निष्कासन पर बोले अमर !
पानी में डूबी देखी थी, हमने सिर से पूर्व कमर !!

निष्कासन पर मुलायम का धन्यवाद !
कभी ज़रूरत पड़ गई, तो कर लेना याद !!

उत्पादन बढ़ाएं !
महंगे बीज कहां से लाएं ??

तभी थमेगी महंगाई !
एक वक़्त जब खाना खाएं, हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई !!

भगवा दलों में तकरार !
जली आग में देशी घी का, काम कर रहे हैं अखब़ार !!

राहुल से खिन्न शिवसेना !
यह अपनी आदत भी है ना ??

ड्रामेबाजी !
यह भी राजी, वह भी राजी, फिर क्यों लाये बीच में काजी ??

नियम-अवहेलना !
नियम इसी के लिए बने हैं, कि इनको मत झेलना !!

हाथापाई !
हाथ सभी के टूट गए जब, तब नौबत पैरों की आई !!

घर जला !
जो घर का चिराग था, वो ही, जाने क्यों यह काम कर चला ??

बंटवारा !
यह दीवार तुम्हारे हिस्से, आंगन सब हो गया हमारा !!
-अतुल मिश्र


أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ

أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ
I Love Muhammad Sallallahu Alaihi Wasallam

फ़िरदौस ख़ान का फ़हम अल क़ुरआन पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें

या हुसैन

या हुसैन

फ़िरदौस ख़ान की क़लम से

Star Web Media

सत्तार अहमद ख़ान

सत्तार अहमद ख़ान
संस्थापक- स्टार न्यूज़ एजेंसी

ई-अख़बार पढ़ें

ब्लॉग

एक झलक

Followers

Search

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

साभार

इसमें शामिल ज़्यादातर तस्वीरें गूगल से साभार ली गई हैं