अंबरीश कुमार 
राहुल गांधी उत्तर प्रदेश से फिर बड़ा दांव लगाने जा रहे हैं। राज्य के पिछले चुनाव में उनके सामने अखिलेश यादव बड़ी चुनौती बने थे पर देश के चुनाव में राहुल  को चुनौती देने वाला कोई युवा चेहरा नहीं है। यह भी सच है। लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश फिर से संघर्ष का मैदान बनेगा और इसकी तैयारी कांग्रेस ने शुरू कर दी है। राजनीति में समाजवादी संत के रूप में मशहूर आचार्य नरेंद्र देव की तीसरी पीढ़ी के सौम्य छवि वाले निर्मल खत्री (अयोध्या-फैजाबाद के सांसद) को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बना कर पार्टी ने एक नया संदेश देने का प्रयास किया है।
देश के मौजूदा हालात को देखते हुए कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी बनाम नरेंद्र मोदी का मुकाबला दिखा कर मुसलिम मतदाताओं को गोलबंद कर सकती है। इस हालात में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा फायदा भले न हो पर दूसरे राज्यों में कांग्रेस का समर्थन बढ़ सकता है। खांटी समाजवादी और कांग्रेस के बड़बोले मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा यह कह चुके हैं कि अगला चुनाव राहुल और मोदी की बीच होना है। अगर मुकाबला राहुल बनाम मोदी हुआ तो उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस कुछ बेहतर कर सकती है, ऐसा राजनीति के जानकारों का मानना है। हालांकि भाजपा अभी इस पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। क्योंकि उसे गुजरात चुनाव के नतीजों का इंतजार है। गुजरात विधानसभा का चुनाव मोदी का आगे का रास्ता तय करेगा।
लेकिन मोदी को लेकर न भाजपा गंभीर है और न कांग्रेस, यह भी रोचक तथ्य है। भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक का कहना है कि भाजपा में प्रधानमंत्री पद का कोई उम्मीदवार तय नहीं किया गया है और हमारे यहां चार पांच नेता इस पद के लायक हैं। जबकि कांग्रेस प्रवक्ता वीरेंद्र मदान ने कहा-आप बहुत गलत तुलना कर रहे हैं। मोदी फिरकापरस्त दल के क्षेत्रीय नेता  हैं। जबकि राहुल गांधी राष्ट्रीय दल के राष्ट्रीय नेता हैं, जिनके मुकाबले में कोई नहीं है। पार्टी आलाकमान उत्तर प्रदेश के लिए नई रणनीति बना रहा है और राहुल गांधी जल्द ही पूरी ताकत के साथ राज्य में फिर उसी तेवर में नजर आएंगे।
दूसरी तरफ राजनीतिक विश्लेषक वीरेंद्र नाथ भट्ट के मुताबिक अगर लोकसभा चुनाव राहुल बनाम मोदी  हुआ तो उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को ज्यादा फायदा होगा पर दूसरे राज्यों में कांग्रेस भारी पड़ेगी। दूसरे यह मुद्दा उठते ही महंगाई और भ्रष्टाचार का मुद्दा हाशिए पर जा सकता है।
हालांकि उत्तर प्रदेश में राहुल के लिए रास्ता बहुत आसन नही है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी सरकार के छह महीने पूरे होने के साथ ही गांव, किसान और  नौजवान  के लिए कई ठोस पहल करने जा रहे हैं। जिसमें किसानों को बिजली से लेकर नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता आदि शामिल है। समाजवादी पार्टी भी लोकसभा चुनाव की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी नेतृत्व वामपंथी नेताओं से संवाद शुरू कर रहा है और तीसरे विकल्प  के लिए नई जमीन तैयार करने की भी कवायद चल रही है। मगर इसके लिए समाजवादी पार्टी को लोकसभा में अपनी ताकत बढ़ानी होगी। पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा-लोकसभा में हम तीन चौथाई सीटे जीतेंगे और मुलायम सिंह केंद्र में बड़ी भूमिका निभाएंगे। ऐसे में कांग्रेस के लिए खासकर राहुल गांधी के लिए उत्तर प्रदेश चुनौती भी है। (लेखक जनसत्ता से जुड़े हैं) 

ईद मिलाद उन नबी की मुबारकबाद

ईद मिलाद उन नबी की मुबारकबाद

फ़िरदौस ख़ान की क़लम से

Star Web Media

ई-अख़बार पढ़ें

ब्लॉग

  • देश सेवा - नागरिक सुरक्षा विभाग में बतौर पोस्ट वार्डन काम करने का सौभाग्य मिला... वो भी क्या दिन थे... जय हिन्द बक़ौल कंवल डिबाइवी रश्क-ए-फ़िरदौस है तेरा रंगीं चमन त...
  • ग़ुज़ारिश : ज़रूरतमंदों को गोश्त पहुंचाएं - ईद-उल-अज़हा का त्यौहार आ रहा है. जो लोग साहिबे-हैसियत हैं, वो बक़रीद पर क़्रुर्बानी करते हैं. तीन दिन तक एक ही घर में कई-कई क़ुर्बानियां होती हैं. इन घरों म...
  • Rahul Gandhi in Berkeley, California - *Firdaus Khan* The Congress vice president Rahul Gandhi delivering a speech at Institute of International Studies at UC Berkeley, California on Monday. He...
  • میرے محبوب - بزرگروں سے سناہے کہ شاعروں کی بخشش نہیں ہوتی وجہ، وہ اپنے محبوب کو خدا بنا دیتے ہیں اور اسلام میں اللہ کے برابر کسی کو رکھنا شِرک یعنی ایسا گناہ مانا جات...
  • देश सेवा... - नागरिक सुरक्षा विभाग में बतौर पोस्ट वार्डन काम करने का सौभाग्य मिला... वो भी क्या दिन थे... जय हिन्द बक़ौल कंवल डिबाइवी रश्क-ए-फ़िरदौस है तेरा रंगीं चमन त...
  • 25 सूरह अल फ़ुरक़ान - सूरह अल फ़ुरक़ान मक्का में नाज़िल हुई और इसकी 77 आयतें हैं. *अल्लाह के नाम से शुरू, जो बड़ा मेहरबान निहायत रहम वाला है*1. वह अल्लाह बड़ा ही बाबरकत है, जिसने हक़ ...
  • ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ - ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਕਿਤੋਂ ਕਬੱਰਾਂ ਵਿਚੋਂ ਬੋਲ ਤੇ ਅੱਜ ਕਿਤਾਬੇ-ਇਸ਼ਕ ਦਾ ਕੋਈ ਅਗਲਾ ਵਰਕਾ ਫੋਲ ਇਕ ਰੋਈ ਸੀ ਧੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤੂੰ ਲਿਖ ਲਿਖ ਮਾਰੇ ਵੈਨ ਅੱਜ ਲੱਖਾਂ ਧੀਆਂ ਰੋਂਦੀਆਂ ਤ...

एक झलक

Followers

Search

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

साभार

इसमें शामिल ज़्यादातर तस्वीरें गूगल से साभार ली गई हैं