स्टार न्यूज़ एजेंसी
फरीदाबाद (हरियाणा). सूरजकुंड में चल रहे 24वें हस्तशिल्प मेले में न केवल देश के बल्कि विदेशी शिल्पकारों ने भी अपनी-अपनी कृतियों एवं दस्तकारी से दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। इन्हीं कृतियों में से एक बंगाल की प्रसिद्ध साड़ियों में कांथा डिजाईन की साड़ियों ने अपनी अलग पहचान बनाई है और इस प्राचीन कला ने मेले की शोभा बढ़ाई है और इस मेले में बंगाल के विश्वजीत की बूथ नं0 62 को उनकी इस क्षेत्र में बेहतरीन सेवाओं के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है।

परम्परागत रूप से साड़ी पर कांथा वर्क कपड़े को नया जीवन प्रदान करता है और एक साड़ी पर यह कार्य पूरा करने पर कम से कम पांच से छह माह का समय लगता है। सर्वप्रथम ट्रेसिंग पेपर से साड़ी पर ड्राईंग बनाई जाती है। इसके बाद विभिन्न रंगों के धागों से कढ़ाई का कार्य किया जाता है। इसी प्रकार, छत्तीसगढ़ के शिल्पकार देवव्रत डे के बूथ नं 189 में भी कांथा कढ़ाई की साड़ियां उपलब्ध हैं। वर्ष 2003 में डे को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। डे अपनी साड़ियों को आस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना तथा स्विटजरलैंड जैसे देशों में निर्यात करता है। इसके अलावा देश में भी इसकी काफी मांग है।

मेले में राजस्थान का प्रसिद्ध कठपुतली नृत्य भी लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। विभिन्न प्राचीन कहानियों पर आधारित 90 मिनट से भी अधिक का प्रदर्शन किया जाता है। इसी प्रकार, मेले में राजस्थान के नृत्य कलाकार शामलाल धर्मा ने बताया कि उनका प्रसिद्ध कठपुतली नृत्य अनारकली है, जो हमेशा ऐसे मेलों में प्रदर्शित करते हैं।

सूरजकुंड मेले में बिहार के मैथिली क्षेत्र की प्रसिद्ध पारम्परिक मधुबनी चित्रकला प्रदर्शनी के स्टॉल भी दर्शकों के आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। बिहार की मधुबनी जिले के चन्द्रभूषण कलाकार ने बताया कि इसके लिए वे खादी पेपर और प्राकृतिक रंगों से चित्रकारी करते हैं और पिछले 20 वर्षों से इस कार्य में लगे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी चित्रकला में वेद पुराण, उपनिषद्, रामायण तथा महाभारत से जुड़ी कृतियां होती हैं। मधुबनी चित्रकला बिहार के चम्पारण, सहारसा, वैशाली तथा दरभंगा जिलों में काफी लोकप्रिय है।


أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ

أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ
I Love Muhammad Sallallahu Alaihi Wasallam

फ़िरदौस ख़ान का फ़हम अल क़ुरआन पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें

या हुसैन

या हुसैन

फ़िरदौस ख़ान की क़लम से

Star Web Media

सत्तार अहमद ख़ान

सत्तार अहमद ख़ान
संस्थापक- स्टार न्यूज़ एजेंसी

ई-अख़बार पढ़ें

ब्लॉग

  • पापा की बरसी - ज़िन्दगी में कुछ वाक़ियात ऐसे हुआ करते हैं, जो इंसान को भीतर से तोड़ देते हैं. पापा का जाना भी एक ऐसा ही वाक़िया है. कहते हैं कि किसी लड़की का किसी मर्द से प...
  • 106 सूरह क़ुरैश - *सूरह क़ुरैश* *बिस्मिल्लाह हिर्रहमा निर्रहीम* 1 लि इलाफ़ी क़ुरैश. 2 इलाफ़िहिम. 3 रिहलतश शिफ़ाई वस सैफ़. 4 फ़ल यअबुदू रब्बा हाज़ल बैत. 5 अल्लज़ी अत अमाहुम मिन ...
  • Sayyida Fatima al-Zahra Salamullah Alaiha - On this blessed 20th of Jamadi al-Thani, we celebrate the birth of Sayyida Fatima al-Zahra alamullah Alaiha — the Lady of Light, the Mother of the Imams,...
  • میرے محبوب - بزرگروں سے سناہے کہ شاعروں کی بخشش نہیں ہوتی وجہ، وہ اپنے محبوب کو خدا بنا دیتے ہیں اور اسلام میں اللہ کے برابر کسی کو رکھنا شِرک یعنی ایسا گناہ مانا جات...
  • उमरपुरा के सिख भाइयों ने बनवाई मस्जिद - *डॉ. फ़िरदौस ख़ान * हमारे प्यारे हिन्दुस्तान की सौंधी मिट्टी में आज भी मुहब्बत की महक बरक़रार है. इसलिए यहां के बाशिन्दे वक़्त-दर-वक़्त इंसानियत, प्रेम और भाई...
  • 25 सूरह अल फ़ुरक़ान - सूरह अल फ़ुरक़ान मक्का में नाज़िल हुई और इसकी 77 आयतें हैं. *अल्लाह के नाम से शुरू, जो बड़ा मेहरबान निहायत रहम वाला है*1. वह अल्लाह बड़ा ही बाबरकत है, जिसने हक़ ...
  • ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ - ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਕਿਤੋਂ ਕਬੱਰਾਂ ਵਿਚੋਂ ਬੋਲ ਤੇ ਅੱਜ ਕਿਤਾਬੇ-ਇਸ਼ਕ ਦਾ ਕੋਈ ਅਗਲਾ ਵਰਕਾ ਫੋਲ ਇਕ ਰੋਈ ਸੀ ਧੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤੂੰ ਲਿਖ ਲਿਖ ਮਾਰੇ ਵੈਨ ਅੱਜ ਲੱਖਾਂ ਧੀਆਂ ਰੋਂਦੀਆਂ ਤ...

एक झलक

Followers

Search

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

साभार

इसमें शामिल ज़्यादातर तस्वीरें गूगल से साभार ली गई हैं