वॉशिंगटन. पहली मुस्लिम मिस यूएसए का खिताब जीतने वाली रीमा फकीह इस्लाम धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने जा रही हैं. उन्हें 2010 में मिस यूएसए का ख़िताब मिला था. उन्होंने ट्विटर पर इसकी घोषणा की है.
मूल रूप से लेबनान की रीमा फकीह ने अपने प्रेमी वसीम सलीबी से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म छोड़ा है. उनके प्रेमी भी ईसाई हैं और पेशे से म्यूजिक प्रड्यूसर हैं. उन्होंने न्यू टेस्टामेंट से एक वर्स भी ट्विटर पर शेयर किया है.

जब उन्होंने मिस यूएसए का ख़िताब जीता था, तो अपनी स्पीच में कहा था, मैं कहना चाहती हूं कि मैं सबसे पहले अमेरिकी हूं. मैं अरब-अमेरिकन, लेबनीज-अमेरिकन और मुस्लिम अमेरिकन हूं.
फकीह अपने कॉलेज के दिनों में मुस्लिम धर्म से जुड़ पाईं. मिस फकीह ने बताया- मैं अपने कॉलेज के दिनों में इस्लाम को क़रीब से जान पाई. जब मैं मिशिगन यूनिवर्सिटी गई, तो मुझे रमज़ान और अन्य बहुत सी चीज़ों के बारे में ज़्यादा कुछ नहीं पता था. मिशिगन यूनिवर्सिटी में मुस्लिम समुदाय की मौजूदगी काफ़ी संख्या में है, इसलिए मेरे पिता चाहते थे कि मैं इस अवसर का लाभ उठाते हुए इस्लाम को अच्छी तरह समझूं.

फकीह शिया परिवार में बड़ी हुई हैं. पूर्व मिस यूएसए ने कहा कि धर्म के मामले में उनके परिवार का दृष्टिकोण उदार है. उन्होंने मुस्लिम और ईसाई धर्म में से एक का पक्ष लेने से इनकार करते हुए कहा कि वह दोनों धर्म के त्योहार मनाएंगी.
उन्होंने कहा- धर्म मुझे और मेरे परिवार को परिभाषित नहीं करता है. हम सभी धर्मों का समान रूप से सम्मान करते हैं. हम ईस्टर पर चर्च जाया करते थे. हम हमेशा क्रिसमस सेलिब्रेट करते थे. इसके साथ ही इस्लाम के कुछ त्योहार भी मनाते थे.

उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई बेरूत के नज़दीक कैथोलिक स्कूल में की थी. उनकी बड़ी बहन के पति भी ईसाई हैं. उनकी बहन और उनके दो बच्चों ने भी ईसाई धर्म अपना चुके हैं.
मिस अमेरिका का ख़िताब जीतने के बाद फकीह तब काफ़ी विवादों में आ गई थीं, जब एक रेडियो स्टेशन के स्ट्रिपर 101 कॉन्टेस्ट की उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो गई थीं. साल 2012 में उन्हें शराब पीकर ड्राइविंग करने का भी आरोप लगा था.


أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ

أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ
I Love Muhammad Sallallahu Alaihi Wasallam

फ़िरदौस ख़ान का फ़हम अल क़ुरआन पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें

या हुसैन

या हुसैन

फ़िरदौस ख़ान की क़लम से

Star Web Media

सत्तार अहमद ख़ान

सत्तार अहमद ख़ान
संस्थापक- स्टार न्यूज़ एजेंसी

ई-अख़बार पढ़ें

ब्लॉग

  • इंसान - दुनिया की हर चीज़ टूटने के बाद फ़ना हो जाती है, लेकिन इंसान टूटने के बाद बनता है और अपने असली मुक़ाम को पहुंचता है. इसलिए ज़िन्दगी में कभी टूट जाओ, तो उदा...
  • ऐ इत्मीनान पाने वाली जान - मौत जब भी आए, तो अपनों के बीच चहारदीवारी में आए. और रूह क़ब्ज़ करने वाला फ़रिश्ता ये पैग़ाम लेकर आए- ऐ इत्मीनान पाने वाली जान ! तू अपने परवरदिगार की तरफ़ इस ...
  • True Goal - Everything in the world is destroyed when it breaks, but a human being is built up after breaking and reaches their true goal. Therefore, if you ever fin...
  • Dr. Firdaus Khan - Dr Firdaus Khan is an Islamic scholar, poetess, author, script writer, essayist, journalist, editor and translator. She is called the princess of the isl...
  • उमरपुरा के सिख भाइयों ने बनवाई मस्जिद - *डॉ. फ़िरदौस ख़ान * हमारे प्यारे हिन्दुस्तान की सौंधी मिट्टी में आज भी मुहब्बत की महक बरक़रार है. इसलिए यहां के बाशिन्दे वक़्त-दर-वक़्त इंसानियत, प्रेम और भाई...
  • 25 सूरह अल फ़ुरक़ान - सूरह अल फ़ुरक़ान मक्का में नाज़िल हुई और इसकी 77 आयतें हैं. *अल्लाह के नाम से शुरू, जो बड़ा मेहरबान निहायत रहम वाला है*1. वह अल्लाह बड़ा ही बाबरकत है, जिसने हक़ ...
  • ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ - ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਕਿਤੋਂ ਕਬੱਰਾਂ ਵਿਚੋਂ ਬੋਲ ਤੇ ਅੱਜ ਕਿਤਾਬੇ-ਇਸ਼ਕ ਦਾ ਕੋਈ ਅਗਲਾ ਵਰਕਾ ਫੋਲ ਇਕ ਰੋਈ ਸੀ ਧੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤੂੰ ਲਿਖ ਲਿਖ ਮਾਰੇ ਵੈਨ ਅੱਜ ਲੱਖਾਂ ਧੀਆਂ ਰੋਂਦੀਆਂ ਤ...

एक झलक

Followers

Search

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

साभार

इसमें शामिल ज़्यादातर तस्वीरें गूगल से साभार ली गई हैं