जगदीश्‍वर चतुर्वेदी
मानव सभ्यता का चरमोत्कर्ष है डिजिटल संस्कृति। संस्कृति के नए सोपानों और नई ऊँचाईयों को डिजिटल संस्कृति का स्पर्श करते सहज ही देखा जा सकता है। डिजिटल संस्कृति हमारी संस्कृति का महासमुद्र है। मानव सभ्यता का सबसे बड़ा खजाना है।

इंटरनेट का आनंद लेते हुए हम भूल गए कि इंटरनेट का पैराडाइम ही बदल गया है। ब्लॉगिंग, सोशल नेटवर्किंग, ईमेल, चैट, वेबसंचार, फेसबुक, ट्विटर, डिजिटल फिल्म, डिजिटल संचार, डिजिटल रेडियो, डिजिटलजनित वर्चुअल रिश्ते, वर्चुअल खबर आदि की आनंद यात्रा में पता नहीं कब पैराडाइम ही बदल गया।

हमारा समाज धीरे-धीरे डिजिटल संस्कृति और सभ्यता में दाखिल होता चला जा रहा है। चारों ओर इंटरनेट ने सूचनाओं और संवाद का विस्फोट पैदा कर दिया है। भूमंडल में ग्लोबल-लोकल डिजिटल मंडल का नया संसार बन गया है। इस डिजिटल संसार ने हमारी वास्तव जिंदगी पर गहरा असर डाला है।

डिजिटल संस्कृति ने ज्यादा से ज्यादा डिजिटल संचय करने की आदत पैदा की है। आज प्रत्येक व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा डिजिटल सामग्री का संचय करना चाहता है। हाल ही में एक रिसर्च सामने आई है जिससे पता चला है कि हम जैटाबाइट के युग में दाखिल हो चुके हैं। रिसर्च से पता चला है कि सन् 2009 में डिजिटल संसार में बासठ प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यानी पिछले साल आठ लाख पेटाबाइटस की वृद्धि हुई।

एक पेटाबाइटस में दस लाख गीगाबाइटस या 0.8 जेटाबाइटस होते हैं। ये सूचनाएं कुल मिलाकर 75 बिलियन आईपेड में स्टोर हो सकने वाली सामग्री के बराबर है।

डिजिटल संस्कृति के आने के पहले और बाद में मनुष्य की ज्ञान संपदा और उसके संचय की प्रवृत्ति में मूलगामी बदलाव आया है। विशेषज्ञों का मानना है कि डिजिटल संस्कृति के आने के पहले समस्त मानव जाति के द्वारा जितनी भाषाओं का इस्तेमाल किया जाता था और उसके पास जितनी ज्ञानराशि थी उसको डिजिटल रुप में मात्र पांच हजार पेटाबाइटस में संचित किया जा सकता है। यह डिजिटल संस्कृति के युग के आने बाद जितना कंटेंट पैदा हुआ है उसके एक प्रतिशत अंश से भी कम है। सन् 2010 की 1 जनवरी को जब कम्प्यूटर खोले गए तो देखा गया कि डिजिटल संस्कृति आने के बाद सारी दुनिया की मानव जाति के पास 1.2 जेटाबाइटस सामग्री संचित हुई है।

बिट्स और बाइटस के बारे में हाल ही में प्रकाशित चौथे विश्व सर्वेक्षण से पता चला है कि हम अब जेटाबाइटस के युग में पहुँच गए हैं। यह सर्वेक्षण आईडीसी ने किया और इसे ईएमसी फर्म ने प्रायोजित किया है। यह सर्वेक्षण बताता है कि विश्व तेजी से डिजिटल संस्कृति में शामिल हो रहा है। समस्त पुराना मीडिया अपने को डिजिटल में रुपान्तरित कर रहा है। लाइब्रेरी भी डिजिटल में जा रही हैं।

इसका अर्थ है कि डिजिटल में कंटेंट संचय की अनंत संभावनाएं हैं। हम धीरे -धीरे डिजिटल संस्कृति के आदि हो जाएंगे। खासकर मोबाइल फोन, डिजिटल कैमरा आदि आने के बाद डिजिटल संचय में जबर्दस्त उछाल आया है। पहले जो व्यक्ति एक फोटो खींचकर काम चलाता था अब 20 फोटो खींचता हैं उन्हें डिजिटल रुप में संचित और प्रचारित भी करता है। आश्चर्य की बात है कि अमेरिका में डिजिटल संस्कृति पैदा हुई लेकिन चीन ने डिजिटल संस्कृति के मामले में अमेरिका को काफी पीछे छोड़ दिया है। आज चीन में अमेरिका से ज्यादा साधारण लोग डिजिटल उपकरणों का आम जीवन में ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।

डिजिटल संस्कृति का 70 प्रतिशत कंटेंट निजी तौर पर व्यक्तियों के द्वारा पैदा किया जाता है लेकिन इसके संचय और संरक्षण का दायित्व कारपोरेट कंपनियों के ऊपर है। इसके कारण सूचना का वस्तुकरण और लोकतांत्रिकीकरण हुआ है। डिजिटल संस्कृति की अधिकांश सामग्री अनिर्देशित ढ़ंग से तैयार की गई है, अतः उसकी आसानी से इंडेक्सिंग, छटाई, वर्गीकरण आदि करना संभव नहीं है।

संक्षेप में जान लें कि ये बिटस और बाइटस क्या हैं- कम्प्यूटर में शून्य और एक का बायनरी सिस्टम है, जैसे ऑफ/ऑन स्विच होता है। एक बिट सिर्फ शून्य होगा या एक होगा। एक बाइटस में आठ बिटस होते हैं। ये दोनों पदबंध को सबसे पहले 1950 के दशक में आईबीएम के वार्नर बुचोल्ज ने ईजाद किया।

कम्प्यूटर के द्वारा जो भी काम किया जाता है उसका गणित बिठाया जाता है उसमें सबसे छोटी ईकाई है बिट्स।बिटस को जब हजार गुना कर दें तो किलोबाइटस हो जाता है। मसलन् 1,000 बाइट्स एक किलोबाइट्स (केबी) के बराबर है। 2 केबी में टाइप किए एक पन्ने के बराबर सामग्री आती है। 1,000 केबी एक मेगाबाइटस (एमबी) के बराबर है। इसी तरह 1,000 मेगाबाइटस (एमबी) एक गीगाबाइटस (जीबी) के बराबर , एक जीवी आईपोड में 240 गाने भरे जा सकते हैं।

1,000 जीबी एक टेराबाइटस (टीबी) के बराबर और 1,000 टीबी एक पेटाबाइटस ( पीबी) के बराबर ,1,000 पीबी एक इक्साबाइटस (इबी) के बराबर होता है।

आज तक मनुष्य जाति के द्वारा जितने शब्द बोले गए हैं वे 5 इक्साबाइटस के डाटा के बराबर हैं। 1,000 इबी एक जेटाबाइटस के बराबर है। एक जेटाबाइटस में 1,000,000,000, 000,000,000,000 बाइटस होते हैं। डाटा की भाषा में यह अमेरिका के अकादमिक पुस्तकालयों में संचित सामग्री से 5 लाख गुना ज्यादा है। अभी तक कोई कम्प्यूटर नहीं आया है जो इतना डाटा एक साथ संचित कर सके।
(लेखक वामपंथी चिंतक और कलकत्‍ता वि‍श्‍ववि‍द्यालय के हि‍न्‍दी वि‍भाग में प्रोफेसर हैं)


أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ

أنا أحب محم صَلَّى ٱللّٰهُ عَلَيْهِ وَآلِهِ وَسَلَّمَ
I Love Muhammad Sallallahu Alaihi Wasallam

फ़िरदौस ख़ान का फ़हम अल क़ुरआन पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें

या हुसैन

या हुसैन

फ़िरदौस ख़ान की क़लम से

Star Web Media

सत्तार अहमद ख़ान

सत्तार अहमद ख़ान
संस्थापक- स्टार न्यूज़ एजेंसी

ई-अख़बार पढ़ें

ब्लॉग

  • इंसान - दुनिया की हर चीज़ टूटने के बाद फ़ना हो जाती है, लेकिन इंसान टूटने के बाद बनता है और अपने असली मुक़ाम को पहुंचता है. इसलिए ज़िन्दगी में कभी टूट जाओ, तो उदा...
  • ऐ इत्मीनान पाने वाली जान - मौत जब भी आए, तो अपनों के बीच चहारदीवारी में आए. और रूह क़ब्ज़ करने वाला फ़रिश्ता ये पैग़ाम लेकर आए- ऐ इत्मीनान पाने वाली जान ! तू अपने परवरदिगार की तरफ़ इस ...
  • True Goal - Everything in the world is destroyed when it breaks, but a human being is built up after breaking and reaches their true goal. Therefore, if you ever fin...
  • Dr. Firdaus Khan - Dr Firdaus Khan is an Islamic scholar, poetess, author, script writer, essayist, journalist, editor and translator. She is called the princess of the isl...
  • उमरपुरा के सिख भाइयों ने बनवाई मस्जिद - *डॉ. फ़िरदौस ख़ान * हमारे प्यारे हिन्दुस्तान की सौंधी मिट्टी में आज भी मुहब्बत की महक बरक़रार है. इसलिए यहां के बाशिन्दे वक़्त-दर-वक़्त इंसानियत, प्रेम और भाई...
  • 25 सूरह अल फ़ुरक़ान - सूरह अल फ़ुरक़ान मक्का में नाज़िल हुई और इसकी 77 आयतें हैं. *अल्लाह के नाम से शुरू, जो बड़ा मेहरबान निहायत रहम वाला है*1. वह अल्लाह बड़ा ही बाबरकत है, जिसने हक़ ...
  • ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ - ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਕਿਤੋਂ ਕਬੱਰਾਂ ਵਿਚੋਂ ਬੋਲ ਤੇ ਅੱਜ ਕਿਤਾਬੇ-ਇਸ਼ਕ ਦਾ ਕੋਈ ਅਗਲਾ ਵਰਕਾ ਫੋਲ ਇਕ ਰੋਈ ਸੀ ਧੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤੂੰ ਲਿਖ ਲਿਖ ਮਾਰੇ ਵੈਨ ਅੱਜ ਲੱਖਾਂ ਧੀਆਂ ਰੋਂਦੀਆਂ ਤ...

एक झलक

Followers

Search

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

साभार

इसमें शामिल ज़्यादातर तस्वीरें गूगल से साभार ली गई हैं