ہوتی وجہ، وہ اپنے محبوب کو خدا بنا دیتے ہیں اور اسلام میں اللہ کے برابر کسی کو رکھنا شِرک یعنی ایسا گناہ مانا جات...
  • उमरपुरा के सिख भाइयों ने बनवाई मस्जिद - *डॉ. फ़िरदौस ख़ान * हमारे प्यारे हिन्दुस्तान की सौंधी मिट्टी में आज भी मुहब्बत की महक बरक़रार है. इसलिए यहां के बाशिन्दे वक़्त-दर-वक़्त इंसानियत, प्रेम और भाई...
  • 25 सूरह अल फ़ुरक़ान - सूरह अल फ़ुरक़ान मक्का में नाज़िल हुई और इसकी 77 आयतें हैं. *अल्लाह के नाम से शुरू, जो बड़ा मेहरबान निहायत रहम वाला है*1. वह अल्लाह बड़ा ही बाबरकत है, जिसने हक़ ...
  • ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ - ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਕਿਤੋਂ ਕਬੱਰਾਂ ਵਿਚੋਂ ਬੋਲ ਤੇ ਅੱਜ ਕਿਤਾਬੇ-ਇਸ਼ਕ ਦਾ ਕੋਈ ਅਗਲਾ ਵਰਕਾ ਫੋਲ ਇਕ ਰੋਈ ਸੀ ਧੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤੂੰ ਲਿਖ ਲਿਖ ਮਾਰੇ ਵੈਨ ਅੱਜ ਲੱਖਾਂ ਧੀਆਂ ਰੋਂਦੀਆਂ ਤ...

एक झलक

Followers

Search

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

साभार

इसमें शामिल ज़्यादातर तस्वीरें गूगल से साभार ली गई हैं