'सारे जहां से अच्छा, हिन्दोस्तां हमारा!'
बीच सड़क पर, खुले गटर में, गिरा आदमी देकर नारा !!
गणतंत्र-दिवस पर!
महंगाई पर भाषण देकर, हाथ रख फिर दुखती नस पर !!
प्रभातफेरी!
अलसाई छब्बीस जनवरी, ठिठुरन ने करवा दी देरी !!
नई योजनाएं!
गत वर्षों जो नई बनी थीं, कहां सो रही हैं, बतलाएं !!
ध्वजारोहण!
कमर तोड़ती महंगाई में, लिया सभी ने जीने का प्रण ??
सार्वजनिक अवकाश!
खुली दुकानें देख रहा था, भौंचक्का नीला आकाश !!
कुनबेदार!
एक-दूसरे के कष्टों से, पाते खुशियां सभी अपार !!
आयकर!
जीवन भर का टैक्स जमा कर, तब दुनिया को 'बाय' कर !!
टेलीफोन!
कभी-कभी आती है जिसमें, बातचीत को डायल टोन !!
वसूली!
रक़म अधिक हो, फिर भी उसको, सिद्ध करें, है सही, उसूली !!
हार्दिक शुभकामनाएं!
चलो, ठिठुरते नग्न तनों को, मरने से पहले दे आएं !!
-अतुल मिश्र
पापा की बरसी
-
ज़िन्दगी में कुछ वाक़ियात ऐसे हुआ करते हैं, जो इंसान को भीतर से तोड़ देते हैं.
पापा का जाना भी एक ऐसा ही वाक़िया है. कहते हैं कि किसी लड़की का किसी मर्द से
प...
