अतुल मिश्र
दंगे होने के बहुत साल बाद सरकार पर जब करने लायक कोई काम नहीं होता तो दंगों की याद आती है कि वे ग़लत हुए थे और उनके दोषियों को, जो ज़ाहिर है कि हमारी विरोधी पार्टियों के ही होंगे, जगह-जगह से तलाश कर लाया जाए. इन सबसे हर बार की तरह इस बार भी यही पूछा जाए कि ये दंगे आपने ही करवाए थे? अगर करवाए थे तो जल्दी से बता दीजिए, वरना शोर्ट फॉर्म में बनी किसी जांच एजेंसी से पूछताछ करवाई जायेगी कि पिछले दंगे भी आपने ही किये हैं और शराफत की कमी होने की वजह से अब साफ़ इन्कार कर रहे हैं.

सरकारी जांच एजेंसियां ना जाने किस किस्म की जांचें करती हैं कि उनका निष्कर्ष, जो शायद नींबू निचोड़ने जैसी किसी हिंसात्मक क्रिया की तरह ही निकाला जाता है, लास्ट में यही निकलता है कि बंदा कुछ बोलने को ही तैयार नहीं है और सिर्फ़ " राम-राम-राम-राम " का ही जाप किए जा रहा है, लिहाज़ा जांच-समिति के लोग जब तक इस मन्त्र का कोई तोड़ ना निकाल लें, तब तक जांच का काम स्थगित किया जाता है. सरकारी जांचों का क्या है, कभी भी की जा सकती हैं. जब देखा कि पब्लिक महंगाई से खुद को त्रस्त महसूस करने लगी, उसका और मीडिया का सारा ध्यान उन दंगों की निष्पक्ष जांच की ओ़र लगा दिया, जिनकी कई मर्तबा पहले भी जांच करवाई जा चुकी है.
हम क्या कर रहे हैं, इससे ज़्यादा दंगों के मास्टर माइंड को यह पता होता है कि हम यह क्यों कर रहे हैं और जब ऊपर वाला इसका हिसाब मांगेगा तो हमें क्या कहना है कि क्यों किया? जांच-समितियों का तो उन्हें पता होता है कि वे अगर इसे फाइनल कर देंगी तो उन पर और उनकी सरकार पर वक़्त बे वक़्त करने के लिए कुछ रह ही नहीं जाएगा. इसलिए जांच तो हर हालत में टालनी ही है . किसी भी केस की इतनी गहराई से, जो सागर की गहराई की तरह बहुत गहरी भी हो सकती है, जांच करना कोई मामूली बात नहीं होती है. कई तरह के ऐसे सवालात भी खोजे जाते हैं कि जो उनसे पूछे जा सकें और उनके जवाब आगामी चुनावों में वोट बटोरने के काम आएं.

लगातार सवाल पूछकर किसी भी दंगे के आरोपी मुख्यमंत्री को बावला बनाया जा सकता है कि जब आपके सूबे में दंगे हो रहे थे तो पुलिस कंट्रोल रूम में बैठ कर आपका कोई मंत्री क्या कर रहा था या आप उस वक़्त कहां थे और क्या कर रहे थे और जहां भी थे, वहां क्यों थे और वहां रहने के पीछे आपका मकसद क्या था? बड़े अजीबो-गरीब सवाल होते हैं. सवाल भी अपने इतने अजीब होने पर आश्चर्य करते हैं कि वे आखिर इतने अजीब क्यों हैं कि उनका कोई जवाब ही नहीं होता और अगर होता भी है तो वो सही नहीं होता? गुजरात के दंगों और मोदी के बारे में सोचकर हम अकसर यही सोचते रह जाते हैं.


أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ

أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ
I Love Muhammad Sallallahu Alaihi Wasallam

फ़िरदौस ख़ान का फ़हम अल क़ुरआन पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें

या हुसैन

या हुसैन

फ़िरदौस ख़ान की क़लम से

Star Web Media

सत्तार अहमद ख़ान

सत्तार अहमद ख़ान
संस्थापक- स्टार न्यूज़ एजेंसी

ई-अख़बार पढ़ें

ब्लॉग

  • इंसान - दुनिया की हर चीज़ टूटने के बाद फ़ना हो जाती है, लेकिन इंसान टूटने के बाद बनता है और अपने असली मुक़ाम को पहुंचता है. इसलिए ज़िन्दगी में कभी टूट जाओ, तो उदा...
  • ऐ इत्मीनान पाने वाली जान - मौत जब भी आए, तो अपनों के बीच चहारदीवारी में आए. और रूह क़ब्ज़ करने वाला फ़रिश्ता ये पैग़ाम लेकर आए- ऐ इत्मीनान पाने वाली जान ! तू अपने परवरदिगार की तरफ़ इस ...
  • True Goal - Everything in the world is destroyed when it breaks, but a human being is built up after breaking and reaches their true goal. Therefore, if you ever fin...
  • Dr. Firdaus Khan - Dr Firdaus Khan is an Islamic scholar, poetess, author, script writer, essayist, journalist, editor and translator. She is called the princess of the isl...
  • उमरपुरा के सिख भाइयों ने बनवाई मस्जिद - *डॉ. फ़िरदौस ख़ान * हमारे प्यारे हिन्दुस्तान की सौंधी मिट्टी में आज भी मुहब्बत की महक बरक़रार है. इसलिए यहां के बाशिन्दे वक़्त-दर-वक़्त इंसानियत, प्रेम और भाई...
  • 25 सूरह अल फ़ुरक़ान - सूरह अल फ़ुरक़ान मक्का में नाज़िल हुई और इसकी 77 आयतें हैं. *अल्लाह के नाम से शुरू, जो बड़ा मेहरबान निहायत रहम वाला है*1. वह अल्लाह बड़ा ही बाबरकत है, जिसने हक़ ...
  • ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ - ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਕਿਤੋਂ ਕਬੱਰਾਂ ਵਿਚੋਂ ਬੋਲ ਤੇ ਅੱਜ ਕਿਤਾਬੇ-ਇਸ਼ਕ ਦਾ ਕੋਈ ਅਗਲਾ ਵਰਕਾ ਫੋਲ ਇਕ ਰੋਈ ਸੀ ਧੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤੂੰ ਲਿਖ ਲਿਖ ਮਾਰੇ ਵੈਨ ਅੱਜ ਲੱਖਾਂ ਧੀਆਂ ਰੋਂਦੀਆਂ ਤ...

एक झलक

Followers

Search

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

साभार

इसमें शामिल ज़्यादातर तस्वीरें गूगल से साभार ली गई हैं