जगदीश्‍वर चतुर्वेदी
चीन की ऑनलाइन आबादी 404 मिलियन हो गई है। सन् 2009 में नेट यूजरों की संख्या 384 मिलियन थी। मोबाइल सहित नेट यूजरों की संख्या 233 मिलियन है। जबकि ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन 346 मिलियन लोगों के पास हैं। उल्लेखनीय है चीन में परंपरागत मासमीडिया पर सख्त सेंसरशिप है। जबकि नेट में आम चीनी अपने भावों, विचारों के खुलकर व्यक्त कर रहे हैं।

चीन में इंटरनेट यूजरों की संख्या में अकेले इस साल 20 मिलियन की वृद्धि हुई है। इसके कारण चीन के इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) पते पर काफी कम जगह बची है जिस गति से चीन में इटरनेट यूजरों की संख्या बढ़ रही है उसके कारण आगामी 2-3 साल में नेट पर पते लिखने की जगह नहीं मिलेगी। इस संकट से बचने के लिए चीन को नए आईपी पते का निर्माण करना होगा। नया संभावित आईपी पता होगा- IPv6 । चीन सरकार के पास आईपी के संकट से निकलने की अभी तक कोई योजना नहीं है। अभी वे यह भी नहीं जानते कि IPv6 और IPv4 के बीच के संबंध को भविष्य में कैसे संभालेंगे।

चीन के बारे में एक दिलचस्प सर्वे सामने आया है ,यह सर्वे Fleishman Hillard नामक संचार संस्था ने किया है। सर्वे के अनुसार प्रत्येक चीनी नागरिक प्रति सप्ताह 34 घंटे मीडिया के साथ खर्च करता है। चीनी नागरिक नेट और ईमेल के सबसे बड़े यूजर हैं। सब मिलाकर 56 प्रतिशत लोग सभी माध्यमों का चीन में इस्तेमाल करते हैं। इस संस्था के द्वारा कराई रिसर्च बताती है कि 7 देशों में 48 प्रतिशत नेट आबादी रहती है ,इनमें चीन में इंटरनेट और मीडिया के भोक्ताओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

दूसरी ओर चीन ने बेव को नियमित और नियंत्रित करने के लिए एक नयी संस्था बनाई है जिसका नाम है Internet news coordination bureau । हाल ही में इस ब्यूरो के अधिकारियों ने विदेशी राजनयिकों और चीन के प्रौपेगैण्डा प्रचारकों के साथ बैठक की है। उनका शंघाई में प्रशिक्षण चल रहा है। इस संस्था का काम है विदेशी भाषाओं की खबरों को छानना, फटकना और चुनकर पाठक तक पहुँचाना और चीन में खबरों का कारोबार करना।

उल्लेखनीय है चीन अबाधित सूचना प्रवाह और अबाधित इंटरनेट प्रवाह के खिलाफ है। वह नियंत्रित प्रवाह का पक्षधर है।
(लेखक वामपंथी चिंतक और कलकत्‍ता वि‍श्‍ववि‍द्यालय के हि‍न्‍दी वि‍भाग में प्रोफेसर हैं)


أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ

أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ
I Love Muhammad Sallallahu Alaihi Wasallam

फ़िरदौस ख़ान का फ़हम अल क़ुरआन पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें

या हुसैन

या हुसैन

फ़िरदौस ख़ान की क़लम से

Star Web Media

सत्तार अहमद ख़ान

सत्तार अहमद ख़ान
संस्थापक- स्टार न्यूज़ एजेंसी

ई-अख़बार पढ़ें

ब्लॉग

  • नाम का पास - फ़िल्म 'गाइड' में नायक राजू को रात में ठंड से ठिठुरता देखकर कोई उसे ज़र्द कपड़ा ओढ़ा जाता है. इसी कपड़े की वजह से गांववाले उसे संत-महात्मा समझ लेते हैं. वह गा...
  • اچھا خواب - رسول اللہ ﷺ نے فرمایا: “اگر تم میں سے کوئی اچھا خواب دیکھے تو خوش ہو اور صرف اس کو بتائے جو اس سے محبت کرتا ہے۔” حوالہ: صحیح مسلم ، حدیث نمبر: 5902 ...
  • Sayyida Fatima al-Zahra Salamullah Alaiha - On this blessed 20th of Jamadi al-Thani, we celebrate the birth of Sayyida Fatima al-Zahra alamullah Alaiha — the Lady of Light, the Mother of the Imams,...
  • میرے محبوب - بزرگروں سے سناہے کہ شاعروں کی بخشش نہیں ہوتی وجہ، وہ اپنے محبوب کو خدا بنا دیتے ہیں اور اسلام میں اللہ کے برابر کسی کو رکھنا شِرک یعنی ایسا گناہ مانا جات...
  • उमरपुरा के सिख भाइयों ने बनवाई मस्जिद - *डॉ. फ़िरदौस ख़ान * हमारे प्यारे हिन्दुस्तान की सौंधी मिट्टी में आज भी मुहब्बत की महक बरक़रार है. इसलिए यहां के बाशिन्दे वक़्त-दर-वक़्त इंसानियत, प्रेम और भाई...
  • 25 सूरह अल फ़ुरक़ान - सूरह अल फ़ुरक़ान मक्का में नाज़िल हुई और इसकी 77 आयतें हैं. *अल्लाह के नाम से शुरू, जो बड़ा मेहरबान निहायत रहम वाला है*1. वह अल्लाह बड़ा ही बाबरकत है, जिसने हक़ ...
  • ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ - ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਕਿਤੋਂ ਕਬੱਰਾਂ ਵਿਚੋਂ ਬੋਲ ਤੇ ਅੱਜ ਕਿਤਾਬੇ-ਇਸ਼ਕ ਦਾ ਕੋਈ ਅਗਲਾ ਵਰਕਾ ਫੋਲ ਇਕ ਰੋਈ ਸੀ ਧੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤੂੰ ਲਿਖ ਲਿਖ ਮਾਰੇ ਵੈਨ ਅੱਜ ਲੱਖਾਂ ਧੀਆਂ ਰੋਂਦੀਆਂ ਤ...

एक झलक

Followers

Search

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

साभार

इसमें शामिल ज़्यादातर तस्वीरें गूगल से साभार ली गई हैं