सरफ़राज़ ख़ान 
अल्लाह के आख़िरी रसूल हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के नवासे हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम आज भी लोगों के ज़ेहन में बसे हैं और उनके दिलों में हमेशा ज़िन्दा रहेंगे. 
किसी ने क्या ख़ूब कहा है- 
नबियों में मर्तबा है निराला रसूल ﷺ का 
सानी रसूल का है न साया रसूल ﷺ का 
बिक जाती कायनात ये हाथों यज़ीद के 
कर्बला में गर न होता नवासा रसूल ﷺ का  
  
हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शहादत को सदियां गुज़र गईं, लेकिन उसकी याद आज भी तारोताज़ा है. दुनिया के जाने-माने लोगों ने उनकी उनके बारे में अपने विचार व्यक्त किए हैं.  
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा- “मैंने हुसैन से सीखा कि मज़लूमियत में किस तरह जीत हासिल की जा सकती है. इस्लाम की बढ़ोतरी तलवार पर निर्भर नहीं करती, बल्कि हुसैन के बलिदान का एक नतीजा है, जो एक महान संत थे.”
कवि और साहित्यकार रबिन्द्र नाथ टेगौर ने कहा- “इंसाफ़ और सच्चाई को ज़िन्दा रखने के लिए फ़ौजों या हथियारों की ज़रूरत नहीं होती है. क़ुर्बानियां देकर भी फ़तेह हासिल की जा सकती है, जैसे इमाम हुसैन ने कर्बला में हासिल की.”
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कहा- “इमाम हुसैन की क़ुर्बानी तमाम गिरोहों और सारे समाज के लिए है. और यह क़ुर्बानी इंसानियत और भलाई की एक अनोखी मिसाल है.”
देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा- “इमाम हुसैन की क़ुर्बानी किसी एक मुल्क या क़ौम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह असीमित है.” 
देश के पहले उपराष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन ने कहा- “अगरचे इमाम हुसैन ने सदियों पहले अपनी शहादत दी, लेकिन उनकी पाक रूह आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है.”
कवयित्री सरोजिनी नायडू ने कहा- “मैं मुसलमानों को इसलिए मुबारकबाद पेश करना चाहती हूं कि यह उनकी ख़ुशक़िस्मती है कि उनके बीच दुनिया की बड़ी हस्ती इमाम हुसैन पैदा हुए, जो सम्पूर्ण रूप से दुनियाभर की तमाम जातियों और समूहों के दिलों पर राज करते हैं.” 
एडवर्ड ब्राउन ने कहा- “कर्बला ख़ूनी सहरा की याद है, जहां अल्लाह के रसूल के नवासे के चारों तरफ़ सगे-संबंधियों की लाशें थीं. यह इस बात को समझने के लिए काफ़ी है कि दुश्मनों की वहशत अपने चरम पर थी और यह सबसे बड़ा ग़म था. भावनाओं पर इस तरह नियंत्रण था कि किसी भी प्रिय की मौत से इमाम हुसैन के क़दम नहीं डगमगाये.”
लेखक एंटोनी बारा ने कहा- “मानवता के वर्तमान और अतीत के इतिहास में कोई भी युद्ध ऐसा नहीं है, जिसने इतनी मात्रा में सहानूभूति और प्रशंसा हासिल की है जितनी इमाम हुसैन की शहादत ने कर्बला के युद्ध में हासिल की है. 
एक स्कॉटिश निबंधकार, इतिहासकार और दार्शनिक थॉमस कार्लाइल ने कहा- “कर्बला की दुखद घटना से हमें जो सबसे बड़ी सीख मिलती है वह ये है कि इमाम हुसैन और उनके साथियों का ख़ुदा पर अटूट विश्वास था और वे सब मोमिन थे. इमाम हुसैन ने यह दिखा दिया कि सैन्य विशालता ताक़त नहीं बन सकती.


أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ

أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ
I Love Muhammad Sallallahu Alaihi Wasallam

फ़िरदौस ख़ान का फ़हम अल क़ुरआन पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें

या हुसैन

या हुसैन

फ़िरदौस ख़ान की क़लम से

Star Web Media

सत्तार अहमद ख़ान

सत्तार अहमद ख़ान
संस्थापक- स्टार न्यूज़ एजेंसी

ई-अख़बार पढ़ें

ब्लॉग

  • नाम का पास - फ़िल्म 'गाइड' में नायक राजू को रात में ठंड से ठिठुरता देखकर कोई उसे ज़र्द कपड़ा ओढ़ा जाता है. इसी कपड़े की वजह से गांववाले उसे संत-महात्मा समझ लेते हैं. वह गा...
  • اچھا خواب - رسول اللہ ﷺ نے فرمایا: “اگر تم میں سے کوئی اچھا خواب دیکھے تو خوش ہو اور صرف اس کو بتائے جو اس سے محبت کرتا ہے۔” حوالہ: صحیح مسلم ، حدیث نمبر: 5902 ...
  • Sayyida Fatima al-Zahra Salamullah Alaiha - On this blessed 20th of Jamadi al-Thani, we celebrate the birth of Sayyida Fatima al-Zahra alamullah Alaiha — the Lady of Light, the Mother of the Imams,...
  • میرے محبوب - بزرگروں سے سناہے کہ شاعروں کی بخشش نہیں ہوتی وجہ، وہ اپنے محبوب کو خدا بنا دیتے ہیں اور اسلام میں اللہ کے برابر کسی کو رکھنا شِرک یعنی ایسا گناہ مانا جات...
  • उमरपुरा के सिख भाइयों ने बनवाई मस्जिद - *डॉ. फ़िरदौस ख़ान * हमारे प्यारे हिन्दुस्तान की सौंधी मिट्टी में आज भी मुहब्बत की महक बरक़रार है. इसलिए यहां के बाशिन्दे वक़्त-दर-वक़्त इंसानियत, प्रेम और भाई...
  • 25 सूरह अल फ़ुरक़ान - सूरह अल फ़ुरक़ान मक्का में नाज़िल हुई और इसकी 77 आयतें हैं. *अल्लाह के नाम से शुरू, जो बड़ा मेहरबान निहायत रहम वाला है*1. वह अल्लाह बड़ा ही बाबरकत है, जिसने हक़ ...
  • ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ - ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਕਿਤੋਂ ਕਬੱਰਾਂ ਵਿਚੋਂ ਬੋਲ ਤੇ ਅੱਜ ਕਿਤਾਬੇ-ਇਸ਼ਕ ਦਾ ਕੋਈ ਅਗਲਾ ਵਰਕਾ ਫੋਲ ਇਕ ਰੋਈ ਸੀ ਧੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤੂੰ ਲਿਖ ਲਿਖ ਮਾਰੇ ਵੈਨ ਅੱਜ ਲੱਖਾਂ ਧੀਆਂ ਰੋਂਦੀਆਂ ਤ...

एक झलक

Followers

Search

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

साभार

इसमें शामिल ज़्यादातर तस्वीरें गूगल से साभार ली गई हैं